क्रेटा से छिन गया नंबर-1 का ताज, इस देसी SUV ने बिक्री में मार ली बाजी; इसे मई में 15,774 लोगों ने खरीदा
भारतीय ग्राहकों के बीच बीते कुछ सालों से मिड-साइज एसयूवी कारों की पापुलैरिटी में लगातार तेजी देखी गई है। इस सेगमेंट में महिंद्रा स्कॉर्पियो (Mahindra Scorpio) ने अपना दबदबा बनाकर रखा है।

भारतीय ग्राहकों के बीच बीते कुछ सालों से मिड-साइज एसयूवी कारों की पापुलैरिटी में लगातार तेजी देखी गई है। इस सेगमेंट में महिंद्रा स्कॉर्पियो (Mahindra Scorpio) ने अपना जबरदस्त दबदबा बनाकर रखा है। इसनें हुंडई क्रेटा को पीछे छोड़ दिया है। महिंद्रा स्कॉर्पियो ने बीते महीने यानी मई, 2026 में 15,774 यूनिट कार की बिक्री करके इस सेगमेंट में टॉप पोजीशन हासिल कर लिया। इस दौरान स्कॉर्पियो की बिक्री में सालाना आधार पर 9.5 पर्सेंट की बढ़ोतरी देखी गई। आइए जानते हैं बीते महीने की सबसे ज्यादा बिकने वाली मिड-साइज एसयूवी कारों की बिक्री के बारे में विस्तार से।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें
Hyundai Creta
₹ 10.79 - 20.2 लाख
Mahindra Scorpio N
₹ 13.49 - 24.34 लाख
Mahindra Scorpio
₹ 13 - 17 लाख
Mahindra Scorpio N Facelift
₹ 13.8 - 24.8 लाख
Hyundai Creta N Line
₹ 16.93 - 20.64 लाख
Hyundai New Generation Creta
₹ 11 - 21.5 लाख
दूसरे नंबर पर रही हुंडई क्रेटा
बिक्री की इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर हुंडई क्रेटा रही। क्रेटा ने इस दौरान 2.5 पर्सेंट की सालाना बढ़ोतरी के साथ कुल 15,235 यूनिट कार की बिक्री की। जबकि तीसरे नंबर पर बिक्री की इस लिस्ट में मारुति सुजुकी की नई नवेली विक्टोरिस रही। मारुति विक्टोरिस ने इस दौरान कुल 10,853 यूनिट कार की बिक्री की। इसके अलावा, चौथे नंबर पर बिक्री की इस लिस्ट में एक बार फिर महिंद्रा की थार रही। थार ने इस दौरान 3.8 पर्सेंट की सालाना बढ़ोतरी के साथ कुल 10,787 यूनिट कार की बिक्री की।
74% बढ़ गई सेल्टोस की रफ्तार
दूसरी ओर बिक्री की इस लिस्ट में पांचवें नंबर पर किआ सेल्टोस रही। सेल्टोस ने इस दौरान 74.2 पर्सेंट की बंपर सालाना बढ़ोतरी के साथ कुल 10,597 यूनिट कार की बिक्री की। इसके अलावा, छठे नंबर पर बिक्री की इस लिस्ट में मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा रही। ग्रैंड विटारा ने इस दौरान 80.2 पर्सेंट की शानदार सालाना बढ़ोतरी के साथ कुल 9,366 यूनिट कार की बिक्री की। इसके अलावा, सातवें नंबर पर बिक्री की इस लिस्ट में महिंद्रा XUV 7XO रही। महिंद्रा XUV 7XO ने इस दौरान 45.1 पर्सेंट की सालाना बढ़ोतरी के साथ 9,338 यूनिट कार की बिक्री की।
महिंद्रा और टोयोटा का भी रहा जलवा
बिक्री की इस लिस्ट में आठवें नंबर पर महिंद्रा बोलेरो रही। बोलेरो ने इस दौरान 0.1 पर्सेंट की मामूली सालाना गिरावट के साथ कुल 8,933 यूनिट कार की बिक्री की। इसके अलावा, नौवें नंबर पर बिक्री की इस लिस्ट में टोयोटा हाइराइडर रही। हाइराइडर ने इस दौरान 14.4 पर्सेंट की सालाना बढ़ोतरी के साथ 8,664 यूनिट कार की बिक्री की। जबकि दसवें नंबर पर बिक्री की इस लिस्ट में महिंद्रा 9S रही। महिंद्रा 9S ने इस दौरान 3,502 यूनिट कारों की बिक्री की।
लेखक के बारे में
Ashutosh Kumarदेश-दुनिया की खबरों में रुचि पत्रकारिता में खींच लाई। IIMC, नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत 2022 में ‘लाइव हिंदुस्तान’ से हुई। बीते करीब 4 सालों से आशुतोष बिजनेस और ऑटो सेक्शन में काम कर रहे हैं। राजनीति, बिजनेस और धर्म में खास रुचि है। लाइव हिंदुस्तान में बिजनेस, टेक, ऑटो, स्पोर्ट्स, एस्ट्रोलॉजी, करियर और न्यूज सेक्शन में लगातार काम करने का अनुभव है। लाइव हिंदुस्तान के लिए बिहार चुनाव 2025 का ग्राउंड पर जाकर पूरा वीडियो कवरेज किया है। बड़े नेताओं और लेखकों के साथ 50 से ज्यादा इंटरव्यू लेने का अनुभव भी रखते हैं। आशुतोष को उनकी रिपोर्टिंग के लिए संस्थान की ओर से प्रतिष्ठित ‘Digi journo of the Quarter’ अवार्ड भी मिल चुका है।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


