टोयोटा फैन्स के लिए बड़ी खुशखबरी, आने वाली हैं ये चार धाकड़ कार, लिस्ट में नई हाइराइडर भी
अगर आप भी टोयोटा के फैन हैं और एक नई कार खरीदने की सोच रहे हैं, तो कुछ महीने इंतजार कर लीजिए। कंपनी अपने पोर्टफोलियो को और बड़ा करने वाली है। इसके लिए टोयोटा मार्केट में अपनी कुछ नई कार और एसयूवी को मार्केट में लॉन्च करेगा।

टोयोटा दुनियाभर में रिलायबल कार बनाने के लिए जाना जाता है। अगर आप भी टोयोटा के फैन हैं और एक नई कार खरीदने की सोच रहे हैं, तो कुछ महीने इंतजार कर लीजिए। कंपनी अपने इंडिया पोर्टफोलियो को और बड़ा करने वाली है। इसके लिए टोयोटा मार्केट में अपनी कुछ नई कार और एसयूवी को मार्केट में लॉन्च करेगा। इनमें नई फॉर्च्यूनर के साथ अर्बन क्रूजर इबेला और नई हाइलक्स भी शामिल हैं। आइए डीटेल में जानते हैं टोयोटा की इन नई गाड़ियों के बारे में।






New-Gen Toyota Fortuner
नई जनरेशन की फॉर्च्यूनर की रोड टेस्टिंग शुरू हो चुकी है। यह एसयूवी इस साल के आखिर में या 2027 की शुरुआत में लॉन्च हो सकती है। स्पाई शॉट्स के अनुसार इसका स्टांस अधिक सीधा, बोनट ज्यादा फ्लैट और फ्रंट प्रोफाइल अधिक चौड़ा होगा। स्टाइलिंग में ज्यादातर बदलाव नेक्सट जेनरेशन हाइलक्स पिक-अप ट्रक के ग्लोबल-स्पेक वर्जन से इंस्पायर्ड होंगे। केबिन में आपको 12.3 इंच का बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, सनरूफ, वायरलेस फोन चार्जिंग और पूरी तरह से डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले देखने को मिल सकता है। मैकेनिकली नई फॉर्च्यूनर में कोई बदलाव नहीं होगा और इसमें मौजूदा 2.7 लीटर पेट्रोल और 2.8 लीटर डीजल इंजन के साथ मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन का ऑप्शन मिलेगा।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें

Toyota Urban Cruiser Taisor
₹ 7.76 - 13.06 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Toyota Hilux
₹ 28.02 - 35.85 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Toyota Land Cruiser
₹ 2.16 - 2.25 करोड़

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
Toyota Urban Cruiser Ebella
जनवरी 2026 में लॉन्च हुई अर्बन क्रूजर इबेला अगले महीने से इंडियन मार्केट में सेल के लिए उपलब्ध होगी। मारुति ई-विटारा पर बेस्ड यह गाड़ी 49 kWh और 61 kWh की दो बैटरी ऑप्शन में आएगी। एक बार फुल चार्ज करने पर यह 543 किलोमीटर की मैक्सिमम रेंज देगी। इस ऑल-इलेक्ट्रिक एसयूवी में सेफ्टी फीचर्स के तौर पर लेवल 2 ADAS सूट, 360-डिग्री कैमरा और 7 एयरबैग भी दिए गए हैं। टोयोटा अर्बन क्रूजर इबेला में 18-इंच के अलॉय वील्स, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, 12-कलर एम्बिएंट लाइटिंग, स्लाइडिंग और रिक्लाइनिंग रियर सीट्स, पैनोरमिक सनरूफ, जेबीएल का प्रीमियम साउंड सिस्टम, 10.25-इंच का ड्राइवर डिस्प्ले और वायरलेस ऐपल कारप्ले और एंड्रॉइड ऑटो के साथ 10.1-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम जैसी कई शानदार सुविधाएं दी गई हैं।
New-Gen Toyota Hilux
न्यू जेन टोयोटा हाइलक्स नवंबर 2025 में ग्लोबली लॉन्च हुई थी। यह ICE और EV दोनों वर्जन में उपलब्ध होगी। कुछ मार्केट्स में इसके ऑल-इलेक्ट्रिक मॉडल की सेल पहले ही शुरू हो चुकी है। वहीं, ICE इंजन वाले वर्जन की डिलीवरी 2026 के मिड में शुरू होने की उम्मीद है। नई पीढ़ी की टोयोटा हाइलक्स कई अडवांस्ड और प्रीमियम फीचर्स से लैस है।
इनमें टोयोटा सेफ्टी सेंस ADAS सूट, ड्राइवर डिस्प्ले और सेंट्रल टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम के लिए दो 12.3 इंच की स्क्रीन, वायरलेस चार्जिंग पैड, ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटरिंग सिस्टम, रियर यूएसबी चार्जिंग पोर्ट, पावर और वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स और ओवर-द-एयर (ओटीए) अपडेट शामिल हैं। नई हाइलक्स ICE मॉडल में 2.7 लीटर पेट्रोल और 2.8 लीटर डीजल इंजन लगे हैं। जबकि, इलेक्ट्रिक मॉडल में ड्यूल-मोटर सेटअप के साथ 59.2 kWh की बैटरी और 240 किमी की WLTP रेंज मिलेगी।
New-Gen Toyota Hyryder
स्पाई शॉट्स से यह लगभग कन्फर्म है कि नई टोयोटा हाइराइडर को 7-सीटर वेरिएंट में भी लॉन्च किया जा सकता है। नए मॉडल में हेडलाइट और टेललाइट का नया डिजाइन, बदले हुए बंपर और नए डिजाइन के 17 इंच के अलॉय वील दिए जा सकते हैं। इसमें पहले की तरह 1.5 लीटर माइल्ड-हाइब्रिड और 1.5 लीटर स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड पेट्रोल इंजन का ऑप्शन ही दिया जाएगा। साथ ही ऑल-वील ड्राइव सिस्टम भी दिया जा सकता है। नई हाइराइडर के दिवाली के फेस्टिव सीजन से पहले सितंबर 2026 के आसपास लॉन्च होने की उम्मीद है।
लेखक के बारे में
Kumar Prashant Singhप्रशांत को पत्रकारिता से जुड़े 13 साल से ज्यादा हो गए हैं। प्रशांत ने करियर की शुरुआत टीवी न्यूज चैनल से की थी। इन्होंने टीवी चैनल के प्रोग्रामिंग, आउटपुट और प्रोमो डिपार्टमेंट में काम किया है। करीब 8 साल से यह डिजिटल मीडिया से जुड़े हैं। प्रशांत अब डिजिटल मीडिया का जाना-माना नाम बन चुके हैं। इनकी टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल में खास रुचि है। इन्हें गैजेट्स और गाड़ियों के बारे में लिखना और पढ़ना काफी पसंद है। इनकी गैजेट्स और ऑटोमोबाइल की खबरें पाठकों को काफी पसंद आती हैं। साथ ही इनके रिव्यू पाठकों को नया गैजेट लेने या नई गाड़ी खरीदने में काफी मदद करते हैं। प्रशांत ने मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। खाली समय में प्रशांत वेब सीरीज और मूवी देखते हैं। ड्राइविंग का काफी शौक है और मौका मिलते ही प्रशांत पहाड़ों की तरफ निकल जाते हैं। साथ ही फोन से अच्छे फोटो-वीडियो कैप्चर करना भी इनको काफी पसंद है। प्रशांत लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कॉन्टेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। इससे पहले प्रशांत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में टेक सेक्शन के लिए लिखा करते थे।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


