कार मेनटेनेंस से जुड़ी 5 बेहद जरूरी बातें, फॉलो किया तो गाड़ी चलेगी सालों-साल, आप भी टेंशन फ्री
सही से मेनटेन की हुई कार को ड्राइव करने में आपको ब्रेक-डाउन यानी कार के बीच रास्ते खराब होने जैसी टेंशन भी नहीं होती। इसीलिए आज हम आपको कार मेनटेनेंस से जुड़ी 5 बेहद जरूरी बातें बता रहे हैं, जो आपकी कार की उम्र को लंबा करेंगी।

कार सालों-साल आपका साथ दे इसके लिए जरूरी है कि आप उसका सही से ख्याल रखें। साथ ही सही से मेनटेन की हुई कार को ड्राइव करने में आपको ब्रेक-डाउन यानी कार के बीच रास्ते खराब होने जैसी टेंशन भी नहीं होती। इसीलिए आज हम आपको कार मेनटेनेंस से जुड़ी 5 बेहद जरूरी बातें बता रहे हैं, जिन्हें आप फॉलो करके अपनी कार की उम्र को लंबा कर सकते हैं।






इंजन ऑइल
इंजन के मूविंग पार्ट्स को ल्यूब्रिकेट करके और उनके बीच फ्रिक्शन को कम करता है। इसीलिए इंजन ऑयल का सही होना बेहद जरूरी है। इंजन ऑइल गंदा हो जाने पर इंजन में खराबी आ सकती है और यह ओवरहीट भी हो सकता है। इंजन को सही से काम करने और उसकी उम्र को बढ़ाने के लिए रेग्युलर इंजन ऑयल चेक और जरूरत पड़ने पर बदलना जरूरी है।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें

MG ZS EV
₹ 17.99 - 20.5 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

BMW iX1
₹ 66.9 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Rolls-Royce Spectre
₹ 7.5 करोड़

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Audi e-tron
₹ 1.02 - 1.25 करोड़

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

BMW i5
₹ 1.2 करोड़

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
ब्रेक
किसी भी कार की सेफ्टी के लिए ब्रेकिंग सिस्टम का सही होना सबसे जरूरी है। ब्रेकिंग सिस्टम की जांच करते समय ब्रेक पैड, ब्रेक फ्लूइड और ब्रेक लगाते समय आने वाली असामान्य आवाजों को अच्छी तरह से चेक करना चाहिए। ऐसा न करने पर ब्रेकिंग डिस्टेंस बढ़ सकती है। ब्रेकिंग सिस्टम की नियमित जांच यह सुनिश्चित करती है कि जरूरत पड़ने पर कार को आप आसानी से रोक सकें।
बैटरी
कमजोर या खराब बैटरी ड्राइवर को बिना किसी चेतावनी के बीच रास्ते में फंसा सकती है। समय के साथ बैटरी की चार्ज कैपेसिटी कम हो जाती है, खासकर एक्सट्रीन टेंप्रेचर्स में। बैटरी टर्मिनलों में जंग की नियमित जांच और बैटरी की परफॉर्मेंस को टेस्ट करने से अचानक होने वाली खराबी को रोका जा सकता है और यह सुनिश्चित किया जा सकता है कि कार स्टार्ट होने में कोई समस्या न आए।
कूलेंट और फ्लूइड
वाहनों के सही तरह से काम करने के लिए कूलेंट, ब्रेक फ्लूइड और ट्रांसमिशन फ्लूइड जैसे कई फ्लूइड की जरूरत होती है। कूलेंट इंजन को ओवरहीट होने से बचाता है, जबकि दूसरे फ्लूइड ब्रेकिंग और पावर ट्रांसमिशन में मदद करते हैं। यदि ये फ्लूइड कम हों या गंदे हों, तो इससे मेकैनिकल डैमेज और इंजन के ओवरहीट होने की समस्या सामने आ सकती है। इन फ्लूइड्स का रेग्युलर चेकअर और उन्हें बदलते रहने से कार का ओवरऑल बेहतर बना रहता है।
डैशबोर्ड वॉर्निंग लाइट्स
मॉडर्न गाड़ियों में डैशबोर्ड पर वॉर्निंग लाइट्स लगी होती हैं, जो ड्राइवर्स को समस्याओं के बारे में अलर्ट करती हैं। इंजन संबंधी समस्याओं, टायर के दबाव या बैटरी की परफॉर्मेंस से संबंधित लाइट्स को कभी भी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। ये इंडीकेटर्स ड्राइवरों को उन खराबीयों के बारे में अलर्ट करने के लिए डिजाइन किए गए हैं, जिन पर तुरंत ध्यान देने की जरूरत हो सकती है।
लेखक के बारे में
Kumar Prashant Singhप्रशांत को पत्रकारिता से जुड़े 13 साल से ज्यादा हो गए हैं। प्रशांत ने करियर की शुरुआत टीवी न्यूज चैनल से की थी। इन्होंने टीवी चैनल के प्रोग्रामिंग, आउटपुट और प्रोमो डिपार्टमेंट में काम किया है। करीब 8 साल से यह डिजिटल मीडिया से जुड़े हैं। प्रशांत अब डिजिटल मीडिया का जाना-माना नाम बन चुके हैं। इनकी टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल में खास रुचि है। इन्हें गैजेट्स और गाड़ियों के बारे में लिखना और पढ़ना काफी पसंद है। इनकी गैजेट्स और ऑटोमोबाइल की खबरें पाठकों को काफी पसंद आती हैं। साथ ही इनके रिव्यू पाठकों को नया गैजेट लेने या नई गाड़ी खरीदने में काफी मदद करते हैं। प्रशांत ने मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। खाली समय में प्रशांत वेब सीरीज और मूवी देखते हैं। ड्राइविंग का काफी शौक है और मौका मिलते ही प्रशांत पहाड़ों की तरफ निकल जाते हैं। साथ ही फोन से अच्छे फोटो-वीडियो कैप्चर करना भी इनको काफी पसंद है। प्रशांत लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कॉन्टेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। इससे पहले प्रशांत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में टेक सेक्शन के लिए लिखा करते थे।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


