Hindi Newsऑटो न्यूज़Top 5 automatic cars you can buy under Rs 10 lakh in india in 2025
₹10 लाख से कम में मिलने वाली टॉप-5 ऑटोमैटिक कारें, पहले वाली की कीमत सिर्फ ₹4.75 लाख; दूसरी वाली वैगनआर

₹10 लाख से कम में मिलने वाली टॉप-5 ऑटोमैटिक कारें, पहले वाली की कीमत सिर्फ ₹4.75 लाख; दूसरी वाली वैगनआर

संक्षेप:

अगर आप 10 लाख रुपये से कम में मिलने वाली टॉप-5 ऑटोमैटिक कार लेने की सोच रहे हैं, तो ये खबर आपके काम की है। जी हां, क्योंकि आज हम यहां स्टाइल, कंफर्ट और टेक्नोलॉजी से भरपूर 5 ऐसी कारों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो फुल ऑटोमैटिक हैं।

Nov 13, 2025 07:18 pm ISTSarveshwar Pathak लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

भारत में अब हर कोई ऐसी कार चाहता है, जो चलाने में आसान हो और ट्रैफिक में भी झंझट न बने। ऐसे में ऑटोमैटिक कारें तेजी से लोगों की पसंद बन रही हैं। अच्छी बात ये है कि अब आपको ऑटोमैटिक कार के लिए ज्यादा पैसे खर्च करने की जरूरत नहीं है। जी हां, क्योंकि 10 लाख के अंदर भी कई शानदार ऑप्शन मौजूद हैं, तो आइए 2025 की टॉप-5 सबसे किफायती ऑटोमैटिक कारों के बारे में जानते हैं, जो बजट में फिट बैठती हैं और फीचर्स में किसी से कम नहीं हैं। आइए जरा विस्तार से इसकी डिटेल्स जानते हैं।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील
ये भी पढ़ें:हुंडई वेन्यू के 10 ऐसे पैसा वसूल फीचर्स, जो मारुति ब्रेजा में भी नहीं मिलते

मिलती जुलती गाड़ियाँ

और गाड़ियां देखें...
Hyundai i20 N Line

Hyundai i20 N Line

₹ 9.99 - 12.56 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Hyundai i20

Hyundai i20

₹ 7.04 - 11.35 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
MINI Cooper S

MINI Cooper S

₹ 44.9 - 55.9 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Maruti Suzuki S-Presso

Maruti Suzuki S-Presso

₹ 4.26 - 6.12 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Mercedes-Benz AMG A 45 S

Mercedes-Benz AMG A 45 S

₹ 94.8 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Mercedes-Benz AMG GT 63 S E Performance

Mercedes-Benz AMG GT 63 S E Performance

₹ 3.3 करोड़

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें

1- मारुति S-प्रेसो सबसे सस्ती ऑटोमैटिक कार

मारुति S-प्रेसो सबसे सस्ती ऑटोमैटिक कार है। इसके VXi (O) AGS वैरिएंट में ऑटोमैटिक ऑप्शन मिलता है। इसकी कीमत 4.75 लाख (एक्स-शोरूम) है। अगर आपका बजट बहुत टाइट है, तो S-प्रेसो से बेहतर कोई ऑप्शन नहीं है। इसकी SUV जैसी स्टाइलिंग, कॉम्पैक्ट साइज और आसान ड्राइविंग इसे सिटी के लिए परफेक्ट बनाते हैं।

2- मारुति वैगनआर– फैमिली कार विद ऑटोमैटिक ईज

मारुति वैगनआर एक फैमिली कार है, जो ऑटोमैटिक वैरिएंट के साथ भी आती है। इसके VXi AGS वैरिएंट में ये ऑप्शन मिलता है। इसकी कीमत 5.97 लाख (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है। मारुति वैगनआर (WagonR) हमेशा से भारत की पसंदीदा फैमिली कार रही है। अब इसका ऑटोमैटिक वर्जन बुजुर्गों और नए ड्राइवर्स के लिए और भी सुविधाजनक हो गया है।

3- टाटा टियागो के पेट्रोल और CNG दोनों में ऑटोमैटिक

टाटा टियागो के पेट्रोल और CNG दोनों में ऑटोमैटिक वैरिएंट मिलता है। इसके XTA वैरिएंट में ये ऑप्शन मिलता है। इसकी कीमत 6.31 लाख (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है। टाटा टियागो (Tata Tiago) अपने सॉलिड बिल्ड क्वॉलिटी और फीचर्स के लिए जानी जाती है। इसमें 7-इंच की टचस्क्रीन, एंड्राएड ऑटो (Android Auto) और एप्पल कारप्ले (Apple CarPlay) जैसे फीचर्स इसे और भी आकर्षक बनाते हैं। सबसे बड़ी बात ये CNG वर्जन में भी ऑटोमैटिक के साथ आती है।

4- मारुति स्विफ्ट हुई और स्टाइलिश और स्पोर्टी

मारुति स्विफ्ट अब और स्टाइलिश और स्पोर्टी वैरिएंट में आती है। इसके VXi AGS वैरिएंट में ये ऑप्शन मिलता है। इसकी कीमत 7.04 लाख (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है। स्विफ्ट (Swift) हमेशा से युवाओं की पसंद रही है। इसका ऑटोमैटिक गियरबॉक्स सिटी ड्राइव में काफी स्मूद है। साथ ही इसमें 9-इंच टचस्क्रीन, क्रूज कंट्रोल और पुश-बटन स्टार्ट जैसे प्रीमियम फीचर्स मिलते हैं।

5- हुंडई i20 में प्रीमियम फील के साथ स्मूद CVT

हुंडई i20 के मैगना IVT (Magna IVT) वैरिएंट में ऑटोमैटिक ऑप्शन मिलता है। इसकी कीमत 8.13 लाख (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है। इसमें CVT (कंटिन्यूअसली वेरिएबल ट्रांसमिशन) गियरबॉक्स मिलता है।

ये भी पढ़ें:हुंडई वेन्यू के 10 ऐसे पैसा वसूल फीचर्स, जो मारुति ब्रेजा में भी नहीं मिलते

अगर आप थोड़ी प्रीमियम हैचबैक चाहते हैं, तो i20 एक बेहतरीन विकल्प है। इसका CVT गियरबॉक्स बाकी AMT कारों से कहीं ज्यादा स्मूद है। हुंडई (Hyundai) की बिल्ड क्वॉलिटी और फीचर पैकेज इस प्राइस में शानदार डील देते हैं।

Sarveshwar Pathak

लेखक के बारे में

Sarveshwar Pathak
सर्वेश्वर पाठक 'लाइव हिंदुस्तान' में अक्टूबर 2022 से बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर ऑटो सेक्शन के लिए काम कर रहे हैं। देव संस्कृति विश्वविद्यालय, हरिद्वार से पत्रकारिता में मास्टर डिग्री लेने के बाद सर्वेश्वर ने 2019 में ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत की। ईटीवी भारत के बाद दैनिक जागरण से जुड़े, जहां बिजनेस और ऑटो एंड टेक बीट पर काम करने का मौका मिला। पत्रकारिता में 5 साल से ज्यादा का समय बिताने वाले सुलतानपुर (उत्तर प्रदेश) निवासी सर्वेश्वर पर्यावरण संरक्षण की दिशा में भी काम कर रहे हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।