क्रूज कंट्रोल फीचर वाली टॉप 4 अफोर्डेबल कार, लिस्ट में टाटा ऑल्ट्रोज और मारुति सुजुकी बलेनो भी
हाइवे ट्रैवल के लिए क्रूज कंट्रोल वाली अफोर्डेबल कार तलाश रहे हैं, तो हम आपको कुछ बेस्ट ऑप्शन के बारे में बता रहे हैं। हमारी इस लिस्ट में टाटा के साथ साथ मारुति सुजुकी की कार भी शामिल है।

हाइवे ट्रैवल पर ज्यादा थकान न हो, इसके लिए कार कंपनियां एक जबर्दस्त फीचर ऑफर करती हैं। इस फीचर का नाम है - क्रूज कंट्रोल। क्रूज कंट्रोल फीचर एक सेट की हई स्पीड पर हाइवे पर आपकी कार को चलाता है। आपको ऐक्सलरेटर प्रेस करने की जरूरत नहीं होती। अगर आपको लगता है कि आपको क्रूज कंट्रोल वाली कारें महंगी होती हैं, तो हम आपको इंडियन मार्केट में मौजूद क्रूज कंट्रोल वाली अफोर्डेबल कारों के बारे में बता रहे हैं। इनमें मारुति सुजुकी और टाटा की कारें भी शामिल हैं। आइए जानते हैं इन कारों के बारे में।
टाटा टियागो
कंपनी कुछ दिन पहले ही इस हैचबैक को बड़ा अपडेट दिया है। नए फीचर्स की बात करें, तो इसमें Cruise Control के अलावा वायरलेस स्मार्टफोन चार्जिंग, 65W USB Type-C पोर्ट और रियर AC वेंट्स जैसी सुविधाएं भी मिलती हैं। कार में 1.2-लीटर, 3-सिलेंडर Revotron पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो 86 हॉर्सपावर और 113Nm का टॉर्क जनरेट करता है। ग्राहक इसमें 5-स्पीड मैनुअल या AMT ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का ऑप्शन चुन सकते हैं। क्रूज कंट्रोल वाला वेरिएंट 5.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) की शुरुआती कीमत पर उपलब्ध है।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें
Maruti Suzuki Baleno 2026
₹ 6.8 लाख से शुरू
Maruti Suzuki Baleno
₹ 5.99 - 9.1 लाख
Tata Altroz
₹ 6.3 - 10.77 लाख
Tata Punch
₹ 5.59 - 10.55 लाख
Tata Tiago NRG
₹ 7.2 - 8.75 लाख
Tata Altroz Racer
₹ 9.49 - 10.99 लाख
टाटा ऑल्ट्रोज
ऑल्ट्रोज में 1.2-लीटर Revotron पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो 86 बीएचपी की ताकत और 115Nm का टॉर्क जनरेट करता है। वहीं, इसका 1.5-लीटर टर्बो डीजल इंजन 88 बीएचपी की ताकत और 200Nm का टॉर्क ऑफर है। ट्रांसमिशन ऑप्शन में 5-स्पीड मैनुअल, AMT और 6-स्पीड ड्यूल-क्लच ऑटोमैटिक शामिल हैं। क्रूज कंट्रोल फीचर Pure S वेरिएंट से उपलब्ध है, जिसकी शुरुआती कीमत 7.41 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है।
मारुति सुजुकी बलेनो
बलेनो कंपनी की प्रीमियम हैचबैक है। इसके टॉप वेरिएंट्स में क्रूज कंट्रोल फीचर दिया जाता है। इसमें 1.2-लीटर, 4-सिलेंडर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन मिलता है, जो 88 बीएचपी की ताकत और 113Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। इंजन के साथ 5-स्पीड मैनुअल और AMT ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन का ऑप्शन दिया जा रहा है। बलेनो में क्रूज कंट्रोल फीचर वाले वेरिएंट की शुरुआती कीमत 8.59 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है।
टाटा पंच
टाटा पंच भारत की सबसे सस्ती SUVs में शामिल है, जिसमें क्रूज कंट्रोल फीचर मिलता है। कंपनी यह फीचर Pure+ वेरिएंट से ऑफर करती है, जिसकी शुरुआती कीमत 7 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है। पंच की खास बात यह है कि इसमें क्रूज कंट्रोल के साथ सबसे ज्यादा वेरिएंट ऑप्शन उपलब्ध हैं। SUV में 1.2-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो 88 हॉर्सपावर की ताकत ऑफर करता है। इसके अलावा CNG वेरिएंट 74 हॉर्सपावर की पावर देता है।
लेखक के बारे में
Kumar Prashant Singhप्रशांत को पत्रकारिता से जुड़े 13 साल से ज्यादा हो गए हैं। प्रशांत ने करियर की शुरुआत टीवी न्यूज चैनल से की थी। इन्होंने टीवी चैनल के प्रोग्रामिंग, आउटपुट और प्रोमो डिपार्टमेंट में काम किया है। करीब 8 साल से यह डिजिटल मीडिया से जुड़े हैं। प्रशांत अब डिजिटल मीडिया का जाना-माना नाम बन चुके हैं। इनकी टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल में खास रुचि है। इन्हें गैजेट्स और गाड़ियों के बारे में लिखना और पढ़ना काफी पसंद है। इनकी गैजेट्स और ऑटोमोबाइल की खबरें पाठकों को काफी पसंद आती हैं। साथ ही इनके रिव्यू पाठकों को नया गैजेट लेने या नई गाड़ी खरीदने में काफी मदद करते हैं। प्रशांत ने मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। खाली समय में प्रशांत वेब सीरीज और मूवी देखते हैं। ड्राइविंग का काफी शौक है और मौका मिलते ही प्रशांत पहाड़ों की तरफ निकल जाते हैं। साथ ही फोन से अच्छे फोटो-वीडियो कैप्चर करना भी इनको काफी पसंद है। प्रशांत लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कॉन्टेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। इससे पहले प्रशांत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में टेक सेक्शन के लिए लिखा करते थे।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


