धूम मचाने आ रहीं ये 5 नई मिडसाइज SUV, लिस्ट में महिंद्रा के साथ टाटा और स्कोडा भी
अगर आप भी एक मिडसाइज एसयूवी लेने की सोच रहे हैं और कुछ नया ट्राई करना चाहते हैं, तो आने वाले टाइम में इंडियन मार्केट में कुछ मिडसाइज एसयूवी की एंट्री होने वाली है। इनमें टाटा के साथ स्कोडा, महिंद्रा और निसान की मिडसाइज एसयूवी शामिल हैं।

मिड-साइज एसयूवी इंडियन बायर्स की पहली पसंद बनी हुई हैं। इस सेगमेंट में एक से बढ़ कर एक प्रोडक्ट मौजूद हैं, जिनमें ब्रेजा के साथ नेक्सॉन और कुशाक जैसी एसयूवी शामिल हैं। अगर आप भी एक मिडसाइज एसयूवी लेने की सोच रहे हैं और कुछ नया ट्राई करना चाहते हैं, तो आने वाले टाइम में इंडियन मार्केट में कुछ मिडसाइज एसयूवी की एंट्री होने वाली है। इनमें टाटा के साथ स्कोडा, महिंद्रा और निसान की मिडसाइज एसयूवी शामिल हैं। आइए जानते हैं डीटेल।
Mahindra Scorpio N Facelift
स्कॉर्पियो-N का फेसलिफ्ट इस साल के सेकेंड हाफ में आ सकता है। इस मिड-साइकिल फेसलिफ्ट में महिंद्रा स्कॉर्पियो एन के इंटीरियर में कई अपडेट्स देखने को मिलेंगे, जिनमें एक बड़ी टचस्क्रीन, बेहतर अपहोल्स्ट्री और बेहतर कनेक्टिविटी शामिल हैं। इसके एक्सटीरियर में भी कुछ मामूली बदलाव किए गए हैं, जिनमें नया ग्रिल, बेहतर लाइटिंग और नए अलॉय वील्स शामिल हैं। फेसलिफ्ट में इंजन ऑप्शन में कोई बदलाव नहीं होगा।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें
Toyota Urban Cruiser EBELLA
₹ 20 - 25 लाख
Toyota Urban Cruiser Hyryder
₹ 10.99 - 20.19 लाख
Tata Sierra EV
₹ 25 - 30 लाख
Mahindra 3XO EV
₹ 13.89 - 15.46 लाख
Mahindra XUV 400 EV
₹ 15.49 - 17.69 लाख
Tata Safari EV
₹ 26 - 30 लाख
Toyota Urban Cruiser Ebella
हाल ही में लॉन्च हुई मारुति सुजुकी ई विटारा के HEARTECT-E प्लेटफॉर्म पर बेस्ड, टोयोटा अर्बन क्रूजर इबेला अर्बन क्रूजर बीईवी कॉन्सेप्ट से इंस्पायर्ड डिजाइन चेंज और दो बैटरी ऑप्शन - एक 49 kWh और 61 kWh के साथ आती है। इसकी रेंज 543 किमी तक की है। कार का केबिन भी कई शानदार फीचर्स से लैस होगा। कंपनी इसकी कीमतें का ऐलान जल्द ही करेगी।
Skoda Kylaq Sportline
स्कोडा काइलैक स्पोर्टलाइन, काइलैक लाइनअप में एक स्पोर्टी ऑप्शन होगा है। इसमें ब्लैक एक्सटीरियर एलिमेंट्स, कॉन्ट्रास्टिंग एक्सेंट और एक यूवीक अलॉय वील डिजाइन देखने को मिलेंगे। जबकि, केबिन को ऑल-ब्लैक ट्रीटमेंट के साथ रेड हाइलाइट्स और स्टैंडर्ड मॉडल के मुकाबले कुछ अडिशनल फीचर मिलेंगे। इसकी परफॉर्मेंस में कोई बदलाव होने की संभावना नहीं है।
Nissan Tekton
नई रेनॉल्ट डस्टर वाले RGMP प्लेटफॉर्म पर बेस्ड निसान टेक्टॉन अपने प्लेटफॉर्म के साथ कई मैकेनिकल कंपोनेंट्स को डस्टर से शेयर करेगी, जिसमें 1.0-लीटर टर्बो, 1.3-लीटर टर्बो और पेट्रोल हाइब्रिड इंजन ऑप्शन शामिल हैं। 2026 के सेकेंड हाफ में लॉन्च होने वाली यह कार ग्लोबल निसान पैट्रोल से इंस्पायर्ड एक यूनीक डिजाइन लैंग्वेज के साथ दिखने में अलग होगी। इसे पहले ही कई बार टीज किया जा चुका है और टेस्टिंग के दौरान देखा जा चुका है।
Tata Sierra EV
टाटा मोटर्स अपनी सिएरा का ईवी वर्जन लाने की तैयारी कर रही है। इसे अगले तीन महीनों के अंदर लॉन्च किया जा सकता है। यह इलेक्ट्रिक एसयूवी दो बैटरी पैक ऑप्शन के साथ उपलब्ध होगी। कंपनी का दावा है कि एक बार चार्ज करने पर इसकी ड्राइविंग रेंज 500 किलोमीटर से अधिक होगी।
लेखक के बारे में
Kumar Prashant Singhप्रशांत को पत्रकारिता से जुड़े 13 साल से ज्यादा हो गए हैं। प्रशांत ने करियर की शुरुआत टीवी न्यूज चैनल से की थी। इन्होंने टीवी चैनल के प्रोग्रामिंग, आउटपुट और प्रोमो डिपार्टमेंट में काम किया है। करीब 8 साल से यह डिजिटल मीडिया से जुड़े हैं। प्रशांत अब डिजिटल मीडिया का जाना-माना नाम बन चुके हैं। इनकी टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल में खास रुचि है। इन्हें गैजेट्स और गाड़ियों के बारे में लिखना और पढ़ना काफी पसंद है। इनकी गैजेट्स और ऑटोमोबाइल की खबरें पाठकों को काफी पसंद आती हैं। साथ ही इनके रिव्यू पाठकों को नया गैजेट लेने या नई गाड़ी खरीदने में काफी मदद करते हैं। प्रशांत ने मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। खाली समय में प्रशांत वेब सीरीज और मूवी देखते हैं। ड्राइविंग का काफी शौक है और मौका मिलते ही प्रशांत पहाड़ों की तरफ निकल जाते हैं। साथ ही फोन से अच्छे फोटो-वीडियो कैप्चर करना भी इनको काफी पसंद है। प्रशांत लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कॉन्टेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। इससे पहले प्रशांत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में टेक सेक्शन के लिए लिखा करते थे।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


