ये है देश की नंबर-1 7-सीटर कार, इसके आगे स्कॉर्पियो, बोलोरो, इनोवा भी हुई फेल; फरवरी में 17807 घरों तक पहुंची
भारतीय ग्राहकों के बीच 7-सीटर कारों के डिमांड लगातार बढ़ती ही जा रही है। बता दें कि बीते महीने यानी फरवरी, 2026 में मारुति सुजुकी अर्टिगा (Maruti Suzuki Ertiga) ने इस सेगमेंट की बिक्री में टॉप पोजीशन हासिल कर लिया।

भारतीय ग्राहकों के बीच 7-सीटर कारों के डिमांड बीते कुछ सालों से लगातार बढ़ती ही जा रही है। अगर बीते महीने यानी फरवरी, 2026 की बात करें तो एक बार फिर मारुति सुजुकी अर्टिगा (Maruti Suzuki Ertiga) ने इस सेगमेंट की बिक्री में टॉप पोजीशन हासिल कर लिया। मारुति सुजुकी अर्टिगा को बीते महीने कुल 17,807 नए लोगों ने खरीदा। इस दौरान सालाना आधार पर अर्टिगा की बिक्री में 20 पर्सेंट की बढ़ोतरी देखी गई। जबकि ठीक 1 साल पहले यानी फरवरी, 2025 में यह आंकड़ा 14,868 यूनिट रहा था। आइए जानते हैं बीते महीने इस सेगमेंट के दूसरे 7-सीटर कारों की बिक्री के बारे में विस्तार से।






मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें

Mahindra XUV 3XO
₹ 7.37 - 14.55 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Mahindra XUV 7XO
₹ 13.66 - 24.92 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Mahindra Scorpio N
₹ 13.49 - 24.34 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Mahindra Scorpio
₹ 12.98 - 16.7 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
9000 यूनिट से ज्यादा बिकी XUV 7X0
बिक्री की इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर महिंद्रा स्कॉर्पियो रही। महिंद्रा स्कॉर्पियो ने इस दौरान 8 पर्सेंट की सालाना बढ़ोतरी के साथ कुल 14,665 यूनिट एसयूवी की बिक्री की। जबकि तीसरे नंबर पर बिक्री की इस लिस्ट में महिंद्रा बोलेरो रही। महिंद्रा बोलेरो ने इस दौरान 13 पर्सेंट की सालाना गिरावट के साथ कुल 9,863 यूनिट कार की बिक्री की। इसके अलावा, चौथे नंबर पर बिक्री की इस लिस्ट में महिंद्रा XUV 7XO रही। महिंद्रा XUV 7XO ने इस दौरान 9,112 यूनिट कार की बिक्री की।
93% बढ़ गई XL6 की बिक्री
दूसरी ओर बिक्री कि लिस्ट में पांचवें नंबर पर टोयोटा इनोवा रही। टोयोटा इनोवा ने इस दौरान 3 पर्सेंट की सालाना बढ़ोतरी के साथ कुल 8,703 यूनिट कार की बिक्री की। इसके अलावा, छठे नंबर पर बिक्री की इस लिस्ट में किआ कैरेंस रही। किआ कैरेंस ने इस दौरान 28 पर्सेंट की सालाना बढ़ोतरी के साथ कुल 6,815 यूनिट कार की बिक्री की। जबकि सातवें नंबर पर बिक्री की इस लिस्ट में मारुति सुजुकी XL6 रही। मारुति सुजुकी XL6 ने इस दौरान 93 पर्सेंट की सालाना बढ़ोतरी के साथ कुल 3,633 यूनिट कार की बिक्री की।
1650 यूनिट बिकी टाटा सफारी
बिक्री की इस लिस्ट में आठवें नंबर पर टोयोटा फॉर्च्यूनर रही। टोयोटा फॉर्च्यूनर ने इस दौरान 60 पर्सेंट की सालाना बढ़ोतरी के साथ कुल 3,076 यूनिट कार की बिक्री की। जबकि नौवें नंबर पर बिक्री की इस लिस्ट में रेनॉल्ट ट्राइबर रही। रेनॉल्ट ट्राइबर ने इस दौरान 57 पर्सेंट की सालाना बढ़ोतरी के साथ कुल 2,419 यूनिट कार की बिक्री की। इसके अलावा, दसवें नंबर पर बिक्री की इस लिस्ट में टाटा सफारी रही। टाटा सफारी ने इस दौरान 6 पर्सेंट की सालाना बढ़ोतरी के साथ कुल 1,650 यूनिट कार की बिक्री की।
लेखक के बारे में
Ashutosh Kumarदेश-दुनिया की खबरों में रुचि पत्रकारिता में खींच लाई। IIMC, नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत 2022 में ‘लाइव हिंदुस्तान’ से हुई। बीते करीब 4 सालों से आशुतोष बिजनेस और ऑटो सेक्शन में काम कर रहे हैं। राजनीति, बिजनेस और धर्म में खास रुचि है। लाइव हिंदुस्तान में बिजनेस, टेक, ऑटो, स्पोर्ट्स, एस्ट्रोलॉजी, करियर और न्यूज सेक्शन में लगातार काम करने का अनुभव है। लाइव हिंदुस्तान के लिए बिहार चुनाव 2025 का ग्राउंड पर जाकर पूरा वीडियो कवरेज किया है। बड़े नेताओं और लेखकों के साथ 50 से ज्यादा इंटरव्यू लेने का अनुभव भी रखते हैं। आशुतोष को उनकी रिपोर्टिंग के लिए संस्थान की ओर से प्रतिष्ठित ‘Digi journo of the Quarter’ अवार्ड भी मिल चुका है।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


