
भारत की टॉप-5 सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली पेट्रोल कारें, 1 लीटर में 26km रनिंग; आपके बजट में आसानी से होंगी फिट
भारत के कार बाजार में आज भी सबसे बड़ी डिमांड उन गाड़ियों की है, जो कम पेट्रोल खाएं और ज्यादा चलें, तो आइए जानते हैं कौन-सी पेट्रोल कारें आपको सबसे ज्यादा माइलेज देती हैं। खास बात यह है कि इसमें टॉप-5 में से पांचों कारें मारुति की ही हैं।
अगर आप कार खरीदते समय सबसे पहले माइलेज पर ध्यान देते हैं, तो ये लिस्ट आपके लिए है। भारत के कार बाजार में आज भी सबसे बड़ी डिमांड उन गाड़ियों की है, जो कम पेट्रोल खाएं और ज्यादा चलें। यहां भी मारुति सुजुकी ने अपना जलवा बरकरार रखा है। इसमें टॉप-5 में से पांचों कारें मारुति की ही हैं। आइए जानते हैं कौन-सी पेट्रोल कारें आपको सबसे ज्यादा माइलेज देती हैं। आइए टॉप-5 हाई माइलेज पेट्रोल कारें की डिटेल्स जानते हैं।

मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें

Maruti Suzuki Dzire
₹ 6.84 - 10.19 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Nissan Magnite
₹ 6.14 - 11.76 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Mercedes-Benz AMG A 45 S
₹ 94.8 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Maruti Suzuki Wagon R
₹ 5.79 - 7.62 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Maruti Suzuki S-Presso
₹ 4.26 - 6.12 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
1. मारुति सुजुकी सेलेरियो (Celerio)
MT – 25.24 kmpl | AMT – 26.68 kmpl
मारुति सेलेरियो फिलहाल भारत की सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली पेट्रोल कार है। इसमें मिलने वाला 1.0-लीटर K10 पेट्रोल इंजन 67hp की पावर जेनरेट करने में सक्षम है। ये कार हल्के हर्टैक्ट (Heartect) प्लेटफॉर्म पर बनी है। आसान ड्राइविंग और कम खर्च में बढ़िया ऑप्शन है।
2. मारुति सुजुकी स्विफ्ट (Swift)
MT – 24.80 kmpl | AMT – 25.75 kmpl
नई जेनरेशन स्विफ्ट का फोकस स्टाइल और एफिशिएंसी दोनों पर है। इसमें नया 1.2-लीटर 3-सिलेंडर Z-सीरीज इंजन मिलता है। हल्की बॉडी और हाई टेक इंजन इसे बेहतरीन माइलेज देता है।
3. मारुति सुजुकी डिजायर (Dzire)
MT – 24.79 kmpl | AMT – 25.71 kmpl
अगर आपको सेडान पसंद है, तो डिजायर बेस्ट है। यह सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली पेट्रोल सेडान है। 82hp Z-सीरीज इंजन वाली इस कार में कम्फर्ट और 5-स्टार सेफ्टी के साथ बेस्ट-इन-क्लास माइलेज मिलता है।
4. मारुति सुजुकी एस-प्रेसो (S-Presso)
MT – 24.76 kmpl | AMT – 25.30 kmpl
मारुति सुजुकी एस-प्रेसो (S-Presso) में 1.0-लीटर पेट्रोल इंजन वाली ये मिनी-SUV टॉलबॉय स्टाइल में आती है। इसका AMT वर्जन ज्यादा एफिशिएंट है। हालांकि, अल्टो K10 की तरह इसमें स्टैंडर्ड 6 एयरबैग नहीं मिलते हैं।
5. मारुति सुजुकी वैगन-आर (WagonR) 1.0
MT – 24.35 kmpl | AMT – 25.29 kmpl
स्पेस और प्रैक्टिकलिटी की वजह से वैगनआर हमेशा से हिट रही है। इसका 1.0-लीटर पेट्रोल इंजन बेहद किफायती है। 1.2-लीटर इंजन का ऑप्शन भी मिलता है, लेकिन वह थोड़ी कम एफिशिएंसी (23.9 kmpl) देता है।

लेखक के बारे में
Sarveshwar Pathakलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




