डीजल इंजन पसंद करने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी, आ रहीं ये चार दमदार SUV, लिस्ट में महिंद्रा भी
मार्केट में कई नई डीजल एसयूवी की एंट्री होने वाली है। इनमें सबकी चहेती स्कॉर्पियो N और स्कॉर्पियो क्लासिक के साथ स्कोडा और किआ की एसयूवी भी शामिल हैं। तो आइए जानते हैं कि कंपनी इन एसयूवी में क्या कुछ खास ऑफर करने वाली है।

नई एसयूवी खरीदने का मन बना रहे हैं और डीजल इंजन पसंद करते हैं, तो इस साल के आने वाले महीने आपके लिए बेहद एक्साइटिंग रहने वाले हैं। मार्केट में कई नई डीजल एसयूवी की एंट्री होने वाली है। इनमें सबकी चहेती स्कॉर्पियो N और स्कॉर्पियो क्लासिक के साथ स्कोडा और किआ की एसयूवी भी शामिल हैं। तो आइए जानते हैं कि कंपनी इन एसयूवी में क्या कुछ खास ऑफर करने वाली है।
Mahindra Scorpio-N Facelift
फेसलिफ्टेड स्कॉर्पियो-एन जल्द मार्केट में इस साल के सेकेंड हाफ में एंट्री कर सकती है। बीते कुछ दिनों में इसे कई बार टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। स्पाई फोटोज और वीडियो से पता चलता है कि फेसलिफ्ट वर्जन कई नए बदलावों के साथ आएगा। इसमें आपको नया फ्रंट ग्रिल, थोड़े बदले हुए एलईडी हेडलाइट्स, रिफ्रेश्ड स्किड प्लेट वाला नया फ्रंट बंपर और नए फॉग लैंप मिलेंगे। नए मॉडल में 10.25 इंच का बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, पैनोरमिक सनरूफ, वेंटिलेटेड सीट्स के साथ कई धांसू फीचर मिल सकते हैं। खास बात है कि इसमें कंपनी लेवल 2 ADAS भी दे सकती है। एसयूवी के इंजन ऑप्शन्स में कोई बदलाव नहीं होगा।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें
Mahindra Scorpio N Facelift
₹ 13.8 - 24.8 लाख
Mahindra Scorpio N
₹ 13.49 - 24.34 लाख
Mahindra Scorpio
₹ 13 - 17 लाख
Kia Seltos
₹ 10.99 - 20.39 लाख
Skoda Kodiaq RS
₹ 45 - 55 लाख
Skoda Kodiaq
₹ 36.99 - 46.99 लाख
Mahindra Scorpio Classic
स्कॉर्पियो क्लासिक फेसलिफ्ट स्कॉर्पियो एन के साथ ही एंट्री कर सकती है। इसकी कीमत 13 लाख रुपये से 17 लाख रुपये के बीच होने की उम्मीद है। स्कॉर्पियो क्लासिक फेसलिफ्ट में मामूली बदलाव किए गए हैं। डिजाइन की बात करें तो, एसयूवी के फ्रंट फेसिया में थोड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है, जिसमें एलईडी डीआरएल और प्रोजेक्टर सेटअप वाले स्लीकर हेडलैंप शामिल हैं। ग्रिल में वर्टिकल क्रोम स्लैट्स के साथ नया महिंद्रा लोगो भी हो सकता है। बंपर में भी कुछ छोटे-मोटे बदलाव किए गए हैं। साइड में नए अलॉय वील्स मिलने की उम्मीद है। महिंद्रा बेहतर टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और केबिन की बेहतर क्वालिटी भी ऑफर कर सकता है। स्कॉर्पियो क्लासिक में वही 2.2-लीटर एमहॉक डीजल इंजन होगा, जो 130 पीएस पावर और 300 एनएम टॉर्क जनरेट करता है। यह सिर्फ मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ आएगा।
Kia Seltos: New Trims
किआ सेल्टोस के लिए GTX+ और X-Line (O) वेरिएंट पर काम कर रही है। इन नए वेरिएंट्स के इस साल फेस्टिव सीजन के आसपास लॉन्च होने की उम्मीद है। आने वाले GTX+ ट्रिम में स्टैंडर्ड GTX वेरिएंट के मुकाबले एक्सट्रा फीचर्स मिलने की उम्मीद है। इनमें डैशकैम, हेड-अप डिस्प्ले और एयर प्यूरीफायर जैसे फीचर्स शामिल हो सकते हैं। X-Line (O) वेरिएंट में भी GTX+ के समान फीचर्स के साथ एक्सक्लूसिव मैट ग्रे पेंट स्कीम और रगेड एक्सटीरियर स्टाइलिंग मिलने की उम्मीद है। दोनों वेरिएंट 1.5 लीटर टर्बो-डीजल इंजन के साथ 6-स्पीड मैनुअल या 6-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के ऑप्शन के साथ उपलब्ध होंगे।
Skoda Kodiaq Diesel
स्कोडा ने पिछले साल इशारा किया था कि वह लिमिटेड नंबर्स में डीजल इंजन को भारतीय मार्केट में फिर से लाने की सोच रहा है। कंपनी कोडिएक एसयूवी और सुपरब सेडान के डीजल इंजन ऑप्शन को भारत में ला सकती है। दोनों मॉडल सीबीयू के तौर पर लॉन्च किए जाएंगे। इसका मतलब है कि ये नॉर्मल वर्जन के मुकाबले अधिक महंगे होंगे। कोडिएक एक सात-सीटर एसयूवी है जिसमें कई प्रीमियम और प्रैक्टिकल फीचर्स दिए गए हैं।। इसमें 2.0 लीटर टीडीआई टर्बोचार्ज्ड डीजल इंजन और डीएसजी ट्रांसमिशन होने की उम्मीद है। यह इंजन लगभग 190 हॉर्सपावर और 360 एनएम का टॉर्क जेनरेट करेगा।
लेखक के बारे में
Kumar Prashant Singhप्रशांत को पत्रकारिता से जुड़े 13 साल से ज्यादा हो गए हैं। प्रशांत ने करियर की शुरुआत टीवी न्यूज चैनल से की थी। इन्होंने टीवी चैनल के प्रोग्रामिंग, आउटपुट और प्रोमो डिपार्टमेंट में काम किया है। करीब 8 साल से यह डिजिटल मीडिया से जुड़े हैं। प्रशांत अब डिजिटल मीडिया का जाना-माना नाम बन चुके हैं। इनकी टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल में खास रुचि है। इन्हें गैजेट्स और गाड़ियों के बारे में लिखना और पढ़ना काफी पसंद है। इनकी गैजेट्स और ऑटोमोबाइल की खबरें पाठकों को काफी पसंद आती हैं। साथ ही इनके रिव्यू पाठकों को नया गैजेट लेने या नई गाड़ी खरीदने में काफी मदद करते हैं। प्रशांत ने मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। खाली समय में प्रशांत वेब सीरीज और मूवी देखते हैं। ड्राइविंग का काफी शौक है और मौका मिलते ही प्रशांत पहाड़ों की तरफ निकल जाते हैं। साथ ही फोन से अच्छे फोटो-वीडियो कैप्चर करना भी इनको काफी पसंद है। प्रशांत लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कॉन्टेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। इससे पहले प्रशांत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में टेक सेक्शन के लिए लिखा करते थे।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


