Maruti Suzuki और Toyota की शेयर्ड प्लैटफॉर्म वाली टॉप 5 नई कार, मिलेगा 35 kmpl तक का माइलेज
टोयोटा और मारुति सुजुकी के शेयर्ड प्लैटफॉर्म वाली कारें बायर्स को काफी पसंद आ रही हैं। अब ये दोनों कंपनियां इंडियन मार्केट में अपने कुछ धांसू प्रोडक्ट्स को लॉन्च करने वाली है। इनमें 7 सीटर ग्रैंड विटारा भी शामिल है।

मारुति सुजुकी और टोयोटा की पार्टनरशिप से दोनों कंपनियों को फायदा हो रहा है। पिछले कुछ सालों में इन दोनों कंपनियों ने शेयर्ड प्लैटफॉर्म वाले कई प्रोडक्ट्स को लॉन्च किया है। इससे इन दोनों का मार्केट शेयर भी बढ़ा है। अब दोनों कंपनियां मिलके शेयर्ड प्लैटफॉर्म वाली नई कारों को लॉन्च करने की तैयारी में हैं। आइए जानते हैं इन अपकमिंग कारों के बारे में।






Maruti Suzuki Fronx Series Hybrid
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें

Toyota Urban Cruiser Hyryder
₹ 10.99 - 20.19 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Maruti Suzuki Grand Vitara
₹ 10.77 - 19.72 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Maruti Suzuki e Vitara
₹ 15.99 - 20.01 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Toyota Vellfire
₹ 1.2 - 1.3 करोड़

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
मारुति अपनी फ्रॉन्क्स को हाइब्रिड पावरट्रेन के साथ लाने की तैयारी कर रही है। यह इस साल फेस्टिव सीजन में लॉन्च हो सकती है। इसकी कीमत 10 से 15 लाख रुपये के बीच हो सकती है। फ्रॉन्क्स हाइब्रिड का माइलेज 35 kmpl के आसपास का हो सकता है। इसमें कंपनी लेवल 2 ADAS भी दे सकती है।
Toyota Urban Cruiser Taisor Series Hybrid
टोयोटा फ्रॉन्क्स सीरीज हाइब्रिड का अपना वर्जन अर्बन क्रूजर टाइजर सीरीज हाइब्रिड के तौर पर लॉन्च करेगा। यह साल 2027 की शुरुआत में मार्केट में लॉन्च हो सकता है। इसका माइलेज भी 35 kmpl के आसपास का हो सकता है। दोनों कारों में सीरीज हाइब्रिड टेक्नोलॉजी पर बेस्ड 1.2-litre Z12E इंजन मिलेगा।
Toyota Urban Cruiser Ebella EV
यह ई विटारा का टोयोटा वर्जन है। दोनों ही Heartect-e प्लैटफॉर्म पर बेस्ड हैं। इस प्लैटफॉर्म को टोयोटा, सुजुकी और Daihatsu ने साथ मिलकर डिवेलप किया है। टोयोटा अपनी ईबेला को आने वाले महीनों में लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। इसकी कीमत 16 से 20 लाख रुपये के बीच हो सकती है। रेंज की जहां तक बात है, तो यह 543 किमी तक की रेंज ऑफर करेगी।
Maruti Suzuki Grand Vitara 7-seater
फिलहाल, मारुति सुजुकी के लाइनअप में कोई प्रॉपर 7-सीटर एसयूवी नहीं है। हालांकि, कंपनी ने ग्रैंड विटारा पर बेस्ड 7-सीटर एसयूवी पर काम शुरू कर दिया है। इसका कोडनेम Y17 है। इस एसयूवी के दिवाली वाले फेस्टिव सीजन के आसपास या 2026 के आखिर तक लॉन्च किया जा सकता है। इसकी कीमत 18 लाख से 25 लाख रुपये के बीच होने की संभावना है। पावरट्रेन ऑप्शन ग्रैंड विटारा वाले ही हो सकते हैं। इसका मतलब है कि 7 सीटर ग्रैंड विटारा 1.5 लीटर के नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन और एक दमदार हाइब्रिड सेटअप के साथ आएगी।
Toyota Urban Cruiser Hyryder 7-seater
टोयोटा अर्बन क्रूजर हाइराइडर का 7-सीटर वर्जन भी डिवेलप कर रहा है। इसके टेस्ट मॉडल को टेस्टिंग के दौरान देखा जा चुका है, जिसका मतलब है कि इसे भी जल्द ही लॉन्च किया जाएगा। यह एसयूवी बाहरी डिजाइन को छोड़कर ग्रैंड विटारा 7-सीटर के लगभग सभी फीचर्स को शेयर करेगी। इसमें भी वही 1.5-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल और 1.5-लीटर स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड पेट्रोल इंजन ऑप्शन मिलने की उम्मीद है। इसे इस साल के अंत तक या 2027 की शुरुआत में लॉन्च किया जा सकता है।
लेखक के बारे में
Kumar Prashant Singhप्रशांत को पत्रकारिता से जुड़े 13 साल से ज्यादा हो गए हैं। प्रशांत ने करियर की शुरुआत टीवी न्यूज चैनल से की थी। इन्होंने टीवी चैनल के प्रोग्रामिंग, आउटपुट और प्रोमो डिपार्टमेंट में काम किया है। करीब 8 साल से यह डिजिटल मीडिया से जुड़े हैं। प्रशांत अब डिजिटल मीडिया का जाना-माना नाम बन चुके हैं। इनकी टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल में खास रुचि है। इन्हें गैजेट्स और गाड़ियों के बारे में लिखना और पढ़ना काफी पसंद है। इनकी गैजेट्स और ऑटोमोबाइल की खबरें पाठकों को काफी पसंद आती हैं। साथ ही इनके रिव्यू पाठकों को नया गैजेट लेने या नई गाड़ी खरीदने में काफी मदद करते हैं। प्रशांत ने मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। खाली समय में प्रशांत वेब सीरीज और मूवी देखते हैं। ड्राइविंग का काफी शौक है और मौका मिलते ही प्रशांत पहाड़ों की तरफ निकल जाते हैं। साथ ही फोन से अच्छे फोटो-वीडियो कैप्चर करना भी इनको काफी पसंद है। प्रशांत लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कॉन्टेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। इससे पहले प्रशांत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में टेक सेक्शन के लिए लिखा करते थे।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


