Hindi Newsऑटो न्यूज़top 5 ADAS cars under 15 lakh, check details
₹15 लाख से कम में मिलने वाली ऐसी 5 कारें, जो आपको एक्सीडेंट से बचा लाएंगी; इनमें है ADAS जैसा गजब फीचर

₹15 लाख से कम में मिलने वाली ऐसी 5 कारें, जो आपको एक्सीडेंट से बचा लाएंगी; इनमें है ADAS जैसा गजब फीचर

संक्षेप: अगर आप 15 लाख के अंदर ADAS सेफ्टी फीचर्स से लैस कार खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो ये खबर आपके काम की है। जी हां, क्योंकि आज हम यहां 5 ऐसी कारों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो अपने सेगमेंट में सबसे सेफ और स्मार्ट हैं।

Tue, 28 Oct 2025 12:23 AMSarveshwar Pathak लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

भारतीय कार बाजार में आजकल सिर्फ माइलेज या लुक्स ही नहीं, सेफ्टी टेक्नोलॉजी भी खरीददारों की पहली पसंद बन चुकी है। पहले जहां ADAS (Advanced Driver Assistance System) सिर्फ महंगी लग्जरी कारों में मिलता था, अब वही फीचर 15 लाख से कम कीमत वाली कारों में भी आ चुका है। ADAS यानी ऐसी तकनीक जो आपकी गाड़ी को खतरे से पहले सतर्क करती है और ड्राइवर की गलती से होने वाले एक्सीडेंट को कम करती है। अब चलिए जानते हैं कि ऐसी कौन-सी कारें 15 लाख से कम में ये एडवांस फीचर दे रही हैं।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील
ये भी पढ़ें:हुंडई ने जारी किया न्यू वेन्यू का वीडियो टीजर, 4 नवंबर को लॉन्च होगी

मिलती जुलती गाड़ियाँ

और गाड़ियां देखें...
Honda Amaze

Honda Amaze

₹ 8.1 - 11.2 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Hyundai Venue N Line

Hyundai Venue N Line

₹ 12.15 - 13.97 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Hyundai Venue

Hyundai Venue

₹ 7.94 - 13.62 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Kia Sonet

Kia Sonet

₹ 7.3 - 14.09 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Mahindra XUV 3XO

Mahindra XUV 3XO

₹ 7.28 - 14.4 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें

1- हुंडई वेन्यू (Hyundai Venue)

हुंडई वेन्यू (Hyundai Venue) पहले से ही Level 1 ADAS के साथ आती है और इसका SX (O) वैरिएंट 11.49 लाख (एक्स-शोरूम) से शुरू होता है। अब जल्द ही इसका नेक्स्ट-जेनरेशन मॉडल लॉन्च होने वाला है, जो Level 2 ADAS के साथ आएगा, यानी इसमें कैमरा और रडार दोनों मिलकर ऑटो ब्रेकिंग, लेन कीपिंग और कॉलिजन वॉर्निंग जैसे फीचर देंगे।

2- किआ सोनेट (Kia Sonet)

किआ सोनेट (Kia Sonet) GTX प्लस वैरिएंट में Level 1 ADAS मिलता है, जिसकी कीमत 13.51 लाख है। यह सिस्टम फॉरवर्ड कोलिजन वॉर्निंग, लेन डिपार्चर अलर्ट और ऑटोमेटिक ब्रेकिंग जैसे फीचर्स देता है। स्टाइल और टेक्नोलॉजी का यह बेहतरीन कॉम्बिनेशन है।

3- महिंद्रा XUV 3XO

महिंद्रा (Mahindra) की यह कॉम्पैक्ट SUV अपने AX5 L वेरिएंट में ADAS फीचर देती है, जिसकी कीमत ₹11.50 लाख से शुरू होती है। यह SUV लेन कीप असिस्ट, ट्रैफिक साइन रिकग्निशन और ऑटोमेटिक इमरजेंसी ब्रेकिंग जैसे फीचर्स से लैस है। अपने सेगमेंट में ये सबसे किफायती ADAS SUV मानी जा रही है।

4- टाटा नेक्सन (Tata Nexon)

टाटा मोटर्स (Tata Motors) ने हाल ही में नेक्सन (Nexon) के फियरलेस प्लस (Fearless Plus) वैरिएंट में ADAS जोड़ा है। इसकी कीमत 13.53 लाख है। ADAS सिस्टम में ऑटोनॉमस एमरजेंसी ब्रेकिंग (Autonomous Emergency Braking), लेन डिपार्चर वार्निंग (Lane Departure Warning), हाई बीम असिस्ट (High Beam Assist) और ट्रैफिक साइन रिकॉग्निशन (Traffic Sign Recognition) जैसे सेफ्टी फीचर्स मिलते हैं। यानी सेफ्टी के साथ अब नेक्सन (Nexon) और भी दमदार बन चुकी है।

ये भी पढ़ें:होंडा छोड़ इस कंपनी के स्कूटर पर टूटे लोग, धीरे-धीरे अकेले हथिया ली 29% मार्केट

5- होंडा अमेज (Honda Amaze)

होंडा अमेज (Honda Amaze) अब भारत की सबसे किफायती ADAS कार बन गई है। इसकी कीमत 9.23 लाख से शुरू होती है। होंडा (Honda) ने इसमें सेंसिंग टेक्नोलॉजी को जोड़ा है। इनमें कॉलिजन मिटिग्रेसन ब्रेकिंग सिस्टम (Collision Mitigation Braking System), लेन कीपिंग असिस्ट (Lane Keeping Assist) और एडॉप्टिव क्रूज कंट्रोल (Adaptive Cruise Control) जैसे सेफ्टी फीचर दिए गए हैं।

Sarveshwar Pathak

लेखक के बारे में

Sarveshwar Pathak
सर्वेश्वर पाठक 'लाइव हिंदुस्तान' में अक्टूबर 2022 से बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर ऑटो सेक्शन के लिए काम कर रहे हैं। देव संस्कृति विश्वविद्यालय, हरिद्वार से पत्रकारिता में मास्टर डिग्री लेने के बाद सर्वेश्वर ने 2019 में ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत की। ईटीवी भारत के बाद दैनिक जागरण से जुड़े, जहां बिजनेस और ऑटो एंड टेक बीट पर काम करने का मौका मिला। पत्रकारिता में 5 साल से ज्यादा का समय बिताने वाले सुलतानपुर (उत्तर प्रदेश) निवासी सर्वेश्वर पर्यावरण संरक्षण की दिशा में भी काम कर रहे हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।