टॉप 5 अफोर्डेबल कार, कीमत 5 लाख रुपये से कम, लिस्ट में टाटा और मारुति भी

Apr 07, 2026 03:29 pm ISTKumar Prashant Singh लाइव हिन्दुस्तान
share

अगर आप उन बायर्स में से हैं, जिन्हें कम कीमत में तगड़े फीचर्स वाली कार चाहिए, तो हम आपको इंडियन मार्केट में मौजूद टॉप 5 ऑप्शन के बारे में बता रहे हैं। इन कारों की कीमत 5 लाख रुपये से कम है। आइए जानते हैं इन कारों के बारे में।

टॉप 5 अफोर्डेबल कार, कीमत 5 लाख रुपये से कम, लिस्ट में टाटा और मारुति भी

कार खरीदते वक्त ग्राहक कार के लुक और फीचर्स के साथ बजट पर भी काफी ध्यान देते हैं। जितना बजट, उतनी अच्छी कार। हालांकि, सभी के लिए महंगी कार खरीदना थोड़ा मुश्किल होता है। ऐसे में अगर आप उन बायर्स में से हैं, जिन्हें कम कीमत में तगड़े फीचर्स वाली कार चाहिए, तो हम आपको इंडियन मार्केट में मौजूद टॉप 5 ऑप्शन के बारे में बता रहे हैं। इन कारों की कीमत 5 लाख रुपये से कम है। हमारी इस लिस्ट में मारुति सुजुकी के साथ रेनो और टाटा की कारें शामिल हैं। तो आइए जानते हैं इन कारों के बारे में।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील

मारुति सुजुकी सेलेरियो

मारुति सुजुकी सेलेरियो का की शुरुआती कीमत 4.69 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है और इसका CNG वर्जन भी उपलब्ध है। यह एक हैचबैक है जो अपनी बेहतरीन माइलेज के लिए जानी जाती है। इसमें K10 1.0-लीटर पेट्रोल इंजन लगा है जो 67.5 bhp की पावर और 91.1 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। इसमें 5-स्पीड मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के ऑप्शन उपलब्ध हैं।

मिलती जुलती गाड़ियाँ

और गाड़ियां देखें...
Maruti Suzuki Alto K10

Maruti Suzuki Alto K10

₹ 3.7 - 5.45 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Maruti Suzuki S-Presso

Maruti Suzuki S-Presso

₹ 3.5 - 5.25 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Maruti Suzuki Celerio

Maruti Suzuki Celerio

₹ 4.7 - 6.73 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Maruti Suzuki Dzire

Maruti Suzuki Dzire

₹ 6.26 - 9.32 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Maruti Suzuki Ertiga

Maruti Suzuki Ertiga

₹ 8.8 - 12.94 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Maruti Suzuki Eeco

Maruti Suzuki Eeco

₹ 5.21 - 6.36 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें

मारुति सुजुकी S-Presso

5 लाख रुपये से कम की कीमत वाली सबसे किफायती कारों की लिस्ट में मारुति सुजुकी एस-प्रेसो काफी पॉप्युलर है। यह इस वक्त में भारत में सेल हो रही सबसे किफायती कारों में से एक है। इसमें 63 बीएचपी की ताकत और 89 एनएम का टॉर्क जेनरेट करने वाला K10C 1.0-लीटर पेट्रोल इंजन लगा है। यह इंजन 5-स्पीड गियरबॉक्स के साथ आता है। इसकी कीमत 3.49 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है। आपको इसमें फैक्ट्री-फिटेड सीएनजी वेरिएंट का ऑप्शन भी मिलता है।

मारुति सुजुकी ऑल्टो K10

सीएनजी ऑप्शन के साथ आने वाली ऑल्टो K10 की कीमत 3.69 रुपये (एक्स-शोरूम) है। इसमें भी आपको K10C 1.0 लीटर का पेट्रोल इंजन देखने को मिलेगा। यह इंजन 63 bhp की पावर और 89 Nm का टॉर्क ऑफर करता है। इसमें आपको 5 स्पीड ट्रांसमिशन मिलेगा।

टाटा टियागो

कम बजट प्रीमियम हैचबैक मजा चाहते हैं, तो टाटा टियागो आपके लिए एक जबर्दस्त ऑप्शन है। इसमें 1.2 लीटर का थ्री-सिलेंडर पेट्रोल इंजन लगा है। 84 बीएचपी की ताकत और 113 एनएम का टॉर्क जेनरेट करता है। टियागो 5-स्पीड मैनुअल और 5-स्पीड एएमटी गियरबॉक्स के ऑरप्शन के साथ आता है। इसकी शुरुआती कीमत 4.59 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है। टियागो सीएनजी ऑप्शन के साथ भी आती है।

रेनो क्विड

SUV से इंस्पायर्ड डिजाइन और 5 लाख रुपये से कम के प्राइस पॉइंट पर आने वाली क्विड फर्स्ट टाइम बायर्स के लिए एक बेहतरीन ऑप्शन है। इसमें 1.0 लीटर का थ्री-सिलेंडर पेट्रोल इंजन है, जो 67 bhp की ताकत और 91 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। इसमें 5-स्पीड मैनुअल और 5-स्पीड AMT ट्रांसमिशन का ऑप्शन उपलब्ध हैं। इस हैचबैक की शुरुआती कीमत 4.29 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है।

Kumar Prashant Singh

लेखक के बारे में

Kumar Prashant Singh

प्रशांत को पत्रकारिता से जुड़े 13 साल से ज्यादा हो गए हैं। प्रशांत ने करियर की शुरुआत टीवी न्यूज चैनल से की थी। इन्होंने टीवी चैनल के प्रोग्रामिंग, आउटपुट और प्रोमो डिपार्टमेंट में काम किया है। करीब 8 साल से यह डिजिटल मीडिया से जुड़े हैं। प्रशांत अब डिजिटल मीडिया का जाना-माना नाम बन चुके हैं। इनकी टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल में खास रुचि है। इन्हें गैजेट्स और गाड़ियों के बारे में लिखना और पढ़ना काफी पसंद है। इनकी गैजेट्स और ऑटोमोबाइल की खबरें पाठकों को काफी पसंद आती हैं। साथ ही इनके रिव्यू पाठकों को नया गैजेट लेने या नई गाड़ी खरीदने में काफी मदद करते हैं। प्रशांत ने मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। खाली समय में प्रशांत वेब सीरीज और मूवी देखते हैं। ड्राइविंग का काफी शौक है और मौका मिलते ही प्रशांत पहाड़ों की तरफ निकल जाते हैं। साथ ही फोन से अच्छे फोटो-वीडियो कैप्चर करना भी इनको काफी पसंद है। प्रशांत लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कॉन्टेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। इससे पहले प्रशांत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में टेक सेक्शन के लिए लिखा करते थे।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।