परिवार के बुजुर्गों के लिए लेना है ई-स्कूटर? यहां देखें टॉप-5 पैसा वसूल मॉडल, शानदार रेंज और गजब के फीचर्स

By Sarveshwar Pathak लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली

अगर वरिष्ठ नागरिकों के लिए ई-स्कूटर लेना है, तो लो-स्पीड, हल्का वजन, कम सीट हाइट और अच्छी रेंज को प्राथमिकता दें। नीचे बताए गए सभी मॉडल सुरक्षा, सुविधा और बजट का बेहतरीन संतुलन पेश करते हैं। इसमें ज़ेलियो ग्रेसी, काइनेटिक ग्रीन जिंग, ओकिनावा R30, एम्पर रियो प्लस और कोमाकी XGT KM जैसे ऑप्शन है।

e scooters for Sr Citizens
Kinetic Green Zing
केवल
₹1,000/माह से शुरू
अपनी EMI जानें
सिर्फ 1 मिनट में जानें
कोई शुल्क नहीं

अगर आप अपने माता-पिता या परिवार के किसी वरिष्ठ सदस्य के लिए इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदने की सोच रहे हैं, तो इसके लिए सबसे जरूरी आसान हैंडलिंग, कम स्पीड, अच्छी रेंज और किफायती कीमत है। आजकल कई ऐसे लो-स्पीड ई-स्कूटर्स मौजूद हैं, जिन्हें चलाने के लिए लाइसेंस या रजिस्ट्रेशन की जरूरत नहीं होती, जिससे बुजुर्गों के लिए यह और भी सुविधाजनक बन जाते हैं। आइए ऐसे 5 बेहतरीन बजट-फ्रेंडली इलेक्ट्रिक स्कूटर्स के बारे में जानते हैं।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील
ADMS DB
₹ 1.33 लाख
ईएमआई केवल₹1,800/ माह
अपनी EMI जानें
Ola Electric Roadster X+
₹ 1.3 - 1.9 लाख
ईएमआई केवल₹1,700/ माह
अपनी EMI जानें
Okinawa iPraise+
₹ 1.23 लाख
ईएमआई केवल₹1,700/ माह
अपनी EMI जानें
Ather Energy Rizta
₹ 75,999 - 1.61 लाख
ईएमआई केवल₹1,000/ माह
अपनी EMI जानें
Honda PCX Electric
₹ 1.45 लाख से शुरू
ईएमआई केवल₹1,900/ माह
अपनी EMI जानें
TVS iQube
₹ 1.11 - 1.62 लाख
ईएमआई केवल₹1,500/ माह
अपनी EMI जानें
ये भी पढ़ें:
मार्च तक शोरूम पहुंचेंगी मारुति, टाटा, टोयोटा की 4 नई इलेक्ट्रिक कारें

1- Zelio Gracy i

यह स्कूटर खासतौर पर शहर की छोटी दूरी के लिए बेहतरीन है। इसमें 60V और 72V मोटर विकल्प मिलता है, जो एक बार चार्ज करने पर करीब 90 किमी. रेंज देता है। इसमें कम बिजली खपत (लगभग 1.5 यूनिट) होती है। इसमें फ्रंट डिस्क और रियर ड्रम ब्रेक, एंटी-थेफ्ट अलार्म, कीलेस स्टार्ट, USB पोर्ट जैसे फीचर मिलते हैं। इसकी कीमत ₹59,273 से ₹82,273 (एक्स-शोरूम दिल्ली) तक है। कम मेंटेनेंस और स्मूद राइड इसे वरिष्ठ नागरिकों के लिए अच्छा विकल्प बनाती है।

2- काइनेटिक ग्रीन जिंग

काइनेटिक ग्रीन जिंग हल्का, आसान और बिना झंझट वाला स्कूटर है। इसकी टॉप स्पीड 25 किमी/घंटा (लाइसेंस की जरूरत नहीं) है। इसका वजन सिर्फ 81 किलोग्राम है। वहीं, इसमें 1.7 kWh बैटरी मिलती है, जो लगभग 100 किमी रेंज देती है। इसमें डिजिटल कंसोल, एंटी-थेफ्ट अलार्म सिस्टम मिलता है। इसकी कीमत ₹67,990 है। हल्के वजन और आसान कंट्रोल के लिए चलते ये बुजुर्गों के लिए काफी सुरक्षित है।

ये भी पढ़ें:
मारुति ई-विटारा SUV की कीमतों से उठा पर्दा! वेबसाइट पर इतने लाख में नजर आ रही

3- ओकिनावा R30

ओकिनावा R30 सुरक्षा और आराम को ध्यान में रखकर बनाया गया ये लो-स्पीड स्कूटर 25 किमी/घंटा की टॉप स्पीड से दौड़ने में सक्षम है। इसमें 250W BLDC मोटर मिलता है, जो 60 किमी. की रेंज देने में सक्षम है। ये 4 से 5 घंटे में फुल चार्ज हो जाता है। इसकी कीमत ₹61,998 (एक्स-शोरूम) है। ये बाजार, मंदिर या डॉक्टर के पास जाने के लिए एक भरोसेमंद विकल्प है।

4- एम्पर रियो प्लस

एम्पर रियो प्लस (Ampere Reo Plus) सबसे किफायती और सीनियर-फ्रेंडली स्कूटर्स में से एक है। इसकी टॉप स्पीड 25 किमी/घंटा है और ये 70 किमी तक रेंज देता है। इसमें 250W का मोटर मिलता है, जो 120 किलोग्राम लोड कैपेसिटी के साथ आता है। इसमें लीड-एसिड और लिथियम बैटरी विकल्प मिलता है। इसकी कीमत ₹44,990 (लगभग) रुपये है। ये कम कीमत और आसान राइड के कारण यह बेहद लोकप्रिय है।

ये भी पढ़ें:
नई मारुति ब्रेजा ने चौंकाया, टेस्टिंग के दौरान दिखा 6-स्पीड मैनुअल और नया इंजन

5- कोमाकी XGT KM

कोमाकी XGT KM में सुविधा और टेक्नोलॉजी का अच्छा मिश्रण मिलता है। इसकी रेंज 60–65 किमी. है। इसमें वर्स मोड और पार्किंग असिस्ट फीचर मिलता है। इसमें डिजिटल डैशबोर्ड, फ्रंट डिस्क ब्रेक, 4–8 घंटे चार्जिंग टाइम दिया गया है। इसकी कीमत ₹56,890 से ₹93,045 तक है।

लेखक के बारे में

Sarveshwar Pathak

सर्वेश्वर पाठक अक्टूबर 2022 से ‘लाइव हिंदुस्तान’ में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में बिजनेस और ऑटो सेक्शन के लिए काम कर रहे हैं। सर्वेश्वर बिजनेस और ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री की खबरों, रिव्यू और गहराई से किए गए एनालिसिस के लिए जाने जाते हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है, जिसमें उन्होंने अपनी मजबूत पकड़ और समझ के जरिए एक अलग पहचान बनाई है। उन्होंने देव संस्कृति विश्वविद्यालय, हरिद्वार से पत्रकारिता में मास्टर डिग्री हासिल की और वर्ष 2019 में ईटीवी भारत के साथ अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद उन्होंने दैनिक जागरण और एडिटरजी जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी काम किया, जहां उन्होंने अपनी लेखन शैली और विश्लेषण क्षमता को और निखारा।

उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर से आने वाले सर्वेश्वर केवल एक पत्रकार ही नहीं, बल्कि सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय भागीदारी निभाते हैं। उन्हें बाल शिक्षा, पर्यावरण संरक्षण और जागरूकता से जुड़े अभियानों में विशेष रुचि है। अपने विश्वविद्यालय के दिनों में उन्होंने महाराष्ट्र के गोंदिया में दो महीने से अधिक समय तक सोशल वेलफेयर से जुड़े कार्य किए, जहां उन्होंने कई स्कूलों और विश्वविद्यालयों के छात्रों को उच्च शिक्षा के प्रति प्रेरित किया। लेखन के अलावा सर्वेश्वर को बचपन से ही क्रिकेट खेलने और डांस का शौक है, जो उनके व्यक्तित्व को संतुलित और ऊर्जावान बनाता है। उनका उद्देश्य सिर्फ खबरें लिखना ही नहीं, बल्कि लोगों को जागरूक और प्रेरित करना भी है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेख
Live Hindustan आपको पुश नोटिफिकेशन भेजना शुरू करना चाहता है। कृपया, Allow करें।