लोग करते रहे विक्टोरिस, सेल्टोस, सिएरा की बातें, इधर चुपके से नंबर-1 बन गई यह SUV; देखें टॉप-10 में कौन-कौन
भारतीय ग्राहकों के बीच मिड-साइज SUV सेगमेंट की पॉपुलरिटी में लगातार तेजी देखी जा रही है। अगर बीते महीने यानी मई, 2026 में हुई इस सेगमेंट के बिक्री की बात करें Hyundai Creta ने सबको पीछे छोड़ दिया है।

भारतीय ग्राहकों के बीच मिड-साइज SUV सेगमेंट (4.2 मीटर से 4.5 मीटर) की पॉपुलरिटी में लगातार तेजी देखी जा रही है। अगर बीते महीने यानी मई, 2026 में हुई इस सेगमेंट के बिक्री की बात करें तो हुंडई क्रेटा (Hyundai Creta) ने सबको पीछे छोड़ दिया है। हुंडई क्रेटा ने बीते महीने यानी मई, 2026 में 15,235 यूनिट कार की बिक्री करके इस सेगमेंट में टॉप पोजीशन हासिल कर लिया। इस दौरान क्रेटा की बिक्री में सालाना आधार पर 2.52 पर्सेंट की बढ़ोतरी देखी गई। जबकि पिछले साल मई, 2025 में यह आंकड़ा 14,860 यूनिट का था। आइए जानते हैं बीते महीने इस सेगमेंट की 10 सबसे ज्यादा बिकने वाली एसयूवी के बारे में विस्तार से।
दूसरे नंबर पर रही मारुति विक्टोरिस
बिक्री की इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर मारुति सुजुकी की नई-नवेली एसयूवी विक्टोरिस रही। विक्टोरिस ने बीते महीने कुल 10,853 यूनिट कार की बंपर बिक्री दर्ज की है। जबकि तीसरे नंबर पर बिक्री की इस लिस्ट में किआ सेल्टोस रही। सेल्टोस ने इस दौरान 74.24 पर्सेंट की सालाना बढ़ोतरी के साथ कुल 10,597 यूनिट कार की बिक्री की। जबकि पिछले साल मई में इसकी सिर्फ 6,082 यूनिट्स बिकी थीं।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें
Maruti Suzuki New Grand Vitara
₹ 14 लाख से शुरू
Kia Seltos
₹ 10.99 - 20.39 लाख
Hyundai Creta
₹ 10.79 - 20.2 लाख
Hyundai Creta N Line
₹ 19.03 - 20.1 लाख
Hyundai New Generation Creta
₹ 11 - 21.5 लाख
Maruti Suzuki Baleno
₹ 5.99 - 9.1 लाख
80% बढ़ गई विटारा की बिक्री
बिक्री की इस लिस्ट में चौथे नंबर पर मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा रही। मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा ने इस दौरान 80.22 पर्सेंट की बंपर सालाना बढ़ोतरी के साथ कुल 9,366 यूनिट कार की बिक्री की। जबकि पांचवें नंबर पर बिक्री की इस लिस्ट में टोयोटा हाइराइडर रही। हायराइडर ने इस दौरान 14.41 पर्सेंट की सालाना बढ़ोतरी के साथ कुल 8,664 यूनिट्स एसयूवी की बिक्री की।
सातवें नंबर पर रही टाटा कर्व
दूसरी ओर बिक्री की इस लिस्ट में छठे नंबर पर टाटा सिएरा रही। टाटा सिएरा ने इस दौरान कुल 6,606 यूनिट कार की बिक्री की। हालांकि, सातवें नंबर पर मौजूद टाटा कर्व के लिए पिछला महीना अच्छा नहीं रहा। टाटा कर्व की बिक्री में इस दौरान 45.15 पर्सेंट की भारी सालाना गिरावट देखी गई। बता दें कि टाटा कर्व को इस दौरान महज 1,680 नए ग्राहक मिले।
103% बढ़ गई कुशाक की बिक्री
बिक्री की इस लिस्ट में आठवें नंबर पर एमजी जेडएस ईवी रही। जेडएस ईवी ने इस दौरान 333.89 पर्सेंट की सालाना बढ़ोतरी के साथ कुल 1,562 यूनिट कार की बिक्री की। इसके अलावा, नौवें नंबर पर बिक्री की इस लिस्ट में स्कोडा कुशाक रही। कुशाक ने इस दौरान 103.42 पर्सेंट की सालाना बढ़ोतरी के साथ कुल 1,310 यूनिट कार की बिक्री की। जबकि दसवें नंबर पर बिक्री की इस लिस्ट में फॉक्सवैगन टाइगुन रही। टाइगुन ने इस दौरान 13.77 पर्सेंट की सालाना बढ़ोतरी के साथ कुल 1,281 यूनिट कारों की बिक्री की।
लेखक के बारे में
Ashutosh Kumarदेश-दुनिया की खबरों में रुचि पत्रकारिता में खींच लाई। IIMC, नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत 2022 में ‘लाइव हिंदुस्तान’ से हुई। बीते करीब 4 सालों से आशुतोष बिजनेस और ऑटो सेक्शन में काम कर रहे हैं। राजनीति, बिजनेस और धर्म में खास रुचि है। लाइव हिंदुस्तान में बिजनेस, टेक, ऑटो, स्पोर्ट्स, एस्ट्रोलॉजी, करियर और न्यूज सेक्शन में लगातार काम करने का अनुभव है। लाइव हिंदुस्तान के लिए बिहार चुनाव 2025 का ग्राउंड पर जाकर पूरा वीडियो कवरेज किया है। बड़े नेताओं और लेखकों के साथ 50 से ज्यादा इंटरव्यू लेने का अनुभव भी रखते हैं। आशुतोष को उनकी रिपोर्टिंग के लिए संस्थान की ओर से प्रतिष्ठित ‘Digi journo of the Quarter’ अवार्ड भी मिल चुका है।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


