Hindi Newsऑटो न्यूज़Top three electric cars and bikes that fit your budget, check all details
दिवाली 2025 स्पेशल: आपके बजट में फिट होने वाली टॉप-3 इलेक्ट्रिक कारें और बाइक, जो हर किमी. पर करेगी आपकी बचत

दिवाली 2025 स्पेशल: आपके बजट में फिट होने वाली टॉप-3 इलेक्ट्रिक कारें और बाइक, जो हर किमी. पर करेगी आपकी बचत

संक्षेप:

इस दिवाली अगर आप नई सवारी लेने का सोच रहे हैं, तो EV की ओर कदम बढ़ाना न सिर्फ एक स्मार्ट इन्वेस्टमेंट है, बल्कि क्लीन फ्यूचर की शुरुआत भी। चाहे आप सिटी यूजर हों या लॉन्ग-रूट राइडर। Tata Tiago.ev, Ola S1 Pro Gen 2 और MG ZS EV तीनों ही अपनी-अपनी कैटेगरी में बेस्ट हैं।

Mon, 20 Oct 2025 02:15 PMSarveshwar Pathak लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

हर साल दिवाली पर लोग नई कार या बाइक खरीदना शुभ मानते हैं। इस बार अगर आप भी अपने घर में नई सवारी की एंट्री करने की सोच रहे हैं, तो क्यों न कुछ ऐसा लिया जाए, जो पॉल्यूशन कम करे, मेंटेनेंस सस्ता हो और जेब पर भी ज्यादा भारी न पड़े। हम आपके लिए दिवाली 2025 की टॉप 3 इलेक्ट्रिक व्हीकल लिस्ट लेकर आए हैं, जो अलग-अलग बजट में फिट बैठती है और ईको-फ्रेंडली ड्राइविंग का परफेक्ट कॉम्बो देती हैं। आइए जरा विस्तार से इसकी डिटेल्स जानते हैं।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील
ये भी पढ़ें:लोगों के दिमाग में घुस गईं इस कंपनी की कार, 3 दिन में 25,000 ग्राहक मिलेंगे

1- टाटा टियागो ईवी

कीमत– 8.99 लाख से शुरू

अगर आप अपनी पहली इलेक्ट्रिक कार लेना चाहते हैं, तो टाटा टियागो ईवी (Tata Tiago.ev) सबसे सही एंट्री पॉइंट है।

रेंज- 250km से लेकर 315 km (वैरिएंट के हिसाब से) तक

चार्जिंग टाइम- फास्ट चार्जर से करीब 60 मिनट में 80% तक चार्ज

हाइलाइट्स- वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो/एप्पल कारप्ले, डिजिटल डिस्प्ले, और स्मार्ट रीजेनेरेटिव ब्रेकिंग।

क्यों खरीदें- बजट फ्रेंडलीं और रोजमर्रा की सिटी ड्राइविंग के लिए परफेक्ट है।

2- Ola S1 Pro Gen 2

कीमत-1.48 लाख (एक्स-शोरूम)

हर दिवाली पर नया ट्रेंड रहता है और इस बार ओला का इलेक्ट्रिक स्कूटर S1 Pro Gen 2 आया है। Ola S1 Pro Gen 2 इस वक्त भारत का सबसे लोकप्रिय प्रीमियम इलेक्ट्रिक स्कूटर है।

रेंज- करीब 195 km

टॉप स्पीड- 120 km/h

हाइलाइट्स- क्रूज कंट्रोल, मूड-थीम्स, डिस्क ब्रेक्स और ब्लूटूथ कनेक्टिविटी।

क्यों खरीदें- पेट्रोल स्कूटर के मुकाबले इसे चलाने का खर्च सिर्फ 0.25/km के आस-पास पड़ता है।

3- MG ZS EV –

कीमत-18.98 लाख से शुरू

ये ईवी लुक्स में काफी लक्जरी है। अगर आप एक प्रीमियम इलेक्ट्रिक SUV चाहते हैं, तो MG ZS EV बेहतरीन ऑप्शन है।

रेंज- 461 km

पावर- 176 PS, जो इसे हाईवे पर दमदार बनाता है।

हाइलाइट्स- ADAS, पैनोरमिक सनरूफ, 10.1-इंच टचस्क्रीन, और 6 एयरबैग्स।

क्यों खरीदें- ये दोनों ईवी लंबी ड्राइव्स और कम रनिंग कॉस्ट का परफेक्ट कॉम्बिनेशन देती है।

क्यों EV है दिवाली 2025 की सबसे स्मार्ट खरीदारी?

अगर आप दिवाली 2025 पर इनमें से कोई भी बजट ईवी खरीदते हैं, इससे पहली बात तो स्मॉग नहीं होता है। इससे आप ईवी पॉल्यूशन फ्री दिवाली मना सकते हैं। इससे आप पेट्रोल व्हीकल की तुलना में हर किलोमीटर पर 2 रुपये से 4 रुपये की बचत कर सकते हैं। इन पर सरकार EV सब्सिडी और रोड टैक्स का फायदा भी दे रही है। इनलो मेंटेनेंस: ऑयल चेंज या इंजन सर्विस की जरूरत नहीं

ये भी पढ़ें:लोगों के दिमाग में घुस गईं इस कंपनी की कार, 3 दिन में 25,000 ग्राहक मिलेंगे
Sarveshwar Pathak

लेखक के बारे में

Sarveshwar Pathak
सर्वेश्वर पाठक 'लाइव हिंदुस्तान' में अक्टूबर 2022 से बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर ऑटो सेक्शन के लिए काम कर रहे हैं। देव संस्कृति विश्वविद्यालय, हरिद्वार से पत्रकारिता में मास्टर डिग्री लेने के बाद सर्वेश्वर ने 2019 में ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत की। ईटीवी भारत के बाद दैनिक जागरण से जुड़े, जहां बिजनेस और ऑटो एंड टेक बीट पर काम करने का मौका मिला। पत्रकारिता में 5 साल से ज्यादा का समय बिताने वाले सुलतानपुर (उत्तर प्रदेश) निवासी सर्वेश्वर पर्यावरण संरक्षण की दिशा में भी काम कर रहे हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।