लोगों पर जमकर चल रहा इस देसी SUV का जादू, 31 दिनों में 15,576 घरों तक पहुंची; बिक्री में बनी नंबर-1
भारतीय ग्राहकों के बीच 4.5 से 5 मीटर वाली बड़ी एसयूवी की डिमांड हमेशा से रही है। बीते महीने यानी अगस्त, 2026 में हुई इस सेगमेंट की बिक्री में महिंद्रा स्कॉर्पियो ने टॉप पोजीशन हासिल कर लिया।

भारतीय ग्राहकों के बीच 4.5 से 5 मीटर वाली बड़ी एसयूवी की डिमांड हमेशा से रही है। अगर बीते महीने यानी अगस्त, 2026 में हुई इस सेगमेंट की बिक्री की बात करें तो महिंद्रा स्कॉर्पियो (Mahindra Scorpio / N) ने टॉप पोजीशन हासिल कर लिया। स्कॉर्पियो को बीते महीने कुल 15,576 नए ग्राहक मिले। इस दौरान सालाना आधार पर स्कॉर्पियो की बिक्री में 58.29 पर्सेंट तक बढ़ गई। जबकि ठीक एक साल पहले यानी अगस्त, 2025 में यह आंकड़ा 9,840 यूनिट्स था। आइए जानते हैं इस सेगमेंट की दूसरी 10 सबसे ज्यादा बिकने वाली एसयूवी की बिक्री के बारे में विस्तार से।
दूसरे नंबर पर रही महिंद्रा XUV7XO
बिक्री की इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर महिंद्रा XUV7XO रही। महिंद्रा XUV7XO ने अगस्त, 2026 में 72.34 पर्सेंट की सालाना बढ़ोतरी के साथ कुल 8,541 यूनिट एसयूवी की बिक्री की है। जबकि तीसरे नंबर पर बिक्री की इस लिस्ट में महिंद्रा XEV 9S रही। महिंद्रा XEV 9S ने इस दौरान कुल 4,508 यूनिट एसयूवी की बिक्री की। इसके अलावा, चौथे नंबर पर बिक्री की इस लिस्ट में टाटा हैरियर रही। हैरियर ने इस दौरान 15.87 पर्सेंट की सालाना बढ़ोतरी के साथ कुल 3,577 यूनिट एसयूवी की बिक्री की।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें
MG Hector
₹ 11.99 - 19.5 लाख
MG Hector Plus
₹ 17.49 - 19.69 लाख
Mahindra XUV 7XO
₹ 13.99 - 25.79 लाख
Mahindra Scorpio
₹ 13 - 17 लाख
Mahindra Scorpio N
₹ 13.69 - 25.49 लाख
Mahindra Scorpio Lifestyler
₹ 19.79 - 27 लाख
पांचवें नंबर पर रही फॉर्च्यूनर
दूसरी ओर बिक्री की इस लिस्ट में पांचवें नंबर पर टोयोटा फॉर्च्यूनर रही। फॉर्च्यूनर ने इस दौरान 39.71 पर्सेंट की सालाना बढ़ोतरी के साथ कुल 3,504 यूनिट एसयूवी की बिक्री की। जबकि छठे नंबर पर बिक्री की इस लिस्ट में महिंद्रा XEV 9e रही। महिंद्रा XEV 9e ने इस दौरान 13.49 पर्सेंट की सालाना गिरावट के साथ कुल 2,001 यूनिट एसयूवी की बिक्री की है। इसके अलावा, सातवें नंबर पर बिक्री की इस लिस्ट में टाटा सफारी रही। सफारी ने इस दौरान 31.16 पर्सेंट की सालाना बढ़ोतरी दर्ज करते हुए कुल 1,953 यूनिट एसयूवी की बिक्री की है।
आठवें नंबर पर रही एमजी हेक्टर
बिक्री की इस लिस्ट में आठवें नंबर पर एमजी हेक्टर रही। एमजी हेक्टर ने इस दौरान 210.55 पर्सेंट की बंपर सालाना बढ़ोतरी के साथ कुल 1,177 यूनिट एसयूवी की बिक्री की। जबकि नौवें नंबर पर बिक्री की इस लिस्ट में हुंडई अल्काजार रही। अल्काजार ने इस दौरान 27.89 पर्सेंट की सालाना गिरावट के साथ कुल 856 यूनिट एसयूवी की बिक्री की।
दसवें नंबर पर रही एमजी मैजेस्टर
जबकि दसवें नंबर पर बिक्री की इस लिस्ट में एमजी मैजेस्टर रही। एमजी मैजेस्टर ने इस दौरान भारतीय मार्केट में कुल 602 यूनिट एसयूवी की बिक्री की है। इस सेगमेंट के कुल मार्केट शेयर में एमजी मैजेस्टर की हिस्सेदारी 1.40 पर्सेंट रही है। कुल मिलाकर अगस्त 2026 के दौरान इस बड़ी एसयूवी सेगमेंट में महिंद्रा का दबदबा पूरी तरह कायम रहा। जहां उसकी गाड़ियों ने टॉप पोजीशन से लेकर सेल्स ग्रोथ तक में अपना परचम लहराया।


