इस देसी बाइक का पूरी देश हुआ दीवाना, 31 दिनों में 55,123 लोगों ने खरीद डाला; बिक्री में बनी नंबर-1

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

भारतीय मार्केट में 150cc से 200cc सेगमेंट की बाइक्स का क्रेज सिर चढ़कर बोलता है। अगर अगस्त, 2026 में हुई इस सेगमेंट के बिक्री की बात करें तो एक बार फिर टीवीएस अपाचे ने टॉप पोजीशन हासिल कर लिया।

top-10 best-selling 150-200cc bikes august 2026 apache pulsar unicorn
टीवीएस अपाचे बिक्री अगस्त 2026

भारतीय मार्केट में 150cc से 200cc सेगमेंट की बाइक्स का क्रेज सिर चढ़कर बोलता है। अगर अगस्त, 2026 में हुई इस सेगमेंट के बिक्री की बात करें तो एक बार फिर टीवीएस अपाचे (TVS Apache) ने टॉप पोजीशन हासिल कर लिया । टीवीएस अपाचे ने इस दौरान 22.39 पर्सेंट की शानदार सालाना बढ़ोतरी के साथ कुल 55,123 यूनिट्स बाइक की बिक्री की है। जबकि ठीक एक साल पहले अगस्त, 2025 में यह आंकड़ा कुल 45,038 यूनिट्स का था। आइए जानते हैं इस दौरान इस सेगमेंट के 10 सबसे ज्यादा बिकने वाले मॉडलों की बिक्री के बारे में विस्तार से।

पल्सर और यूनिकॉर्न का जलवा

बिक्री की इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर बजाज पल्सर रही। पल्सर ने अगस्त 2026 में 6.93 पर्सेंट की मामूली गिरावट के बावजूद कुल 40,013 यूनिट्स बाइक की बिक्री की है। वहीं, तीसरे नंबर पर बिक्री की इस लिस्ट में होंडा यूनिकॉर्न रही। यूनिकॉर्न ने इस दौरान 20.91 पर्सेंट की मजबूत सालाना ग्रोथ के साथ कुल 35,394 यूनिट्स बाइक की बिक्री की। जबकि चौथे नंबर पर बिक्री की इस लिस्ट में यामाहा FZ रही। एफजेड ने इस दौरान 0.76 पर्सेंट की हल्की गिरावट के साथ कुल 14,214 यूनिट्स बाइक की बिक्री की है।

पांचवें नंबर पर रही यामाहा R15

बिक्री की इस लिस्ट में पांचवें नंबर पर यामाहा R15 रही। यामाहा R15 ने इस दौरान 2.15 पर्सेंट की सालाना बढ़ोतरी के साथ कुल 7,691 यूनिट्स बाइक की बिक्री की है। वहीं, छठे नंबर पर बिक्री की इस लिस्ट में यामाहा MT 15 रही। एमटी 15 ने इस दौरान 28.98 पर्सेंट की गिरावट के साथ कुल 7,537 यूनिट्स बाइक की बिक्री की। इसके अलावा, सातवें नंबर पर बिक्री की इस लिस्ट में यामाहा XSR रही। इस नई बाइक ने अगस्त, 2026 में कुल 5,254 यूनिट्स बाइक की बिक्री दर्ज की है।

हीरो एक्सपल्स 200 की छलांग

आठवें नंबर पर बिक्री की इस लिस्ट में हीरो एक्सपल्स 200 रही। एक्सपल्स 200 ने इस दौरान 45.44 पर्सेंट की जबरदस्त सालाना बढ़ोतरी के साथ कुल 4,980 यूनिट्स बाइक की बिक्री की है। वहीं, नौवें नंबर पर बिक्री की इस लिस्ट में केटीएम 160 / 200 रही। केटीएम ने इस दौरान 21.43 पर्सेंट की गिरावट के साथ कुल 2,654 यूनिट्स बाइक की बिक्री दर्ज की। इसके अलावा, दसवें नंबर पर बिक्री की इस लिस्ट में होंडा SP 160 रही। एसपी 160 ने इस दौरान 15.57 पर्सेंट की गिरावट के साथ कुल 2,028 यूनिट्स बाइक की बिक्री की है।

सालाना बिक्री में मार्केट का हाल

अगर ओवरऑल बिक्री की बात करें तो इस सेगमेंट की टॉप-10 मोटरसाइकिलों ने मिलकर मार्केट में अपना जलवा बनाए रखा है। अकेले टीवीएस अपाचे का इस सेगमेंट में करीब 31.23 पर्सेंट और बजाज पल्सर का 22.67 पर्सेंट मार्केट शेयर रहा। वहीं होंडा यूनिकॉर्न ने भी 20.06 पर्सेंट मार्केट शेयर पर कब्जा जमाया। कुल मिलाकर इन आंकड़ों पर नजर डालें तो साफ पता चलता है कि भारतीय टू-व्हीलर मार्केट में 150cc से 200cc सेगमेंट के भीतर युवाओं के बीच टीवीएस अपाचे और बजाज पल्सर जैसी देसी कंपनियों का दबदबा सबसे आगे बना हुआ है।

Ashutosh Kumar

लेखक के बारे में

Ashutosh Kumar

देश-दुनिया की खबरों में रुचि पत्रकारिता में खींच लाई। IIMC, नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत 2022 में ‘लाइव हिंदुस्तान’ से हुई। बीते करीब 4 सालों से आशुतोष बिजनेस और ऑटो सेक्शन में काम कर रहे हैं। राजनीति, बिजनेस और धर्म में खास रुचि है। लाइव हिंदुस्तान में बिजनेस, टेक, ऑटो, स्पोर्ट्स, एस्ट्रोलॉजी, करियर और न्यूज सेक्शन में लगातार काम करने का अनुभव है। लाइव हिंदुस्तान के लिए बिहार चुनाव 2025 का ग्राउंड पर जाकर पूरा वीडियो कवरेज किया है। बड़े नेताओं और लेखकों के साथ 50 से ज्यादा इंटरव्यू लेने का अनुभव भी रखते हैं। आशुतोष को उनकी रिपोर्टिंग के लिए संस्थान की ओर से प्रतिष्ठित ‘Digi journo of the Quarter’ अवार्ड भी मिल चुका है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsऑटो न्यूज़इस देसी बाइक का पूरी देश हुआ दीवाना, 31 दिनों में 55,123 लोगों ने खरीद डाला