पिछले महीने 17,657 घरों में पहुंची यह SUV, बिक्री में फिर बनी नंबर-1; ये विटारा, सिएरा, विक्टोरिस भी नहीं
भारतीय ग्राहकों के बीच हुंडई क्रेटा का जादू सिर चढ़कर बोल रहा है। एक बार फिर बीते महीने यानी सितंबर, 2026 के दौरान हुंडई क्रेटा (Hyundai Creta) देश की बेस्ट-सेलिंग मिड-साइज एसयूवी बन गई।

भारतीय ग्राहकों के बीच हुंडई क्रेटा का जादू सिर चढ़कर बोल रहा है। इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि बीते महीने यानी सितंबर, 2026 के दौरान हुंडई क्रेटा (Hyundai Creta) देश की बेस्ट-सेलिंग मिड-साइज एसयूवी बन गई। हुंडई क्रेटा को इस दौरान कुल 17,657 नए लोगों ने खरीदा। इस दौरान क्रेटा की बिक्री में 8.4 पर्सेंट की मासिक बढ़ोतरी देखी गई। जबकि ठीक 1 महीने पहले यानी अगस्त, 2026 में यह आंकड़ा 16,288 यूनिट्स का था। आइए जानते हैं इस दौरान देश की दूसरी 10 सबसे ज्यादा बिकने वाली मिड-साइज एसयूवी गाड़ियों की बिक्री के बारे में विस्तार से।
दूसरे नंबर पर रही मारुति विक्टोरिस
बिक्री की इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर मारुति सुजुकी की नई-नवेली विक्टोरिस रही। विक्टोरिस ने इस दौरान 1.0 पर्सेंट की मासिक बढ़ोतरी के साथ कुल 13,111 यूनिट एसयूवी की बिक्री की। इसके अलावा, तीसरे नंबर पर बिक्री की इस लिस्ट में किआ सेल्टोस रही। सेल्टोस ने इस दौरान 7.5 पर्सेंट की मासिक बढ़ोतरी दर्ज करते हुए कुल 12,593 यूनिट एसयूवी की बिक्री की।
चौथे नंबर पर रही ग्रैंड विटारा
बिक्री की इस लिस्ट में चौथे नंबर पर मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा रही। ग्रैंड विटारा ने इस दौरान 9.0 पर्सेंट की मासिक बढ़ोतरी के साथ कुल 8,513 यूनिट एसयूवी की बिक्री की। वहीं, पांचवें नंबर पर बिक्री की इस लिस्ट में टाटा सिएरा रही। टाटा सिएरा ने इस दौरान 28.2 पर्सेंट की मासिक बढ़ोतरी के साथ कुल 7,205 यूनिट एसयूवी की बिक्री की।
छठे नंबर पर रही हायराइडर
बिक्री की इस लिस्ट में छठे नंबर पर टोयोटा हायराइडर रही। हायराइडर ने इस दौरान 13.6 पर्सेंट की मासिक गिरावट के साथ कुल 7,115 यूनिट्स की बिक्री की। जबकि सातवें नंबर पर बिक्री की इस लिस्ट में स्कोडा कुशाक रही। कुशाक ने इस दौरान 9.9 पर्सेंट की मासिक बढ़ोतरी के साथ कुल 1,152 यूनिट एसयूवी बेचीं। वहीं, आठवें नंबर पर बिक्री की इस लिस्ट में फॉक्सवैगन टाइगुन रही। टाइगुन ने इस दौरान 6 पर्सेंट की मासिक बढ़ोतरी के साथ कुल 994 यूनिट्स एसयूवी की बिक्री की।
लास्ट पोजीशन पर रही डस्टर
नौवें नंबर पर बिक्री की इस लिस्ट में होंडा एलिवेट रही। होंडा एलिवेट ने इस दौरान 54.8 पर्सेंट की मासिक गिरावट के साथ कुल 599 यूनिट्स एसयूवी की बिक्री की। दूसरी ओर, दसवें नंबर और लास्ट पोजीशन पर बिक्री की इस लिस्ट में रेनॉल्ट डस्टर रही। रेनॉल्ट डस्टर ने इस दौरान 14.5 पर्सेंट की मासिक बढ़ोतरी के साथ कुल 465 यूनिट एसयूवी की बिक्री दर्ज की।

