इस SUV को जुलाई में 18,088 लोगों ने खरीदा, बिक्री में बनी नंबर-1; सेल्टोस, विक्टोरिस, विटारा भी पीछे

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

भारतीय ग्राहकों के बीच हुंडई क्रेटा का जादू सिर चढ़कर बोल रहा है। बता दें कि बीते महीने यानी जुलाई, 2026 के दौरान हुंडई क्रेटा (Hyundai Creta) देश की बेस्ट-सेलिंग मिड-साइज एसयूवी बन गई।

top-10 best-selling mid-size suv july 2026 creta vitara scorpio sierra
बेस्ट-सेलिंग मिड-साइज एसयूवी जुलाई 2026
Maruti Suzuki New Grand Vitara
केवल
18,400/माह से शुरू
सिर्फ 1 मिनट में जानें
कोई शुल्क नहीं
100% सुरक्षित

भारतीय ग्राहकों के बीच हुंडई क्रेटा का जादू सिर चढ़कर बोल रहा है। इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि बीते महीने यानी जुलाई, 2026 के दौरान हुंडई क्रेटा (Hyundai Creta) देश की बेस्ट-सेलिंग मिड-साइज एसयूवी बन गई। हुंडई क्रेटा को इस दौरान कुल 18,088 नए लोगों ने खरीदा। इस दौरान सालाना आधार पर क्रेटा की बिक्री में 7.0 पर्सेंट की बढ़ोतरी देखी गई। जबकि ठीक 1 साल पहले यानी जुलाई, 2025 में यह आंकड़ा 16,898 यूनिट्स का था। आइए जानते हैं इस दौरान देश की दूसरी सबसे ज्यादा बिकने वाली मिड-साइज एसयूवी की बिक्री के बारे में विस्तार से।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील
Honda Elevate
₹ 11.6 - 16.67 लाख
EMI केवल15,200/ माह
अपनी EMI जानें
Honda Amaze
₹ 7.48 - 10 लाख
EMI केवल9,800/ माह
अपनी EMI जानें
Toyota Glanza
₹ 6.39 - 9.15 लाख
EMI केवल8,400/ माह
अपनी EMI जानें
Honda City
₹ 12 - 20.99 लाख
EMI केवल15,700/ माह
अपनी EMI जानें
Volkswagen Taigun
₹ 11 - 19.3 लाख
EMI केवल14,400/ माह
अपनी EMI जानें
Mahindra XUV 3XO
₹ 7.54 - 14.88 लाख
EMI केवल9,900/ माह
अपनी EMI जानें

तीसरे नंबर पर रही सेल्टोस

बिक्री की इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर महिंद्रा स्कॉर्पियो रही। स्कॉर्पियो ने इस दौरान 16.5 पर्सेंट की सालाना बढ़ोतरी के साथ कुल 16,009 यूनिट एसयूवी की बिक्री की। इसके अलावा, तीसरे नंबर पर बिक्री की इस लिस्ट में किआ सेल्टोस रही। सेल्टोस ने इस दौरान 108.7 पर्सेंट की धमाकेदार सालाना बढ़ोतरी दर्ज करते हुए कुल 12,541 यूनिट एसयूवी की बिक्री की।

चौथे नंबर पर रही विक्टोरिस

बिक्री की इस लिस्ट में चौथे नंबर पर नई-नवेली मारुति सुजुकी विक्टोरिस रही। विक्टोरिस ने इस दौरान कुल 11,334 यूनिट एसयूवी की बिक्री की। वहीं, पांचवें नंबर पर बिक्री की इस लिस्ट में महिंद्रा थार रही। महिंद्रा थार ने 7.2 पर्सेंट की सालाना बढ़ोतरी के साथ कुल 10,558 यूनिट एसयूवी की बिक्री की। जबकि छठे नंबर पर बिक्री की इस लिस्ट में महिंद्रा बोलेरो रही। बोलेरो ने इस दौरान 24.3 पर्सेंट की सालाना बढ़ोतरी के साथ कुल 9,336 यूनिट्स की बिक्री की। बिक्री की इस लिस्ट में सातवें नंबर पर महिंद्रा XUV 7XO रही। महिंद्रा XUV 7XO ने इस दौरान 16.7 पर्सेंट की सालाना बढ़त के साथ कुल 8,233 यूनिट एसयूवी की बिक्री की

लास्ट पोजीशन पर रही सिएरा

आठवें नंबर पर बिक्री की इस लिस्ट में मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा रही। ग्रैंड विटारा ने 27.5 पर्सेंट की सालाना बढ़ोतरी के साथ कुल 8,127 यूनिट्स बेचीं। वहीं, नौवें नंबर पर टोयोटा हायराइडर रही। हायराइडर ने इस दौरान 18.5 पर्सेंट की सालाना गिरावट के साथ 7,187 यूनिट्स बिक्री की। जबकि दसवें नंबर पर बिक्री की इस लिस्ट में टाटा सिएरा रही। सिएरा की इस दौरान कुल 6,327 यूनिट्स बिकीं।

आखिर क्यों है क्रेटा सुपरहिट?

हुंडई क्रेटा के केबिन में एक नया 10.25-इंच का टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम, नया 10.25-इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और वॉइस कैपेबल पैनोरमिक सनरूफ जैसे शानदार फीचर्स दिए गए हैं। साथ ही कंपनी ने कार में 70 से ज्यादा सेफ्टी फीचर्स दिए हैं। पावरट्रेन की बात करें तो एसयूवी में 1.5-लीटर नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन, 1.5-लीटर का टर्बो पेट्रोल इंजन और 1.5-लीटर का डीजल इंजन दिया गया है। हुंडई क्रेटा की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 10.91 लाख रुपये से लेकर टॉप मॉडल में 20.11 लाख रुपये तक जाती है।

Ashutosh Kumar

लेखक के बारे में

Ashutosh Kumar

देश-दुनिया की खबरों में रुचि पत्रकारिता में खींच लाई। IIMC, नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत 2022 में ‘लाइव हिंदुस्तान’ से हुई। बीते करीब 4 सालों से आशुतोष बिजनेस और ऑटो सेक्शन में काम कर रहे हैं। राजनीति, बिजनेस और धर्म में खास रुचि है। लाइव हिंदुस्तान में बिजनेस, टेक, ऑटो, स्पोर्ट्स, एस्ट्रोलॉजी, करियर और न्यूज सेक्शन में लगातार काम करने का अनुभव है। लाइव हिंदुस्तान के लिए बिहार चुनाव 2025 का ग्राउंड पर जाकर पूरा वीडियो कवरेज किया है। बड़े नेताओं और लेखकों के साथ 50 से ज्यादा इंटरव्यू लेने का अनुभव भी रखते हैं। आशुतोष को उनकी रिपोर्टिंग के लिए संस्थान की ओर से प्रतिष्ठित ‘Digi journo of the Quarter’ अवार्ड भी मिल चुका है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsऑटो न्यूज़इस SUV को जुलाई में 18,088 लोगों ने खरीदा, बिक्री में बनी नंबर-1