टचस्क्रीन डिस्प्ले वाले टॉप 5 इलेक्ट्रिक स्कूटर, मिलेगी 265km तक की रेंज, लिस्ट में ओला भी
अगर आप एक ऐसे स्टाइलिश स्कूटर की तलाश कर रहे हैं, जिसमें आपको टचस्क्रीन डिस्प्ले मिले, तो हम आपको 5 बेहतरीन ऑप्शन बता रहे हैं। इन स्कूटर में आपको शानदार रेंज भी मिलेगी। हमारी इस लिस्ट में ओला का भी स्कूटर शामिल है।

इस वक्त इंडियन मार्केट में इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की लंबी रेंज मौजूद है। वहीं, अगर आप एक ऐसे स्टाइलिश स्कूटर की तलाश कर रहे हैं, जिसमें आपको टचस्क्रीन डिस्प्ले मिले, तो हम आपको 5 बेहतरीन ऑप्शन बता रहे हैं। इन स्कूटर में आपको बेहतरीन स्टाइल के साथ तगड़ी रेंज भी मिलेगी। हमारी इस लिस्ट में TVS, Ola और एथर के साथ कई सिंपल का स्कूटर भी शामिल है। आइए डीटेल में जानते हैं इन स्कूटर के बारे में।






Simple One
सिंपल वन स्कूटर में 7 इंच का टीएफटी टचस्क्रीन डिस्प्ले है, जिसमें क्रूज कंट्रोल, ट्रैक्शन कंट्रोल, चोरी और टो अलर्ट, ड्रॉप-सेफ टेक्नोलॉजी, सुपर होल्ड, रैपिड ब्रेक अलर्ट, स्मार्ट नेविगेशन, स्मार्ट अलर्ट, कॉल और म्यूजिक नोटिफिकेशन, लाइव लोकेशन शेयरिंग और स्मार्टवॉच कनेक्टिविटी जैसे कई बेहतरीन फीचर दिए गए हैं। यह 5.0 kWh और 4.5 kWh की बैटरी ऑपशन्स के साथ आता है। फुल चार्ज पर यह स्कूटर 265 किलोमीटर तक चल जाता है। इस स्कूटर की शुरुआती कीमत 1.69 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें

Ola Electric S1 Pro 3 Gen
₹ 1.25 - 1.75 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Ola Electric S1 Pro Sport
₹ 1.5 - 1.65 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Ather Energy Rizta
₹ 75,999 - 1.61 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Ola Electric S1 X 3 Gen
₹ 94,999 - 1.3 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Ather Energy 450S
₹ 84,341 - 1.53 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
TVS iQube ST
टीवीएस iQube ST, इलेक्ट्रिक स्कूटर का सबसे हाई स्पेसिफिकेशन वाला वेरिएंट है। इसमें 7 इंच का बड़ा टीएफटी टचस्क्रीन डिस्प्ले दिया गया है। इसमें म्यूजिक कंट्रोल, कॉल अलर्ट, ओटीए अपडेट, एचएमआई जॉयस्टिक, टर्न-बाय-टर्न नैविगेशन, जियो-फेंसिंग, एंटी-थेफ्ट अलर्ट, क्रैश ऐंड फॉल अलर्ट और हिल होल्ड असिस्ट जैसे फीचर दिए गए हैं। स्कूटर 3.5 kWh और 5.3 kWh के बैटरी पैक ऑप्शन के साथ उपलब्ध है। इसकी मैक्सिमम रेंज 212 किलोमीटर तक की है। इस एसटी वेरिएंट की कीमत 1.71 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है।
Ola S1 Pro Gen 3
ओला इलेक्ट्रिक की फ्लैगशिप S1 Pro Gen 3 की कीमत 1.02 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है। इसमें MoveOS 5 से पावर्ड 7 इंच का टचस्क्रीन डिस्प्ले दिया गया है। इस सिस्टम में SOS अलर्ट, रोड ट्रिप मोड, भारत मोड और मल्टी-मोड ट्रैक्शन कंट्रोल जैसी कई फीचर दिए गए हैं। इसके अलावा इसमें ब्रेक-बाय-वायर, ड्यूल-चैनल ABS, डिजिटल की, चार राइडिंग मोड (हाइपर, स्पोर्ट, नॉर्मल, इको), एडवांस्ड रीजेनरेटिव ब्रेकिंग, म्यूजिक और कॉल कंट्रोल, नैविगेशन, GPS कनेक्टिविटी, क्रूज कंट्रोल, ऐप इंटीग्रेशन और रिमोट बूट अनलॉकिंग जैसे भी मौजूद हैं, जो इस स्कूटर के ओनरशिप का बेस्ट एक्सपीरियंस देते हैं। इसकी रेंज 242 किलोमीटर तक की है।
Ather Rizta
एथर रिज्तामें 7 इंच का टचस्क्रीन डैशबोर्ड है। इसकी शुरुआती कीमत 1.30 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है। डिस्प्ले पर स्वाइप, स्लाइड, जूम और टैप करके अलग-अलग फंक्शन इस्तेमाल किए जा सकते हैं। इसमें इको मोड, मैजिक ट्विस्ट, रिवर्स मोड, लाइव लोकेशन शेयरिंग, स्किड कंट्रोल, गूगल मैप्स नेविगेशन, थेफ्ट सेफ सूट, इमरजेंसी स्टॉप सिग्नल, फॉल सेफ और क्रैश अलर्ट जैसे फीचर भी शामिल हैं। यह 159 किलोमीटर तक की रेंज ऑफर करती है।
Ather 450X
एथर 450X में 7 इंच का TFT टचस्क्रीन डैशबोर्ड दिया गया है। इसमें टच, टैप और स्क्रॉल का ऑप्शन मिलेगा। इसमें मैजिक ट्विस्ट, पार्क असिस्ट, मल्टी-मोड ट्रैक्शन कंट्रोल, ऑटो होल्ड, एलेक्सा इंटीग्रेशन, कॉल और म्यूजिक कंट्रोल, चैट और म्यूजिक शेयरिंग, ऑटो वियर डिटेक्ट, टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन और गूगल मैप्स सपोर्ट जैसे जरूरी फीचर भी दिए गए हैं। इस स्कूटर की रेंज 161 किलोमीटर तक की है। इसकी शुरुआती कीमत 1.46 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है।
लेखक के बारे में
Kumar Prashant Singhप्रशांत को पत्रकारिता से जुड़े 13 साल से ज्यादा हो गए हैं। प्रशांत ने करियर की शुरुआत टीवी न्यूज चैनल से की थी। इन्होंने टीवी चैनल के प्रोग्रामिंग, आउटपुट और प्रोमो डिपार्टमेंट में काम किया है। करीब 8 साल से यह डिजिटल मीडिया से जुड़े हैं। प्रशांत अब डिजिटल मीडिया का जाना-माना नाम बन चुके हैं। इनकी टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल में खास रुचि है। इन्हें गैजेट्स और गाड़ियों के बारे में लिखना और पढ़ना काफी पसंद है। इनकी गैजेट्स और ऑटोमोबाइल की खबरें पाठकों को काफी पसंद आती हैं। साथ ही इनके रिव्यू पाठकों को नया गैजेट लेने या नई गाड़ी खरीदने में काफी मदद करते हैं। प्रशांत ने मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। खाली समय में प्रशांत वेब सीरीज और मूवी देखते हैं। ड्राइविंग का काफी शौक है और मौका मिलते ही प्रशांत पहाड़ों की तरफ निकल जाते हैं। साथ ही फोन से अच्छे फोटो-वीडियो कैप्चर करना भी इनको काफी पसंद है। प्रशांत लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कॉन्टेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। इससे पहले प्रशांत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में टेक सेक्शन के लिए लिखा करते थे।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


