टूट गया स्कॉर्पियो का नंबर-1 बनने का सपना, ₹8.80 लाख की इस 7-सीटर ने मारी बाजी; देखें टॉप-10 में कौन-कौन

Ashutosh Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share

भारतीय ग्राहकों के बीच 7-सीटर कारों की डिमांड में लगातार तेजी देखी जा रही है। बता दें कि FY2026 में हुई 7-सीटर सेगमेंट की बिक्री में मारुति सुजुकी अर्टिगा (Maruti Suzuki Ertiga) ने टॉप पोजीशन हासिल कर लिया।

टूट गया स्कॉर्पियो का नंबर-1 बनने का सपना, ₹8.80 लाख की इस 7-सीटर ने मारी बाजी; देखें टॉप-10 में कौन-कौन

भारतीय ग्राहकों के बीच 7-सीटर कारों की डिमांड में लगातार तेजी देखी जा रही है। इस सेगमेंट में मारुति सुजुकी अर्टिगा, टोयोटा इनोवा और महिंद्रा बोलेरो जैसी एमपीवी की पापुलैरिटी सबसे ज्यादा है। अगर बीते वित्त वर्ष यानी FY2026 में 7-सीटर सेगमेंट के बिक्री की बात करें तो मारुति सुजुकी अर्टिगा (Maruti Suzuki Ertiga) ने टॉप पोजीशन हासिल कर लिया। भारतीय अर्टिगा को इस दौरान कुल 1,98,876 नए ग्राहक मिले। इस दौरान सालाना आधार पर अर्टिगा की बिक्री में 4.1 पर्सेंट की बढ़ोतरी देखी गई। आइए जानते हैं इस दौरान 10 सबसे ज्यादा बिकने वाले 7-सीटर कारों की बिक्री के बारे में विस्तार से।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील

तीसरे नंबर पर रही टोयोटा इनोवा

बिक्री कि लिस्ट में दूसरे नंबर पर महिंद्रा स्कॉर्पियो रही। महिंद्रा स्कॉर्पियो ने इस दौरान 8.5 पर्सेंट की सालाना बढ़ोतरी के साथ कुल 1,78,800 यूनिट कार की बिक्री की। जबकि तीसरे नंबर पर बिक्री की इस लिस्ट में टोयोटा इनोवा रही। टोयोटा इनोवा ने इस दौरान 4.6 पर्सेंट की सालाना बढ़ोतरी के साथ 1,12,188 यूनिट कार की बिक्री की। इसके अलावा, चौथे नंबर पर बिक्री की इस लिस्ट में महिंद्रा बोलेरो रही। महिंद्रा बोलेरो ने इस दौरान 16.2 पर्सेंट की सालाना बढ़ोतरी के साथ कुल 1,10,136 यूनिट कार की बिक्री की।

करीब 19% बढ़ गई कैरेंस की बिक्री

बिक्री की इस लिस्ट में पांचवें नंबर पर महिंद्रा XUV 7XO रही। महिंद्रा XUV 7XO ने इस दौरान 6.1 पर्सेंट की सालाना गिरावट के साथ कुल 87,412 यूनिट कार की बिक्री की। जबकि छठे नंबर पर बिक्री की इस लिस्ट में किआ कैरेंस रही। किआ कैरेंस ने इस दौरान 18.9 पर्सेंट की सालाना बढ़ोतरी के साथ कुल 76,837 यूनिट कार की बिक्री की। जबकि सातवें नंबर पर बिक्री की इस लिस्ट में मारुति XL6 रही। मारुति XL6 ने इस दौरान 0.1 पर्सेंट की सालाना बढ़ोतरी के साथ कुल 37,159 यूनिट कार की बिक्री की।

दसवें नंबर पर रही टोयोटा रूमियन

दूसरी ओर बिक्री की इस लिस्ट में आठवें नंबर पर टोयोटा फॉर्च्यूनर रही। टोयोटा फॉर्च्यूनर ने इस दौरान 4 पर्सेंट की सालाना बढ़ोतरी के साथ कुल 35,216 यूनिट कार की बिक्री की। जबकि नौवें नंबर पर बिक्री की इस लिस्ट में रेनॉल्ट ट्राइबर रही। रेनॉल्ट ट्राइबर ने इस दौरान 26.5 पर्सेंट की सालाना बढ़ोतरी के साथ कुल 25,174 यूनिट कार की बिक्री की। इसके अलावा, दसवें नंबर पर बिक्री की इस लिस्ट में टोयोटा रूमियन रही। टोयोटा रूमियन ने इस दौरान 11.6 पर्सेंट की सालाना बढ़ोतरी के साथ कुल 24,425 यूनिट कार की बिक्री की।

कुछ ऐसा है अर्टिगा का पावरट्रेन

पावरट्रेन की बात करें तो अर्टिगा 1.5-लीटर पेट्रोल इंजन के साथ आती है। इसमें 5-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का विकल्प है। वहीं, सीएनजी पावरट्रेन का ऑप्शन भी उपलब्ध है। अगर इसके पेट्रोल वैरिएंट की बात करें तो इसमें 20.3 से 20.51 किमी/लीटर तक माइलेज मिलता है। जबकि CNG वैरिएंट लगभग 26.11 किमी/किग्रा का माइलेज देता है। भारतीय मार्केट में मारुति सुजुकी अर्टिगा की एक्स-शोरूम कीमत 8.80 लाख से 13.13 लाख रुपये तक जाती है।

Ashutosh Kumar

लेखक के बारे में

Ashutosh Kumar

देश-दुनिया की खबरों में रुचि पत्रकारिता में खींच लाई। IIMC, नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत 2022 में ‘लाइव हिंदुस्तान’ से हुई। बीते करीब 4 सालों से आशुतोष बिजनेस और ऑटो सेक्शन में काम कर रहे हैं। राजनीति, बिजनेस और धर्म में खास रुचि है। लाइव हिंदुस्तान में बिजनेस, टेक, ऑटो, स्पोर्ट्स, एस्ट्रोलॉजी, करियर और न्यूज सेक्शन में लगातार काम करने का अनुभव है। लाइव हिंदुस्तान के लिए बिहार चुनाव 2025 का ग्राउंड पर जाकर पूरा वीडियो कवरेज किया है। बड़े नेताओं और लेखकों के साथ 50 से ज्यादा इंटरव्यू लेने का अनुभव भी रखते हैं। आशुतोष को उनकी रिपोर्टिंग के लिए संस्थान की ओर से प्रतिष्ठित ‘Digi journo of the Quarter’ अवार्ड भी मिल चुका है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।