पूरे देश की पहली पसंद बनी यह SUV; क्रेटा, नेक्सन, बोलेरो भी रह गईं पीछे, बिक्री में बनी नंबर-1

Ashutosh Kumar लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

भारतीय ग्राहकों के बीच डीजल इंजन वाली कारों की डिमांड आज भी बहुत मजबूत बनी हुई है। अगर बीते वित्त वर्ष यानी FY2026 में डीजल सेगमेंट की बिक्री की बात करें तो महिंद्रा स्कॉर्पियो (Mahindra Scorpio) ने टॉप पोजीशन हासिल कर ली है।

पूरे देश की पहली पसंद बनी यह SUV; क्रेटा, नेक्सन, बोलेरो भी रह गईं पीछे, बिक्री में बनी नंबर-1

भारतीय ग्राहकों के बीच डीजल इंजन वाली कारों की डिमांड आज भी बहुत मजबूत बनी हुई है। खासकर लंबी दूरी तय करने और दमदार पावर चाहने वाले ग्राहकों के लिए डीजल गाड़ियां पहली पसंद हैं। अगर बीते वित्त वर्ष यानी FY2026 में डीजल सेगमेंट की बिक्री की बात करें तो महिंद्रा स्कॉर्पियो (Mahindra Scorpio) ने टॉप पोजीशन हासिल कर ली है। महिंद्रा स्कॉर्पियो को इस दौरान कुल 1,70,372 नए ग्राहक मिले। डीजल कार मार्केट में स्कॉर्पियो का शेयर सबसे ज्यादा 19.7 पर्सेंट रहा। आइए जानते हैं इस दौरान 10 सबसे ज्यादा बिकने वाली डीजल कारों की बिक्री के बारे में विस्तार से।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील

तीसरे नंबर पर रही हुंडई क्रेटा

बिक्री की लिस्ट में दूसरे नंबर पर महिंद्रा बोलेरो रही। महिंद्रा बोलेरो ने इस दौरान 12.8 पर्सेंट की मार्केट हिस्सेदारी के साथ कुल 1,10,136 यूनिट कार की बिक्री की। जबकि तीसरे नंबर पर बिक्री की इस लिस्ट में हुंडई क्रेटा रही। हुंडई क्रेटा ने इस दौरान 10.6 पर्सेंट की बाजार हिस्सेदारी के साथ कुल 91,907 यूनिट डीजल कार की बिक्री की। इसके अलावा, चौथे नंबर पर बिक्री की इस लिस्ट में महिंद्रा की नई थार रॉक्स रही। थार रॉक्स ने इस दौरान कुल 72,336 यूनिट कार की बिक्री की और 8.4 पर्सेंट का योगदान दिया।

मिलती जुलती गाड़ियाँ

और गाड़ियां देखें...
Mahindra Scorpio N

Mahindra Scorpio N

₹ 13.49 - 24.34 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Hyundai Creta N Line

Hyundai Creta N Line

₹ 16.93 - 20.64 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Mahindra Scorpio

Mahindra Scorpio

₹ 13 - 17 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Mahindra Thar ROXX

Mahindra Thar ROXX

₹ 12.39 - 22.25 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Mahindra Thar

Mahindra Thar

₹ 9.99 - 17.7 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें

छठे नंबर पर रही थार

बिक्री की इस लिस्ट में पांचवें नंबर पर महिंद्रा XUV 700 रही। महिंद्रा XUV 700 ने इस दौरान 5.2 पर्सेंट की हिस्सेदारी के साथ कुल 44,546 यूनिट कार की बिक्री की। जबकि छठे नंबर पर बिक्री की इस लिस्ट में महिंद्रा थार रही। थार ने इस दौरान 5.0 पर्सेंट की हिस्सेदारी के साथ कुल 43,030 यूनिट कार की बिक्री की। वहीं, सातवें नंबर पर बिक्री की इस लिस्ट में टोयोटा इनोवा क्रिस्टा रही। इनोवा क्रिस्टा ने इस दौरान 4.3 पर्सेंट की बाजार हिस्सेदारी के साथ कुल 37,090 यूनिट कार की बिक्री की।

दसवें नंबर पर रही किया सोनेट

दूसरी ओर बिक्री की इस लिस्ट में आठवें नंबर पर टोयोटा फॉर्च्यूनर रही। टोयोटा फॉर्च्यूनर ने इस दौरान 4.0 पर्सेंट की हिस्सेदारी के साथ कुल 34,157 यूनिट कार की बिक्री की। जबकि नौवें नंबर पर बिक्री की इस लिस्ट में किआ सेल्टोस रही। किआ सेल्टोस ने इस दौरान 3.7 पर्सेंट की हिस्सेदारी के साथ कुल 31,784 यूनिट कार की बिक्री की। इसके अलावा, दसवें नंबर पर बिक्री की इस लिस्ट में किया सोनेट रही। किआ सोनेट ने इस दौरान 3.6 पर्सेंट की हिस्सेदारी के साथ कुल 30,858 यूनिट कार की बिक्री की।

महिंद्रा स्कॉर्पियो-N का पावरट्रेन

पावरट्रेन की बात करें तो स्कॉर्पियो-N में 2.2-लीटर mHawk डीजल इंजन मिलता है। यह इंजन 132bhp से लेकर 175bhp तक की पावर जनरेट करता है। इसमें 6-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का ऑप्शन मिलता है। साथ ही, यह 4WD (फोर-व्हील ड्राइव) सिस्टम के साथ भी उपलब्ध है जो इसे बेहतरीन ऑफ-रोडर बनाता है। भारतीय मार्केट में स्कॉर्पियो सीरीज की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत लगभग 13.60 लाख रुपये से शुरू होती है।

Ashutosh Kumar

लेखक के बारे में

Ashutosh Kumar

देश-दुनिया की खबरों में रुचि पत्रकारिता में खींच लाई। IIMC, नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत 2022 में ‘लाइव हिंदुस्तान’ से हुई। बीते करीब 4 सालों से आशुतोष बिजनेस और ऑटो सेक्शन में काम कर रहे हैं। राजनीति, बिजनेस और धर्म में खास रुचि है। लाइव हिंदुस्तान में बिजनेस, टेक, ऑटो, स्पोर्ट्स, एस्ट्रोलॉजी, करियर और न्यूज सेक्शन में लगातार काम करने का अनुभव है। लाइव हिंदुस्तान के लिए बिहार चुनाव 2025 का ग्राउंड पर जाकर पूरा वीडियो कवरेज किया है। बड़े नेताओं और लेखकों के साथ 50 से ज्यादा इंटरव्यू लेने का अनुभव भी रखते हैं। आशुतोष को उनकी रिपोर्टिंग के लिए संस्थान की ओर से प्रतिष्ठित ‘Digi journo of the Quarter’ अवार्ड भी मिल चुका है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।