दमदार रोड प्रेजेंस वाली टॉप 3 SUV, मिलेगा धांसू इंजन, कीमत 20 लाख रुपये से कम
20 लाख रुपये के बजट में दमदार रोड प्रेजेंस वाली SUV खरीदने की सोच रहे हैं, तो हम आपको टॉप 3 ऑप्शन के बारे में बता रहे हैं। इन एसयूवी में आपको प्रीमियम इंटीरियर और पावरफुल इंजन भी मिलेगा।

इंडियन बायर्स को पावरफुल रोड प्रेजेंस वाली SUVs खूब पसंद आती हैं। यही कारण है कि इस वक्त मार्केट में एक से बढ़कर एक एसयूवी हैं, जो दमदार इंजन के साथ सॉलिड रोड प्रेजेंस ऑफर कर रही हैं। अगर आपका बजट 20 लाख रुपये तक का है और आप इस रेंज में एक तगड़ी रोड प्रेजेंस वाली SUV तलाश रहे हैं, तो हम आपको टॉप 3 ऑप्शन के बारे में बता रहे हैं। आइए जानते हैं इन एसयूवी के बारे में।






मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें

Mahindra Scorpio N
₹ 13.49 - 24.34 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Mahindra Scorpio
₹ 12.98 - 16.7 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Mahindra Thar ROXX
₹ 12.39 - 22.25 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Mahindra Thar
₹ 9.99 - 16.99 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
महिंद्रा थार रॉक्स क्लासिक थार के बॉक्सी डिजाइन का 5-डोर कॉन्फिगरेशन है। बड़ी होने के कारण इसका रोड प्रेजेंस भी जबर्दस्त है। थार रॉक्स का बेस वेरिएंट 12.39 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होता है। यह एसयूवी 2.0 लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन और 2.2 लीटर टर्बो-डीजल इंजन ऑप्शन के साथ आती है। दोनों ही 6-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन का ऑप्शन देते हैं। डीजल इंजन कुछ सेलेक्टेड वेरिएंट में 4x4 का ऑप्शन भी उपलब्ध है। रॉक्स में आपको प्रीमियम इंटीरियर के साथ बेस्ट-इन-क्लास पैनोरमिंक स्काइरूफ भी मिलेगा। दमदार साउंड के लिए कंपनी इसमें हार्मन कार्डन का ऑडियो सेटअप दे रही है। थार रॉक्स ADAS लेवल 2 से लैस है।
Tata Harrier
टाटा हैरियर की टॉल और वाइड स्टांस के साथ इस सेगमेंट की बेस्ट रोड प्रेजेंस ऑफर करने वाली एसयूवी में से एक बन जाती है। इसका ओवरऑल लुक बेहद प्रीमियम है। ऊंची बेल्टलाइन और मस्कुलर वील आर्च के साथ, हैरियर कॉम्पैक्ट एसयूवी की बजाय रोड्स पर डी-सेगमेंट की किसी बड़ी एसयूवी की तरह दिखती है। टाटा की ऑफिशियल वेबसाइट पर इसकी कीमत 12.89 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है। हैरियर 1.5 लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन और 2.0 लीटर टर्बो-डीजल इंजन ऑप्शन के साथ उपलब्ध है। दोनों ही इंजन ऑप्शन के साथ 6-स्पीड मैनुअल और टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का ऑप्शन मिलता है।
Mahindra Scorpio N
स्कॉर्पियो-N अपने दमदार और अग्रेसिव लुक के कारण बायर्स को काफी पसंद है। वाइड ट्रैक, हाई ग्राउंड क्लीयरेंस और मस्कुलर ओवरहैंग्स के साथ यह एक बेहतरीन रोड प्रेजेंस वाली ऑफ-रोड एसयूवी की तरह दिखती है। इसकी खास बात है कि यह सिटी ट्रैफिक में भी आसानी से फिट बैठ जाती है। इस एसयूवी की शुरुआती कीमत 13.49 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है। स्कॉर्पियो-N 2.0-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन और 2.2-लीटर टर्बो-डीजल इंजन ऑप्शन के साथ उपलब्ध है। दोनों ही 6-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन से पेयर्ड हैं। इसके कुछ सेलेक्टेड वेरिएंट में डीजल इंजन 4x4 में भी उपलब्ध है। बताते चलें कि महिंद्रा स्कॉर्पियो-N का फेसलिफ्ट भी आने वाला है, जो अगस्त में लॉन्च हो सकता है।
लेखक के बारे में
Kumar Prashant Singhप्रशांत को पत्रकारिता से जुड़े 13 साल से ज्यादा हो गए हैं। प्रशांत ने करियर की शुरुआत टीवी न्यूज चैनल से की थी। इन्होंने टीवी चैनल के प्रोग्रामिंग, आउटपुट और प्रोमो डिपार्टमेंट में काम किया है। करीब 8 साल से यह डिजिटल मीडिया से जुड़े हैं। प्रशांत अब डिजिटल मीडिया का जाना-माना नाम बन चुके हैं। इनकी टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल में खास रुचि है। इन्हें गैजेट्स और गाड़ियों के बारे में लिखना और पढ़ना काफी पसंद है। इनकी गैजेट्स और ऑटोमोबाइल की खबरें पाठकों को काफी पसंद आती हैं। साथ ही इनके रिव्यू पाठकों को नया गैजेट लेने या नई गाड़ी खरीदने में काफी मदद करते हैं। प्रशांत ने मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। खाली समय में प्रशांत वेब सीरीज और मूवी देखते हैं। ड्राइविंग का काफी शौक है और मौका मिलते ही प्रशांत पहाड़ों की तरफ निकल जाते हैं। साथ ही फोन से अच्छे फोटो-वीडियो कैप्चर करना भी इनको काफी पसंद है। प्रशांत लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कॉन्टेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। इससे पहले प्रशांत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में टेक सेक्शन के लिए लिखा करते थे।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


