सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली टॉप 5 कार, लिस्ट में मारुति सुजुकी के साथ टाटा भी, कीमत 7 लाख रुपये से कम
हम आपको इंडियन मार्केट में मौजूद कुछ अफोर्डेबल कारों के बारे में बता रहे हैं, जिनकी कीमत 7 लाख रुपये से कम है। हमारी इस लिस्ट में सीएनजी कारें भी मौजूद हैं। इनकी खास बात है कि ये एक किलो सीएनजी में 34 किलोमीटर तक चलती हैं।

गाड़ियां महंगी हो गई हैं और पेट्रोल भी महंगा हो गया है। ऐसे में अगर आप एक ऐसी कार तलाश रहे हैं, जो अफोर्डेबल हो और शानदार माइलेज देती हो, तो हम आपकी मदद करने वाले हैं। यहां हम आपको इंडियन मार्केट में मौजूद कुछ अफोर्डेबल कारों के बारे में बता रहे हैं, जिनकी कीमत 7 लाख रुपये से कम है। हमारी इस लिस्ट में सीएनजी कारें भी मौजूद हैं। इनकी खास बात है कि ये एक किलो सीएनजी में 34 किलोमीटर तक चलती हैं।
मारुति सुजुकी सेलेरियो
मारुति की सेलेरियो भारत की सबसे अफोर्डेबल कारों में से एक है। इसमें सीएनजी के साथ 1.0 लीटर का नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन लगा है। इसका ARAI माइलेज 34.43 km/kg है। वहीं, इसका रियल वर्ल्ड माइलेज करीब 29 km/kg है। सेलेरियो के VXi वेरिएंट में आपको सीएनजी किट मिलेगी। इसकी ऑन-रोड कीमत मुंबई में करीब 6.87 लाख रुपये है।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें
Maruti Suzuki Alto K10
₹ 3.7 - 5.45 लाख
Maruti Suzuki S-Presso
₹ 3.5 - 5.25 लाख
Maruti Suzuki Wagon R
₹ 4.99 - 8.5 लाख
Maruti Suzuki Celerio
₹ 4.7 - 6.73 लाख
Maruti Suzuki Wagon R Bioflex
₹ 8.5 - 9.5 लाख
Maruti Suzuki Brezza
₹ 8.26 - 13.01 लाख
मारुति वैगन R
मारुति की सबसे पसंद की जाने वाली कारों में से एक वैगन R है। इसे एक शानदार फ्यूल-एफिशिएंट कारों में से एक माना जाता है। वैगन R 1.0 लीटर नैचुरल पेट्रोल इंजन और सीएनजी फ्यूल ऑप्शन के साथ आती है, जिसका क्लेम्ड ARAI माइलेज 34.05 km/kg है। इसका रियल वर्ल्ड माइलेज करीब 28 km/kg है। सीएनजी किट हैचबैक के LXi वेरिएंट के साथ उपलब्ध है, जिसकी कीमत लगभग 6.75 लाख रुपये (ऑन-रोड, मुंबई) है।
मारुति S-Presso
मारुति की सबसे किफायती कार, एस-प्रेसो, फ्यूल-एफिशिएंसी और वैल्यू के मामले में बेहतरीन ऑप्शन्स में से एक है। एस-प्रेसो में 1.0 लीटर का नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन और सीएनजी का ऑप्शन मिलता है, जिसका ARAI सर्टिफाइड माइलेज 32.73 km/kg है। वहीं, इसका रियल वर्ल्ड माइलेज लगभग 25-26 km/kg है। सीएनजी के साथ एस-प्रेसो का सबसे किफायती वेरिएंट LXi (O) है, जिसकी कीमत मुंबई में ऑन-रोड 5.35 लाख रुपये है।
मारुति ऑल्टो K10
ऑल्टो K10 का ARAI माइलेज 33.85 km/kg का है। ऑल्टो K10 में CNG के साथ 1.0 लीटर का नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन दिया गया है, जिससे यह लगभग 26-27 km/kg का रियल माइलेज दे सकती है। मारुति ऑल्टो का CNG के साथ उपलब्ध सबसे किफायती वेरिएंट LXi (O) वेरिएंट है, जिसकी कीमत मुंबई में ऑन-रोड 5.59 लाख रुपये है।
टाटा टियागो
टियागो पहली सीएनजी कार थी जिसमें एएमटी गियरबॉक्स दिया गया था, जो फ्यूल एफिशिएंसी के साथ ड्राइविंग में कंफर्ट ऑफर करती है। इस हैचबैक के एमटी वर्जन का ARAI माइलेज 26.49 km/kg और AMT का 28.06 km/kg है। आप टियागो सीएनजी को स्मार्ट वेरिएंट से खरीद सकते हैं, जिसकी शुरुआती कीमत 6.68 लाख रुपये (ऑन-रोड, मुंबई) है।
लेखक के बारे में
Kumar Prashant Singhप्रशांत को पत्रकारिता से जुड़े 13 साल से ज्यादा हो गए हैं। प्रशांत ने करियर की शुरुआत टीवी न्यूज चैनल से की थी। इन्होंने टीवी चैनल के प्रोग्रामिंग, आउटपुट और प्रोमो डिपार्टमेंट में काम किया है। करीब 8 साल से यह डिजिटल मीडिया से जुड़े हैं। प्रशांत अब डिजिटल मीडिया का जाना-माना नाम बन चुके हैं। इनकी टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल में खास रुचि है। इन्हें गैजेट्स और गाड़ियों के बारे में लिखना और पढ़ना काफी पसंद है। इनकी गैजेट्स और ऑटोमोबाइल की खबरें पाठकों को काफी पसंद आती हैं। साथ ही इनके रिव्यू पाठकों को नया गैजेट लेने या नई गाड़ी खरीदने में काफी मदद करते हैं। प्रशांत ने मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। खाली समय में प्रशांत वेब सीरीज और मूवी देखते हैं। ड्राइविंग का काफी शौक है और मौका मिलते ही प्रशांत पहाड़ों की तरफ निकल जाते हैं। साथ ही फोन से अच्छे फोटो-वीडियो कैप्चर करना भी इनको काफी पसंद है। प्रशांत लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कॉन्टेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। इससे पहले प्रशांत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में टेक सेक्शन के लिए लिखा करते थे।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


