
देश की टॉप-5 सबसे सस्ती 7-सीटर कारें, पहली की कीमत मात्र ₹5.76 लाख; दूसरी वाली देश की नंबर-1
अगर आप 15 लाख में एक शानदार 7-सीटर कार खरीदना चाहते हैं, तो ये खबर आपके काम की है। जी हां, क्योंकि आज हम यहां ऐसे 5 विकल्प बताने वाले हैं, जो भारतीय बाजार में सबसे ज्यादा वैल्यू फॉर मनी हैं। आइए इनकी डिटेल्स जानते हैं।
अगर आपका बजट 15 लाख रुपये तक है और आप एक ऐसी कार चाहते हैं, जिसमें पूरा परिवार आराम से बैठ सके, तो अब आपके पास सिर्फ MPV ही नहीं, बल्कि किफायती 7-सीटर SUV के विकल्प भी मौजूद हैं। लॉन्ग ड्राइव, फैमिली टूर हो या डेली रनिंग, 7-सीटर कारों की डिमांड तेजी से बढ़ रही है, तो आइए जानते हैं कि भारत में 15 लाख से कम कीमत में मिलने वाली टॉप-5 बेस्ट 7-सीटर कारें कौन सी हैं, जो आपके बजट में भी आएंगी और स्पेसियस भी होंगी।






मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें

Maruti Suzuki XL6
₹ 11.94 - 14.99 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Maruti Suzuki Ertiga
₹ 9.12 - 13.4 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Citroen Aircross X
₹ 8.29 - 13.69 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Citroen C5 Aircross
₹ 39.99 लाख से शुरू

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Maruti Suzuki Jimny
₹ 12.76 - 14.96 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
1- रेनो ट्राइबर की सबसे किफायती 7-सीटर
रेनो ट्राइबर 7-सीटर सेगमेंट में सबसे किफायती कार है। इसकी कीमत 5.76 लाख रुपये से शुरू होती है और 8.60 लाख (एक्स-शोरूम) तक जाती है। अगर आप कम बजट में एक असली 7-सीटर ढूंढ रहे हैं, तो रेनो ट्राइबर (Renault Triber) बेस्ट ऑप्शन है। सिर्फ 4 मीटर से छोटी गाड़ी में भी कंपनी ने थर्ड रो दे दिया है। इसमें स्लाइड और रिक्लाइन होने वाली मिडिल रो मिलती है। इसके साथ ही नया अपडेटेड मॉडल और प्रीमियम डिजाइन दी गई है। इसमें 1.0L पेट्रोल इंजन (72 PS) मिलता है। यह भारत की सबसे सस्ती 7-सीटर है। इस वजह से फैमिली बायर्स की फेवरेट बनी हुई है।
2- मारुति अर्टिगा (Maruti Ertiga)
मारुति की 7-सीटर अर्टिगा (Maruti Ertiga ) सबसे ज्यादा बिकने वाली 7-सीटर कार है।
अर्टिगा (Ertiga) की कीमत 8.80 लाख रुपये से शुरू होती है और 12.94 लाख रुपये तक जाती है। वहीं, अर्टिगा के प्लेटफॉर्म पर बनी रुमियन (Rumion) की कीमत 10.44 लाख रुपये से शुरू होती है और 13.62 लाख तक जाती है। अर्टिगा (Ertiga) भारत की सबसे लोकप्रिय फैमिली कारों में से एक है। इसमें कम्फर्टेबल सिटिंग, बड़ा बूट स्पेस, फैक्ट्री फिटेड CNG टैंक मिलता है। इसके अलावा भरोसेमंद 1.5L पेट्रोल इंजन (103 PS) मिलता है। टोयोटा रुमियन (Toyota Rumion) इसका रीबैज्ड वर्जन है। यह फैमिली और कैब दोनों सेगमेंट में टॉप चॉइस है।
3- मारुति XL6- अर्टिगा का प्रीमियम अवतार
मारुति XL6 अर्टिगा का प्रीमियम अवतार है, जिसकी कीमत 11.52 लाख रुपये से शुरू होती है और 14.48 लाख रुपये तक जाती है। अगर आप अर्टिगा (Ertiga) से ज्यादा प्रीमियम फील चाहते हैं, तो XL6 परफेक्ट है। इसमें कैप्टन सीट्स (Captain Seats) वाला 6-सीटर लेआउट मिलता है। इसमें प्रीमियम इंटीरियर, LED लाइट्स और एडवांस फीचर्स मिलते हैं। इसमें वही 1.5L पेट्रोल इंजन (103 PS) मिलता है। XL6 एक ऐसा 7-सीटर विकल्प है, जो कम्फर्ट और क्लास दोनों देता है।
4- महिंद्रा बोलेरो (Mahindra Bolero / Bolero Neo / Bolero Neo Plus)
महिंद्रा बोलेरो (Mahindra Bolero / Bolero Neo / Bolero Neo Plus) रफ एंड टफ चॉइस है। बोलेरो (Bolero) की कीमत 7.99 लाख रुपये से शुरू होती है और 9.69 लाख तक जाती है। वहीं, बोलेरो नियो (Bolero Neo) की कीमत 8.49 लाख से शुरू होती है और 10.49 लाख तक जाती है। इसके अलावा बोलेरो नियो प्लस (Bolero Neo Plus) की कीमत 10.77 लाख रुपये से शुरू होती है और 11.80 लाख तक जाती है। अगर आपका इस्तेमाल गांव, छोटे शहर या खराब सड़कों में ज्यादा है, तो बोलेरो (Bolero) सीरीज से बेहतर कोई नहीं। इसमें मजबूत बॉडी के साथ 1.5L डीजल इंजन (76 PS) मिलता है। वहीं, नियो प्लस (Neo Plus) में तो 9-सीटर लेआउट और ज्यादा पावर (120 PS) मिलती है। महिंद्रा बोलेरो (Mahindra Bolero) आज भी भरोसे की पहचान है।
5- सिट्रोएन एयरक्रॉस (Citroen Aircross)
सिट्रोएन एयरक्रॉस (Citroen Aircross) सस्ती SUV है, जिसमें 7-सीटर कॉम्बो मिलता है। इसकी कीमत 8.29 लाख रुपये से शुरू होती है और 13.69 लाख तक जाती है। सिट्रोएन एयरक्रॉस (Citroen Aircross) अपनी कीमत में केवल एकमात्र 7-सीटर कॉम्पैक्ट SUV है। इसमें थर्ड रो को हटाकर आप बूट स्पेस बढ़ा सकते हैं। इसमें 1.2L टर्बो पेट्रोल इंजन (110 PS) मिलता है। न्यू एयरक्रॉस X वर्जन में ज्यादा फीचर्स और नया डैशबोर्ड मिलता है। जो लोग SUV का लुक और MPV का स्पेस एक साथ चाहते हैं, उनके लिए ये परफेक्ट ऑप्शन है।

लेखक के बारे में
Sarveshwar Pathakलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




