लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा इस देसी SUV का जादू, 30 दिनों में 17,313 लोगों ने खरीदा; देखें टॉप-10 लिस्ट

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

भारतीय ग्राहकों के बीच महिंद्रा स्कॉर्पियो का जादू सिर चढ़कर बोल रहा है। इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि बीते महीने यानी सितंबर, 2026 के दौरान स्कॉर्पियो 6 और 7-सीटर सेगमेंट की बेस्ट-सेलिंग कार बन गई।

top-10 best-selling 6 and 7-seater cars september 2026 scorpio ertiga bolero
महिंद्रा स्कॉर्पियो बेस्ट-सेलिंग 6 एंड 7 सीटर कार सितंबर 2026

भारतीय ग्राहकों के बीच महिंद्रा स्कॉर्पियो (Mahindra Scorpio) का जादू सिर चढ़कर बोल रहा है। इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि बीते महीने यानी सितंबर, 2026 के दौरान स्कॉर्पियो 6 और 7-सीटर सेगमेंट की बेस्ट-सेलिंग कार बन गई। स्कॉर्पियो को इस दौरान कुल 17,313 नए लोगों ने खरीदा। हालांकि, सालाना आधार पर स्कॉर्पियो की बिक्री में 5.8 पर्सेंट की गिरावट देखी गई। जबकि ठीक एक साल पहले यह आंकड़ा 18,372 यूनिट्स था। आइए जानते हैं इस दौरान देश की दूसरी 10 सबसे ज्यादा बिकने वाली 6/7-सीटर गाड़ियों की बिक्री के बारे में विस्तार से।

दूसरे नंबर पर रही मारुति अर्टिगा

बिक्री की इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर मारुति सुजुकी की अर्टिगा रही। अर्टिगा ने इस दौरान 39.6 पर्सेंट की शानदार सालाना बढ़ोतरी के साथ कुल 16,911 यूनिट गाड़ियों की बिक्री की। इसके अलावा, तीसरे नंबर पर बिक्री की इस लिस्ट में महिंद्रा बोलेरो रही। बोलेरो ने इस दौरान 253.5 पर्सेंट की जबरदस्त सालाना बढ़ोतरी दर्ज करते हुए कुल 9,710 यूनिट गाड़ियों की बिक्री की।

चौथे नंबर पर रही XUV 7XO

बिक्री की इस लिस्ट में चौथे नंबर पर महिंद्रा XUV 7XO रही। महिंद्रा XUV 7XO ने इस दौरान 6.8 पर्सेंट की सालाना गिरावट के साथ कुल 9,097 यूनिट गाड़ियों की बिक्री की। वहीं, पांचवें नंबर पर बिक्री की इस लिस्ट में टोयोटा इनोवा + हाइक्रॉस रही। टोयोटा इनोवा ने इस दौरान 18.1 पर्सेंट की सालाना गिरावट के साथ कुल 8,008 यूनिट्स की बिक्री दर्ज की।

छठे नंबर पर रही किआ कैरेंस

बिक्री की इस लिस्ट में छठे नंबर पर किआ कैरेंस + क्लैविस रही। इस कार ने इस दौरान 13.9 पर्सेंट की सालाना गिरावट के साथ कुल 6,319 यूनिट्स गाड़ियों की बिक्री की। जबकि सातवें नंबर पर बिक्री की इस लिस्ट में नई-नवेली महिंद्रा 9S रही। महिंद्रा 9S ने अपनी नई एंट्री के साथ इस दौरान कुल 4,636 यूनिट्स की शानदार बिक्री हासिल की। वहीं, आठवें नंबर पर बिक्री की इस लिस्ट में मारुति XL6 रही। मारुति XL6 ने इस दौरान 49.8 पर्सेंट की सालाना बढ़ोतरी के साथ कुल 3,251 यूनिट्स गाड़ियों की बिक्री की।

लास्ट पोजीशन पर रही रुमियन

दूसरी ओर नौवें नंबर पर बिक्री की इस लिस्ट में टोयोटा फॉर्च्यूनर रही। फॉर्च्यूनर ने इस दौरान 14.4 पर्सेंट की सालाना बढ़ोतरी के साथ कुल 3,185 यूनिट्स गाड़ियों की बिक्री की। वहीं, दसवें नंबर और लास्ट पोजीशन पर बिक्री की इस लिस्ट में टोयोटा रुमियन रही। टोयोटा रुमियन ने इस दौरान 199.3 पर्सेंट की धमाकेदार सालाना बढ़ोतरी के साथ कुल 2,481 यूनिट्स गाड़ियों की बिक्री दर्ज की।

Ashutosh Kumar

लेखक के बारे में

Ashutosh Kumar

देश-दुनिया की खबरों में रुचि पत्रकारिता में खींच लाई। IIMC, नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत 2022 में ‘लाइव हिंदुस्तान’ से हुई। बीते करीब 4 सालों से आशुतोष बिजनेस और ऑटो सेक्शन में काम कर रहे हैं। राजनीति, बिजनेस और धर्म में खास रुचि है। लाइव हिंदुस्तान में बिजनेस, टेक, ऑटो, स्पोर्ट्स, एस्ट्रोलॉजी, करियर और न्यूज सेक्शन में लगातार काम करने का अनुभव है। लाइव हिंदुस्तान के लिए बिहार चुनाव 2025 का ग्राउंड पर जाकर पूरा वीडियो कवरेज किया है। बड़े नेताओं और लेखकों के साथ 50 से ज्यादा इंटरव्यू लेने का अनुभव भी रखते हैं। आशुतोष को उनकी रिपोर्टिंग के लिए संस्थान की ओर से प्रतिष्ठित ‘Digi journo of the Quarter’ अवार्ड भी मिल चुका है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsऑटो न्यूज़लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा इस देसी SUV का जादू, बिक्री में बनी नंबर-1