32km/kg से ज्यादा तक की माइलेज देने वाली टॉप 5 CNG कार, कीमत भी कम, लिस्ट में टाटा, मारुति और हुंडई

Kumar Prashant Singh लाइव हिन्दुस्तान
share

यहां हम आपको इंडियन मार्केट में मौजूद टॉप 5 सीएनजी कारों के बारे में बता रहे हैं, जिनमें आपके जबर्दस्त माइलेज मिलेगा। इनमें से कुछ कारों का माइलेज 32km/kg से भी ज्यादा है। हमारी इस लिस्ट में टाटा और मारुति सुजुकी के साथ हुंडई की कार भी शामिल है।

32km/kg से ज्यादा तक की माइलेज देने वाली टॉप 5 CNG कार, कीमत भी कम, लिस्ट में टाटा, मारुति और हुंडई

पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों के कारण बायर्स का झुकाव CNG कारों की तरफ बढ़ा है। अगर आप भी अपने लिए एक शानदार सीएनजी कार तलाश रहे हैं, तो हम आपकी थोड़ी हेल्प करने वाले हैं। यहां हम आपको इंडियन मार्केट में मौजूद टॉप 5 सीएनजी कारों के बारे में बता रहे हैं, जिनमें आपके जबर्दस्त माइलेज मिलेगा। इनमें से कुछ कारों का माइलेज 32km/kg से भी ज्यादा है। हमारी इस लिस्ट में टाटा और मारुति सुजुकी के साथ हुंडई की कार भी शामिल है। आइए डीटेल में जानते हैं इन कारों के बारे में।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील
BMW 5 Series
BMW 5 Series
₹ 74.4 लाख से शुरू
अभी ऑफर पाएं
BMW X7
BMW X7
₹ 1.26 - 1.33 करोड़
अभी ऑफर पाएं
BMW X5
BMW X5
₹ 93.6 लाख - 1.07 करोड़
अभी ऑफर पाएं

1- Hyundai Exter

एक्सटर सीएनजी की कीमत 7 लाख रुपये से शुरू होकर 9.42 लाख रुपये तक जाती है। यह ड्यूल सिलेंडर वर्जन में 5 वेरिएंट में उपलब्ध है। दोनों वेरिएंट में 1.2 लीटर का 4-सिलेंडर पेट्रोल इंजन लगा है। इसका क्लेम्ड माइलेज 27.10 km/kg है। एक्सटर सीएनजी में केवल 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स का ऑप्शन दिया गया है। एक्सटर 69hp की पावर और 95.2Nm का टॉर्क जेनरेट करती है।

मिलती जुलती गाड़ियाँ

और गाड़ियां देखें...

2- Maruti Suzuki Baleno

इसकी कीमत 7.70 लाख से 8.60 लाख रुपये तक है। इसमें आपको 1.2 लीटर का 4 सिलेंडर पेट्रोल-सीएनजी इंजन मिलेगा। यह 5 स्पीड मैन्युअल गियरबॉक्स के साथ आती है। इसकी क्लेम्ड माइलेज 30km/kg है। बलेनो में ऑफर किया जा रहा इंजन 77.5hp की ताकत और 98.5Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। बलेनो हैचबैक का लुक भी शानदार है।

3- Maruti Suzuki S-Presso

S-Presso CNG LXi (O) और VXi (O) वेरिएंट में उपलब्ध है। इसमें आपको 1.0 लीटर का 3-सिलेंडर पेट्रोल इंजन मिलेगा। कंपनी का दावा है कि यह कार सीएनजी पर 32.73 km/kg का माइलेज देती है। यह केवल 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ ही उपलब्ध है। S-Presso CNG की कीमत 4.62 लाख रुपये से लेकर 5.12 लाख रुपये तक है। यह 56.7hp की ताकत और 82.1Nm का टॉर्क ऑफर करती है।

4- Tata Punch

पंच कॉम्पैक्ट एसयूवी 7 ट्रिम लेवल में ड्यूल-सिलेंडर सीएनजी इंजन के साथ उपलब्ध है। इसकी कीमत 6.75 लाख रुपये से शुरू होकर 10.60 लाख रुपये तक जाती है। पंच सीएनजी में 1.2 लीटर का 3-सिलेंडर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल-सीएनजी इंजन लगा है, जो कंपनी के दावे के अनुसार 26.99 km/kg का माइलेज देता है। यह 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स और 5-स्पीड एएमटी ऑप्शन के साथ उपलब्ध है।

5- Maruti Suzuki Swift

स्विफ्ट सीएनजी की कीमत 7.45 लाख रुपये से शुरू होकर 8.39 लाख रुपये तक जाती है। यह VXi, VXi (O) और ZXi वेरिएंट में उपलब्ध है। इसमें नया 1.2 लीटर 3-सिलेंडर 'Z12' पेट्रोल इंजन लगा है, जो 32.85 km/kg की माइलेज देता है और इसमें 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स दिया गया है।

Kumar Prashant Singh

लेखक के बारे में

Kumar Prashant Singh

प्रशांत को पत्रकारिता से जुड़े 13 साल से ज्यादा हो गए हैं। प्रशांत ने करियर की शुरुआत टीवी न्यूज चैनल से की थी। इन्होंने टीवी चैनल के प्रोग्रामिंग, आउटपुट और प्रोमो डिपार्टमेंट में काम किया है। करीब 8 साल से यह डिजिटल मीडिया से जुड़े हैं। प्रशांत अब डिजिटल मीडिया का जाना-माना नाम बन चुके हैं। इनकी टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल में खास रुचि है। इन्हें गैजेट्स और गाड़ियों के बारे में लिखना और पढ़ना काफी पसंद है। इनकी गैजेट्स और ऑटोमोबाइल की खबरें पाठकों को काफी पसंद आती हैं। साथ ही इनके रिव्यू पाठकों को नया गैजेट लेने या नई गाड़ी खरीदने में काफी मदद करते हैं। प्रशांत ने मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। खाली समय में प्रशांत वेब सीरीज और मूवी देखते हैं। ड्राइविंग का काफी शौक है और मौका मिलते ही प्रशांत पहाड़ों की तरफ निकल जाते हैं। साथ ही फोन से अच्छे फोटो-वीडियो कैप्चर करना भी इनको काफी पसंद है। प्रशांत लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कॉन्टेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। इससे पहले प्रशांत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में टेक सेक्शन के लिए लिखा करते थे।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।