भारत आ रहीं ये चार दमदार चाइनीज SUV, एक का लुक डिफेंडर जैसा, लिस्ट में BYD भी
अगर आप भी भीड़ से हटकर कुछ नया ट्राई करना चाह रहे हैं, तो ये अपकमिंग एसयूवी आपके लिए एक तगड़ा ऑप्शन साबित हो सकती हैं। तो आइए जानते हैं भारत में एंट्री करने वाली टॉप 5 चाइनीज एसयूवी के बारे में।

इंडियन कार मार्केट में कुछ पावरफुल चाइनीज एसयूवी की एंट्री होने वाली है। इन एसयूवी में JSW Group की Jetour T2, iCar V23 और MG IM6 के साथ कई और कंपनियों के प्रोडक्ट शामिल हैं। अगर आप भी भीड़ से हटकर कुछ नया ट्राई करना चाह रहे हैं, तो ये अपकमिंग एसयूवी आपके लिए एक तगड़ा ऑप्शन साबित हो सकती हैं। तो आइए जानते हैं भारत में एंट्री करने वाली टॉप 4 चाइनीज एसयूवी के बारे में।
BYD Sealion 6
BYD भारत में अपनी नई SUV को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। इस लेटेस्ट एसयूवी का नाम Sealion 6 है। यह एक प्लग-इन हाइब्रिड इलेक्ट्रिक वीइकल (PHEV) है। हाल में इसके टेस्ट म्यूल को भारत में टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि यह भारत में जल्द लॉन्च हो सकती है। ऑस्ट्रेलिया जैसे मार्केट्स में सीलायन 6 को 1.5-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड और टर्बो-पेट्रोल इंजन विकल्पों के साथ ऑफर किया जा रहा है। दोनों को 18.3kWh या 26.6kWh बैटरी पैक के साथ पेयर किया जा सकता है। नैचुरली एस्पिरेटेड-हाइब्रिड सेटअप 218hp की ताकत डेनरेट करता है और केवल फ्रंट वील्स को पावर भेजता है। टर्बो-पेट्रोल हाइब्रिड 324hp और 344hp के ऑप्शन्स में उपलब्ध है और इसमें ऑल-वील ड्राइव स्टैंडर्ड है। BYD का दावा है कि इसकी कंबाइन्ड ड्राइविंग रेंज 1,092km तक है।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें
BYD Sealion 7
₹ 49.4 - 54.9 लाख
BYD Seal
₹ 41 - 53.15 लाख
BYD Seagull
₹ 10 लाख से शुरू
BYD Atto 3
₹ 24.99 - 33.99 लाख
BYD Leopard 8
₹ 40 - 50 लाख
BYD eMAX 7
₹ 26.9 - 29.9 लाख
MG IM6
IM6 की एंट्री भारत में इसी साल होगी। यह भारत में CBU (Completely Built Unit) के तौर पर उपलब्ध होगी। IM6 की सबसे बड़ी खूबी इसकी रेंज होगी। ग्लोबल मार्केट में एमजी आईएम6 100 kWh बैटरी पैक के साथ आती है। सिंगल और ड्यूल मोटर्स के साथ रियर वील ड्राइव और ऑल-व्हील ड्राइव वेरिएंट में उपलब्ध है। रियर वील ड्राइव वर्जन 401 बीएचपी की ताकत और 500 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है। कंपनी का दावा है कि यह वेरिएंट फुल चार्ज पर 625 किमी तक की रेंज ऑफर करता है। जबकि, इसका ऑल-वील ड्राइव वर्जन 741 बीएचपी की ताकत और 802 एनएम का टॉर्क ऑफर करता है। इसकी रेंज 505 किलोमीटर तक की है।
iCar V23
चीन में बिकने वाली इस एसयूवी का डिजाइन बेहद यूनीक और बॉक्सी है। इसकी लंबाई 4.2 मीटर और वीलबेस 2.7 मीटर है। Cherry iCar V23 के नए वर्जन की शुरुआती कीमत 20 लाख रुपये से कम होने की उम्मीद है। इसे जेएसडब्ल्यू मोटर्स के छत्रपति संभाजीनगर स्थित प्लांट में असेंबल किया जाएगा। यह साल 2028 में लॉन्च हो सकती है। इंटरनैशनल मार्केट में iCar V23 दो बैटरी पैक ऑप्शन के साथ आती है। इनमें एक 59.93kWh यूनिट है, जो रियर-माउंटेड मोटर से जुड़ी है और 136hp पावर और 180Nm टॉर्क ऑफर करती है। वहीं, दूसरी 81.76kWh यूनिट जो ड्यूल-मोटर सेटअप से जुड़ी है और 211hp पावर और 292Nm टॉर्क जेनरेट करती है। दावा किया गया CLTC रेंज 59.93kWh वाले मॉडल में 401km और 81.76kWh वाले मॉडल में 510km है।
Jetour T2
अगर आप अपने लिए एक हाइब्रिड वीइकल लेने की सोच रहे हैं, तो इस साल दिवाली के आसपास इंडियन मार्केट में एक धांसू PHEV (प्लग-इन-हाइब्रिड) SUV की एंट्री होने वाली है। इसका नाम JSW Jetour T2 है। यह एसयूवी दिखने में डिफेंडर जैसी है। JSW जेटूर T2 की सबसे बड़ी खासियत यह है कि यह एक बार फुल चार्ज करने पर (फ्यूल टैंक के साथ) 1200 किलोमीटर तक चल सकती है। यह "i-DM" (इंटेलिजेंट ड्राइव मॉडल) सिस्टम की बदौलत संभव हो पाया है। नई जेटूर T2 में 1.5 लीटर का 4-सिलेंडर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन लगा है, जिसमें ड्यूल-मोटर सेटअप के साथ 26.7 kWh की बैटरी दी गई है। इसकी कंबाइन्ड पावर 381 हॉर्सपावर और टॉर्क 610 एनएम है। सिटी ट्रैफिक के लिए यह प्लग-इन हाइब्रिड SUV लगभग 139 किमी की इलेक्ट्रिक-ओनली रेंज ऑफर करती है।
लेखक के बारे में
Kumar Prashant Singhप्रशांत को पत्रकारिता से जुड़े 13 साल से ज्यादा हो गए हैं। प्रशांत ने करियर की शुरुआत टीवी न्यूज चैनल से की थी। इन्होंने टीवी चैनल के प्रोग्रामिंग, आउटपुट और प्रोमो डिपार्टमेंट में काम किया है। करीब 8 साल से यह डिजिटल मीडिया से जुड़े हैं। प्रशांत अब डिजिटल मीडिया का जाना-माना नाम बन चुके हैं। इनकी टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल में खास रुचि है। इन्हें गैजेट्स और गाड़ियों के बारे में लिखना और पढ़ना काफी पसंद है। इनकी गैजेट्स और ऑटोमोबाइल की खबरें पाठकों को काफी पसंद आती हैं। साथ ही इनके रिव्यू पाठकों को नया गैजेट लेने या नई गाड़ी खरीदने में काफी मदद करते हैं। प्रशांत ने मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। खाली समय में प्रशांत वेब सीरीज और मूवी देखते हैं। ड्राइविंग का काफी शौक है और मौका मिलते ही प्रशांत पहाड़ों की तरफ निकल जाते हैं। साथ ही फोन से अच्छे फोटो-वीडियो कैप्चर करना भी इनको काफी पसंद है। प्रशांत लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कॉन्टेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। इससे पहले प्रशांत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में टेक सेक्शन के लिए लिखा करते थे।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


