JSW Motors से लेकर मारुति सुजुकी तक, तहलका मचाने आ रहीं ये टॉप 5 SUV, लिस्ट में EV भी

लाइव हिन्दुस्तान
share

आने वाले दिनों में मार्केट में कई नई एसयूवी की एंट्री होने वाली है। इनमें हुंडई की इलेक्ट्रिक एसयूवी के साथ रेनो और टाटा की एसयूवी भी शामिल हैं। साथ ही इस लिस्ट में JSW Combat का भी नाम है, जो इसी साल दिसंबर में एंट्री करने वाली है।

Upcoming SUVs in India
भारत में आने वाली हैं ये नई एसयूवी

SUV खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो आने वाले दिनों में मार्केट में आपके लिए कई नए ऑप्शन की एंट्री होने वाली है। टाटा कार्स अपनी सफारी का इलेक्ट्रिक वर्जन लाने की तैयारी कर रही है। जबकि, मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा का 7 सीटर मॉडल ला सकती है। हुंडई की नई कॉम्पैक्ट इलेक्ट्रिक एसयूवी और रेनो की थ्री-रो Boreal भी पिछले कुछ हफ्तों से काफी चर्चा में हैं। इन सबके अलावा JSW Motors अपनी पहली एसयूवी Combat को 4 दिसंबर को मार्केट में लाने वाली है। तो आइए जानते हैं कि इन एसयूवी में हमें क्या कुछ खास देखने को मिल सकता है।

Tata Safari EV

टाटा कार्स इस साल फेस्टिव सीजन के दौरान सफारी ईवी लॉन्च कर सकती है। यह कंपनी की पहली थ्री-रो इलेक्ट्रिक एसयूवी होगी। इसमें 65kWh और 75kWh बैटरी पैक के ऑप्शन मिलने की उम्मीद है। बड़े बैटरी पैक के साथ हैरियर ईवी में करीब 622-627km तक की क्लेम्ड रेंज मिलती है। जबकि, छोटे बैटरी पैक की रेंज करीब 538km हो सकती है। टॉप वेरिएंट में ऑल-व्हील ड्राइव (AWD) का भी दिया जा सकता है। इसका डिजाइन मौजूदा पेट्रोल-डीजल सफारी जैसा रह सकता है, लेकिन इसमें इलेक्ट्रिक मॉडल के हिसाब से कुछ बदलाव किए जाएंगे।

Maruti Grand Vitara 7-Seater

मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा का 7-सीटर वर्जन लाने की तैयारी कर सकती है। यह मौजूदा 5-सीटर मॉडल से थोड़ा लंबा होगा और इसमें थर्ड-रो की सीट्स मिलेंगी। डिजाइन में फ्रंट और रियर ओवरहैंग बढ़ाए जा सकते हैं। इसके अलावा नई ग्रिल, अपडेटेड LED हेडलैंप, DRLs और बदले हुए बंपर दिए जाने की उम्मीद है। केबिन का लेआउट मौजूदा ग्रैंड विटारा जैसा रह सकता है। इसमें 1.5-लीटर माइल्ड-हाइब्रिड और स्ट्रॉन्ग-हाइब्रिड पावरट्रेन के ऑप्शन मिल सकते हैं। माइल्ड-हाइब्रिड ऑटोमैटिक वेरिएंट में AWD का ऑप्शन भी मिलने की संभावना है। लॉन्च टाइमलाइन और कीमत को लेकर अभी पक्के तौर पर कुछ कहा नहीं जा सकता।

Hyundai HE1i Electric SUV

हुंडई एक नई कॉम्पैक्ट इलेक्ट्रिक इलेक्ट्रिक एसयूवी पर काम कर रही है। इसे फिलहाल HE1i कोडनेम दिया गया है। इसे खास तौर पर भारत जैसे मार्केट्स के लिए तैयार किया जा रहा है। कंपनी के तमिलनाडु वाले प्लांट में इसका प्रोडक्शन होगा। इसे मार्च 2027 तक लाए जाने की उम्मीद है। यह एसयूवी इन्सटर ईवी वाले E-GMP (K) प्लेटफॉर्म पर बेस्ड होगी। कंपनी इसमें स्टैंडर्ड-रेंज और लॉन्ग-रेंज बैटरी ऑप्शन देगी। भारत में इसका मुकाबला टाटा नेक्सॉन ईवी, महिंद्रा XUV 3XO ईवी और किआ सिरोस ईवी से होगा।

Renault Boreal 7-Seater SUV

रेनो बोरियल कंपनी की आने अपकमिंग थ्री-रो एसयूवी है, जिसे इस साल के आखिर या 2027 की शुरुआत में लॉन्च किया जा सकता है। यह Dacia Bigster पर बेस्ड है। इसकी लंबाई 4.6 मीटर से ज्यादा, जबकि व्हीलबेस करीब 2.7 मीटर हो सकता है। इसके इंटरनेशनल मॉडल में ऊंचा बोनट, बॉडी-कलर ग्रिल, LED लाइटिंग, 19-इंच अलॉय व्हील, पैनोरमिक सनरूफ और रूफ रेल्स मिलते हैं। केबिन में दो 10-इंच डिस्प्ले, 48-कलर एम्बिएंट लाइटिंग, मसाज फंक्शन वाली ड्राइवर सीट, फ्रंट सीट मेमोरी और रेफ्रिजरेटेड सेंटर कंसोल जैसे फीचर्स हैं।

इसका बूट स्पेस 586 लीटर है, जिसे सेकेंड रो की सीट्स को फोल्ड करके 1,770 लीटर तक बढ़ाया जा सकता है। इसमें Harman Kardon साउंड सिस्टम और 24 फीचर्स वाला Level 2 ADAS भी मिलता है। ग्लोबल मॉडल में 1.3-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन मिलता है, जो 158bhp की पावर और 270Nm का टॉर्क देता है। इसके साथ इसमें ड्यूल-क्लच ट्रांसमिशन दिया गया है। भारत में इसमें डस्टर जैसा 1.8-लीटर स्ट्रॉन्ग-हाइब्रिड पावरट्रेन भी मिलने की उम्मीद है।

JSW Combat PHEV

JSW Motors अपनी पहली एसयूवी Combat को 4 दिसंबर को लाने की तैयारी कर रही है। इसके साथ कंपनी भारतीय बाजार में एक नए इंडिपेंडेंट ऑटोमोटिव ब्रैंड के तौर पर एंट्री करेगी। यह पांच सीट्स वाली प्लग-इन हाइब्रिड एसयूवी होगी। JSW Combat में 1.5-लीटर डायरेक्ट-इंजेक्शन टर्बो-पेट्रोल इंजन, 18.4kWh बैटरी पैक और दो इलेक्ट्रिक मोटर मिलने की उम्मीद है। इसका सेटअप फ्रंट व्हील्स को पावर देगा और 3-स्पीड डेडिकेटेड हाइब्रिड ट्रांसमिशन से जुड़ा होगा। इसका कंबाइन्ड आउटपुट 360hp की पावर और 610Nm का टॉर्क हो सकता है। इसकी क्लेम्ड इलेक्ट्रिक-ओनली रेंज NEDC साइकिल पर करीब 90km है, जबकि फुल टैंक और चार्ज बैटरी के साथ टोटल रेंज 1,100km तक बताई जा रही है।

(Photo: Autocar India)

Kumar Prashant Singh

लेखक के बारे में

Kumar Prashant Singh

प्रशांत को पत्रकारिता से जुड़े 13 साल से ज्यादा हो गए हैं। प्रशांत ने करियर की शुरुआत टीवी न्यूज चैनल से की थी। इन्होंने टीवी चैनल के प्रोग्रामिंग, आउटपुट और प्रोमो डिपार्टमेंट में काम किया है। करीब 8 साल से यह डिजिटल मीडिया से जुड़े हैं। प्रशांत अब डिजिटल मीडिया का जाना-माना नाम बन चुके हैं। इनकी टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल में खास रुचि है। इन्हें गैजेट्स और गाड़ियों के बारे में लिखना और पढ़ना काफी पसंद है। इनकी गैजेट्स और ऑटोमोबाइल की खबरें पाठकों को काफी पसंद आती हैं। साथ ही इनके रिव्यू पाठकों को नया गैजेट लेने या नई गाड़ी खरीदने में काफी मदद करते हैं। प्रशांत ने मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। खाली समय में प्रशांत वेब सीरीज और मूवी देखते हैं। ड्राइविंग का काफी शौक है और मौका मिलते ही प्रशांत पहाड़ों की तरफ निकल जाते हैं। साथ ही फोन से अच्छे फोटो-वीडियो कैप्चर करना भी इनको काफी पसंद है। प्रशांत लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कॉन्टेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। इससे पहले प्रशांत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में टेक सेक्शन के लिए लिखा करते थे।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsऑटो न्यूज़JSW Motors से लेकर मारुति सुजुकी तक, तहलका मचाने आ रहीं ये टॉप 5 SUV