नेक्सन, फ्रोंक्स, ब्रेजा, वेन्यू छोड़ इस छोटी SUV पर टूटे ग्राहक, बिक्री में बन गई नंबर-1; कीमत ₹6 लाख से कम
भारतीय ग्राहकों के बीच कॉम्पैक्ट (सब-4m) एसयूवी की डिमांड हमेशा से रही है। बीते महीने यानी अप्रैल, 2026 में हुई इस सेगमेंट के बिक्री में टाटा पंच (Tata Punch) ने टॉप पोजीशन हासिल कर लिया।

भारतीय ग्राहकों के बीच कॉम्पैक्ट (सब-4m) एसयूवी की डिमांड हमेशा से रही है। अगर बीते महीने यानी अप्रैल, 2026 में हुई इस सेगमेंट के बिक्री की बात करें तो टाटा पंच (Tata Punch) ने टॉप पोजीशन हासिल कर लिया। टाटा पंच को बीते महीने कुल 19,107 नए ग्राहक मिले। इस दौरान सालाना आधार पर टाटा पंच की बिक्री में 52.9 पर्सेंट की बढ़ोतरी देखी गई। इसके अलावा, टाटा पंच बीते महीने देश की दूसरी सबसे ज्यादा बिकने वाली कार भी रही। आइए जानते हैं इस सेगमेंट की दूसरी 10 सबसे ज्यादा बिकने वाली एसयूवी की बिक्री के बारे में विस्तार से।






दूसरे नंबर पर रही फ्रोंक्स
बिक्री कि लिस्ट में दूसरे नंबर पर मारुति सुजुकी फ्रोंक्स रही। मारुति फ्रोंक्स ने इस दौरान 31.3 पर्सेंट की सालाना बढ़ोतरी के साथ कुल 18,829 यूनिट एसयूवी की बिक्री की। जबकि तीसरे नंबर पर बिक्री की इस लिस्ट में टाटा नेक्सन रही। टाटा नेक्सन ने इस दौरान 17.3 पर्सेंट की सालाना बढ़ोतरी के साथ कुल 18,126 यूनिट एसयूवी की बिक्री की। इसके अलावा, चौथे नंबर पर बिक्री की इस लिस्ट में मारुति सुजुकी ब्रेजा रही। मारुति ब्रेजा ने इस दौरान कुल 14,124 यूनिट एसयूवी की बिक्री की।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें

Mahindra XUV 3XO
₹ 7.37 - 14.55 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Tata Nexon
₹ 7.32 - 14.15 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Tata Punch
₹ 5.59 - 10.55 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Tata Nexon CNG
₹ 8.23 - 13.36 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Mahindra XUV 7XO
₹ 13.66 - 24.92 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
56.2% बढ़ गई वेन्यू की बिक्री
दूसरी ओर बिक्री की इस लिस्ट में पांचवें नंबर पर हुंडई वेन्यू रही। हुंडई वेन्यू ने इस दौरान 56.2 पर्सेंट की सालाना बढ़ोतरी के साथ कुल 12,420 यूनिट एसयूवी की बिक्री की। जबकि छठे नंबर पर बिक्री की इस लिस्ट में किआ सोनेट रही। किया सोनेट ने इस दौरान 30.6 पर्सेंट की सालाना बढ़ोतरी के साथ कुल 10,537 यूनिट एसयूवी की बिक्री की। इसके अलावा, सातवें नंबर पर बिक्री की इस लिस्ट में हुंडई एक्सटर रही। हुंडई एक्सटर ने इस दौरान 49.5 पर्सेंट की सालाना बढ़ोतरी के साथ कुल 8,096 यूनिट एसयूवी की बिक्री की।
आठवें नंबर पर रही XUV 3XO
बिक्री की इस लिस्ट में आठवें नंबर पर महिंद्रा XUV 3XO रही। महिंद्रा XUV 3XO ने इस दौरान 0.7 पर्सेंट की सालाना गिरावट के साथ कुल 7,517 यूनिट एसयूवी की बिक्री की। जबकि नौवें नंबर पर बिक्री की इस लिस्ट में स्कोडा काइलाक रही। स्कोडा काइलाक ने इस दौरान 23.8 पर्सेंट की सालाना गिरावट के साथ कुल 4,089 यूनिट एसयूवी की बिक्री की। जबकि दसवें नंबर पर बिक्री की इस लिस्ट में टोयोटा टैसर रही। टोयोटा टैसर ने इस दौरान 5.3 पर्सेंट की सालाना बढ़ोतरी के साथ कुल 2,550 यूनिट एसयूवी की बिक्री की।
इतनी है टाटा पंच की कीमत
टाटा पंच की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 5.65 लाख से 10.60 लाख रुपये तक जाती है। पावरट्रेन की बात करें तो इसमें 1.2 लीटर रेवोट्रॉन पेट्रोल इंजन मिलता है जो 88bhp की पावर और 115Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसके अलावा, अब इसमें एक नया 1.2 लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन और CNG का ऑप्शन भी मिलता है। इसका पेट्रोल वैरिएंट लगभग 18.8 से 20 किमी/लीटर और CNG वैरिएंट लगभग 26.99 किमी/किग्रा तक का माइलेज देने में सक्षम है।
लेखक के बारे में
Ashutosh Kumarदेश-दुनिया की खबरों में रुचि पत्रकारिता में खींच लाई। IIMC, नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत 2022 में ‘लाइव हिंदुस्तान’ से हुई। बीते करीब 4 सालों से आशुतोष बिजनेस और ऑटो सेक्शन में काम कर रहे हैं। राजनीति, बिजनेस और धर्म में खास रुचि है। लाइव हिंदुस्तान में बिजनेस, टेक, ऑटो, स्पोर्ट्स, एस्ट्रोलॉजी, करियर और न्यूज सेक्शन में लगातार काम करने का अनुभव है। लाइव हिंदुस्तान के लिए बिहार चुनाव 2025 का ग्राउंड पर जाकर पूरा वीडियो कवरेज किया है। बड़े नेताओं और लेखकों के साथ 50 से ज्यादा इंटरव्यू लेने का अनुभव भी रखते हैं। आशुतोष को उनकी रिपोर्टिंग के लिए संस्थान की ओर से प्रतिष्ठित ‘Digi journo of the Quarter’ अवार्ड भी मिल चुका है।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


