Hindi Newsऑटो न्यूज़Top 6 Car Makers CY 2025 Maruti, Mahindra, Tata, Hyundai, Toyota, Kia, check all details
महिंद्रा को पीछे छोड़ नंबर-1 की रेस जीत गई ये कंपनी, टाटा, हुंडई और टोयोटा की बोलती बंद; इसके आगे सब ढेर

महिंद्रा को पीछे छोड़ नंबर-1 की रेस जीत गई ये कंपनी, टाटा, हुंडई और टोयोटा की बोलती बंद; इसके आगे सब ढेर

संक्षेप:

भारतीय कार मार्केट की इस साल की सेल्स रिपोर्ट सामने आ गई है। रिपोर्ट के मुताबिक टॉप-6 में मारुति, महिंद्रा, टाटा, हुंडई, टोयोटा और किआ ने जगह बनाई। आइए डिटेल्स जानते हैं।

Jan 02, 2026 04:47 pm ISTSarveshwar Pathak लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

साल 2025 भारतीय पैसेंजर व्हीकल (कार) इंडस्ट्री के लिए काफी अहम रहा। बाजार में उतार-चढ़ाव के बावजूद बड़ी कार कंपनियों ने मजबूत बिक्री दर्ज की। इस साल मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) से लेकर किआ इंडिया (Kia India) तक, टॉप 6 कार मेकर्स ने मिलकर भारतीय सड़कों पर अपनी बादशाहत साबित की। आइए आसान भाषा में समझते हैं कि CY 2025 में कौन-सी कंपनी कहां खड़ी रही और क्यों।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील
ये भी पढ़ें:अगले महीने भारत में लॉन्च होगी मारुति की पहली इलेक्ट्रिक कार, जानिए खासियत

1- मारुति सुजुकी: नंबर-1 की कुर्सी बरकरार

मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) ने 2025 में एक बार फिर अपनी बादशाहत साबित की। कंपनी ने 18,06,515 यूनिट्स की बिक्री के साथ साल खत्म किया। मारुति की हर महीने औसतन 1.5 लाख से ज्यादा कारें बिकीं। H2 2025 में 9.27 लाख यूनिट की जबरदस्त बिक्री हुई। मारुति स्विफ्ट (Swift), बलेनो (Baleno), वैगनआर (WagonR), ब्रेजा (Brezza) और अर्टिगा (Ertiga) जैसी कारों की लगातार डिमांड मारुति (Maruti) की सबसे बड़ी ताकत रही।

2- महिंद्रा (Mahindra) SUV सेगमेंट का किंग

महिंद्रा (Mahindra) 2025 में 6,25,603 यूनिट्स की बिक्री के साथ दूसरे स्थान पर रही। इसने हर महीने औसतन 52,000+ यूनिट्स की बिक्री हासिल की। स्कॉर्पियो (Scorpio), XUV700, थार (Thar) और बोलेरो (Bolero) ने मजबूत बढ़त दिलाई। H2 में 3.24 लाख यूनिट्स सेल हासिल की, यानी साल का सबसे मजबूत फेज रहा। SUV की बढ़ती डिमांड ने महिंद्रा को तेज रफ्तार दी।

3- टाटा मोटर्स (Tata Motors) SUV + EV का दम

टाटा मोटर्स (Tata Motors) ने 5,78,772 यूनिट्स की बिक्री के साथ महिंद्रा (Mahindra) को कड़ी टक्कर दी। टाटा की नेक्सन (Nexon), पंच (Punch), हैरियर (Harrier) और सफारी (Safari) का जलवा रहा। H2 में 3.08 लाख यूनिट्स की सेल हुई।

4- हुंडई का जलवा

हुंडई मोटर इंडिया (Hyundai Motor India) ने 2025 में 5,71,878 यूनिट्स बेचीं। इसकी हर महीने करीब 47,700 यूनिट्स की औसत बिक्री हुई। क्रेटा (Creta), वेन्यू (Venue), i20 और वरना (Verna) ने कंपनी की कमान संभाली।

5- टोयोटा का भरोसे और MPV का दम

टोयोटा (Toyota Kirloskar Motor) ने 3,51,580 यूनिट्स की बिक्री दर्ज की। इनोवा (Innova) और हायराइडर (Hyryder) की मजबूत डिमांड देखी गई। हुंडई की H2 में 1.90 लाख यूनिट्स की सेल हुई, यानी दूसरी छमाही में तेजी देखने को मिली।

6- किआ का स्थिर और भरोसेमंद प्रदर्शन

किआ (Kia India) ने टॉप-6 में जगह बनाते हुए 2,80,286 यूनिट्स बेचीं। हर महीने कंपनी की औसतन 23,000+ यूनिट्स सेल हुई। सेल्टॉस (Seltos), सोनेट (Sonet) और कैरेंस (Carens) कंपनी की रीढ़ बनी। H1 में थोड़ा मजबूत बिक्री देखने को मिली। वहीं, H2 में मामूली गिरावट दर्ज की गई।

ये भी पढ़ें:महंगी होंगी मारुति की बजट कारें! प्री-बुकिंग वालों को इस कीमत पर मिलगी डिलीवरी

CY 2025 ने साफ कर दिया कि भारतीय कार बाजार में मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) अब भी सबसे आगे है। वहीं, महिंद्रा (Mahindra), टाटा (Tata) और हुंडई (Hyundai) के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली। दूसरी ओर टोयोटा (Toyota) और किआ (Kia) ने भी अपने फोकस्ड पोर्टफोलियो के दम पर बाजार में मजबूत मौजूदगी दर्ज कराई।

Sarveshwar Pathak

लेखक के बारे में

Sarveshwar Pathak
सर्वेश्वर पाठक 'लाइव हिंदुस्तान' में अक्टूबर 2022 से बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर ऑटो सेक्शन के लिए काम कर रहे हैं। देव संस्कृति विश्वविद्यालय, हरिद्वार से पत्रकारिता में मास्टर डिग्री लेने के बाद सर्वेश्वर ने 2019 में ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत की। ईटीवी भारत के बाद दैनिक जागरण से जुड़े, जहां बिजनेस और ऑटो एंड टेक बीट पर काम करने का मौका मिला। पत्रकारिता में 5 साल से ज्यादा का समय बिताने वाले सुलतानपुर (उत्तर प्रदेश) निवासी सर्वेश्वर पर्यावरण संरक्षण की दिशा में भी काम कर रहे हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।