धमाल मचाने आ रही हैं ये टॉप 5 डीजल SUV, लिस्ट में स्कॉर्पियो-N फेसलिफ्ट, नई क्रेटा और फॉर्च्यूनर भी
इंडियन मार्केट में कई नई एसयूवी और मौजूदा एसयूवी के फेसलिफ्ट आने वाले हैं। इनमें स्कॉर्पियो-N फेसलिफ्ट से लेकर नई टोयोटा फॉर्च्यूनर शामिल है। तो आइए जानते हैं इस साल लॉन्च होने वाली टॉप 5 एसयूवी के बारे में।

नई डीजल एसयूवी लेने की सोच रहे हैं, तो कुछ दिन और वेट कर लीजिए। आने वाले दिनों में इंडियन मार्केट में कई नई एसयूवी और मौजूदा एसयूवी के फेसलिफ्ट आने वाले हैं। इनमें स्कॉर्पियो-N फेसलिफ्ट से लेकर नई टोयोटा फॉर्च्यूनर शामिल है। तो आइए जानते हैं इस साल लॉन्च होने वाली टॉप 5 एसयूवी के बारे में।






Mahindra Scorpio-N (फेसलिफ्ट)
महिंद्रा अपनी लोकप्रिय लैडर-फ्रेम एसयूवी, स्कॉर्पियो-एन के मिड-लाइफ फेसलिफ्ट को लॉन्च करने की तैयारी में जुटी है। इसमें कंपनी अपडेटेड एक्सटीरियर और इंटीरियर डिजाइन के साथ कई नए फीचर्स ऑफर करने वाली है। इनमें 10.25 इंच का बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, फुली डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, पैनोरमिक सनरूफ, वेंटिलेटेड सीट्स के साथ और भी बहुत कुछ शामिल है। डीजल इंजन की बात करें तो, इसमें वही 2.2 लीटर एमहॉक इंजन मिलेगा जो 175 पीएस पावर और 370 एनएम (मैनुअल) और 400 एनएम (ऑटोमैटिक) का टॉर्क जनरेट करता है।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें

Mahindra Scorpio N
₹ 13.49 - 24.34 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Mahindra Scorpio
₹ 12.98 - 16.7 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Hyundai Creta N Line
₹ 16.93 - 20.64 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Hyundai Creta
₹ 10.79 - 20.2 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
Mahindra Scorpio Classic (फेसलिफ्ट)
नई स्कॉर्पियो आने के बाद भी इसका क्रेज बरकारर है। कंपनी अपनी इस पॉप्युलर एसयूवी को भी इस साल फेसलिफ्ट देने वाली है। इसके एक्सटीरियर और इंटीरियर डिजाइन में थोड़ा बदलाव किया जाएगा। इंजन की बात करें तो, इसमें पहले की तरह ही Gen 2 mHawk 2.2-लीटर, 4-सिलेंडर टर्बोचार्ज्ड डीजल इंजन मिलेगा, जो 132 PS की पावर और 300 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। यह इंजन केवल 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ उपलब्ध होगा।
Toyota Fortuner (नेक्स्ट जेनरेशन)
इस साल के अंत में टोयोटा भारत में नई पीढ़ी की फॉर्च्यूनर लॉन्च करेगी। इस बार एसयूवी का फ्रंट डिजाइन पहले से काफी ज्यादा बोल्ड और दमदार होगा। इसमें स्लीक सी-शेप की एलईडी हेडलाइट्स, नई ग्रिल और जबर्दस्त फ्रंट बंपर देखने को मिलेंगे। साइड प्रोफाइल में नए अलॉय वील्स के साथ पहले जैसा ही डिजाइन रहेगा। एसयूवी का रियर लुक भी थोड़ा बदला हुआ होगा। इस एसयूवी में वही 2.8 लीटर माइल्ड-हाइब्रिड डीजल इंजन होगा जो 204 पीएस पावर और 500 एनएम टॉर्क जनरेट करता है।
Hyundai Creta (नेक्स्ट जेनरेशन)
हुंडई नेक्स्ट जेनरेशन क्रेटा को लाने की तैयारी कर रही है। नई क्रेटा का एक्सटीरियर लुक पहले से काफी ज्यादा अग्रेसिव होगा। इसका साइज भी बड़ा हो सकता है। डीजल इंजन की बात करें तो, इसमें मौजूदा मॉडल की तरह ही 1.5 लीटर U2 CRDi डीजल इंजन दिया जाएगा, जो 114 bhp की ताकत और 250 Nm का टॉर्क पैदा करता है। नए K3 प्लेटफॉर्म पर बेस्ड नई क्रेटा 2027 में लॉन्च होगी।
MG Majestor
यह एसयूवी अप्रैल में लॉन्च होगी। इसमें कंपनी 2.0 लीटर का ट्विन-टर्बोचार्ज्ड डीजल इंजन ऑफर करने वाली है, जो 8-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ आएगा। यह इंजन 215 पीएस की पावर और 478 एनएम का टॉर्क जेनरेट करेगा।
लेखक के बारे में
Kumar Prashant Singhप्रशांत को पत्रकारिता से जुड़े 13 साल से ज्यादा हो गए हैं। प्रशांत ने करियर की शुरुआत टीवी न्यूज चैनल से की थी। इन्होंने टीवी चैनल के प्रोग्रामिंग, आउटपुट और प्रोमो डिपार्टमेंट में काम किया है। करीब 8 साल से यह डिजिटल मीडिया से जुड़े हैं। प्रशांत अब डिजिटल मीडिया का जाना-माना नाम बन चुके हैं। इनकी टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल में खास रुचि है। इन्हें गैजेट्स और गाड़ियों के बारे में लिखना और पढ़ना काफी पसंद है। इनकी गैजेट्स और ऑटोमोबाइल की खबरें पाठकों को काफी पसंद आती हैं। साथ ही इनके रिव्यू पाठकों को नया गैजेट लेने या नई गाड़ी खरीदने में काफी मदद करते हैं। प्रशांत ने मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। खाली समय में प्रशांत वेब सीरीज और मूवी देखते हैं। ड्राइविंग का काफी शौक है और मौका मिलते ही प्रशांत पहाड़ों की तरफ निकल जाते हैं। साथ ही फोन से अच्छे फोटो-वीडियो कैप्चर करना भी इनको काफी पसंद है। प्रशांत लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कॉन्टेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। इससे पहले प्रशांत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में टेक सेक्शन के लिए लिखा करते थे।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


