दिवाली पर होगा बड़ा धमाका, आने वाली हैं ये तीन दमदार SUV, लिस्ट में टाटा भी
इस साल दिवाली में कई दिग्गज ऑटोमेकर अपनी नई एसयूवी को लॉन्च करने वाले हैं। इनमें टाटा सिएरा ईवी के साथ दो ब्रैंड-न्यू प्लग-इन हाइब्रिड शामिल हैं। इन एसयूवी में आपको कमाल के फीचर्स के साथ दमदार रोड प्रेजेंस मिलेगा।

एसयूवी लवर्स के लिए इस साल की दिवाली बेहद खास रहने वाली है। इस साल दिवाली फेस्टिव सीजन के आसपास कई दिग्गज ऑटोमेकर अपनी नई एसयूवी को लॉन्च करने वाले हैं। इनमें टाटा सिएरा ईवी के साथ दो ब्रैंड-न्यू प्लग-इन हाइब्रिड शामिल हैं। इन एसयूवी में आपको कमाल के फीचर्स के साथ दमदार रोड प्रेजेंस मिलेगा। तो आइए जानते हैं इन अपकमिंग एसयूवी के बारे में।
टाटा सिएरा ईवी
टाटा मोटर्स ने ऑफिशियली यह ऐलान कर दिया है कि सिएरा ईवी फाइनेंशियल ईयर 2027 की दूसरी तिमाही में लॉन्च होगी। यह एक्टि.ईवी प्लेटफॉर्म पर बेस्ड होगी। यह वही प्लैटफॉर्म है जिस पर टाटा कर्व ईवी भी बनी है। यह इलेक्ट्रिक एसयूवी हुंडई क्रेटा इलेक्ट्रिक, मारुति सुजुकी ई विटारा और इस सेगमेंट की बाकी कारों को टक्कर देगी। टाटा सिएरा ईवी दो बैटरी ऑप्शन के साथ आएगी। इनमें 55 kWh और 65 kWh की बैटरी शामिल हैं। बड़ी बैटरी पैक में ड्यूल-मोटर ऑल-वील ड्राइव सेटअप भी मिलेगा। टॉप-ट्रिम वेरिएंट में रियर में लाउंज सीटिंग भी मिल सकती है। एक बार चार्ज करने पर इसकी रियर रेंज लगभग 500 किमी से अधिक होने की उम्मीद है।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें
Mercedes-Benz GLC EV
₹ 60 - 70 लाख
Mahindra e20 NXT
₹ 6 - 8 लाख
Lexus UX 300e
₹ 75 - 85 लाख
MG 5 Estate
₹ 50 - 60 लाख
MG eHS
₹ 45 - 55 लाख
Volkswagen ID.7
₹ 70 लाख से शुरू
जेटूर T2
जेएसडब्ल्यू मोटर्स भारत में एक इंडिपेंडेंट ऑटोमोटिव ब्रैंड के तौर पर अपना ऑपरेशन शुरू करने वाला है और इसके लिए वह ग्लोबल जेटूर T2 पर बेस्ड प्लग-इन हाइब्रिड (PHEV) एसयूवी लॉन्च करेगा। इसकी एंट्री दिवाली 2026 के आसपास हो सकती है। इस नई एसयूवी का इंडियन मार्केट में एक अलग नाम होगा। इस प्लग-इन हाइब्रिड एसयूवी की मैन्युफैक्चरिंग महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजी नगर में ब्रैंड के अपकमिंग ग्रीनफील्ड मैन्युफैक्चरिंग प्लांट में किया जाएगा। एसयूवी की लंबाई 4785 मिमी, चौड़ाई 2006 मिमी और ऊंचाई 1875 मिमी है, और इसका व्हीलबेस 2800 मिमी है।
जेटूर T2 में 1.5L Turbo-Petrol i-DM Plug-in Hybrid इंजन लगा है, जिसमें 26.7 kWh की बैटरी और ड्यूल-मोटर AWD सेटअप है। 3-स्पीड डीएचटी से लैस यह इंजन 375 बीएचपी की कंबाइन्ड पावर और 610 एनएम का टॉर्क ऑफर करता है। यह बैटरी पैक NEDC सर्टिफाइड 139 किमी की ऑल-इलेक्ट्रिक रेंज ऑफर करता है।
एमजी स्टारलाइट 560
MG भारतीय बाजार में स्टारलाइट 560 प्लग-इन हाइब्रिड वाहन लॉन्च करने की तैयारी में है। वुलिंग स्टारलाइट 560 पर बेस्ड इस PHEV को भारत में कई बार टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। MG महिंद्रा XEV 9S और अपकमिंग टाटा सफारी EV को टक्कर देने के लिए स्टारलाइट 560 SUV का EV वर्जन भी लॉन्च करने पर विचार कर रही है। स्टारलाइट 560 PHEV कंबाइन्ड रेंज 1100 किमी से अधिक की है। सिटी ट्रैफिक के लिए इसमें इलेक्ट्रिक-ओनली सिस्टम भी है।
इसमें 1.5 लीटर का नैचुरली-एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन एक पावरफुल इलेक्ट्रिक मोटर के साथ दिया गया है। इसमें 20.5kWh LFP बैटरी पैक है और दावा किया गया है कि यह 125 किमी की प्योर इलेक्ट्रिक रेंज ऑफर करती है। इसका कंबाइन्ड पावर और टॉर्क आउटपुट क्रमशः 197hp और 230Nm है। दावा किया जाता है कि यह 9.7 सेकंड में 0 से 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ लेती है।
लेखक के बारे में
Kumar Prashant Singhप्रशांत को पत्रकारिता से जुड़े 13 साल से ज्यादा हो गए हैं। प्रशांत ने करियर की शुरुआत टीवी न्यूज चैनल से की थी। इन्होंने टीवी चैनल के प्रोग्रामिंग, आउटपुट और प्रोमो डिपार्टमेंट में काम किया है। करीब 8 साल से यह डिजिटल मीडिया से जुड़े हैं। प्रशांत अब डिजिटल मीडिया का जाना-माना नाम बन चुके हैं। इनकी टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल में खास रुचि है। इन्हें गैजेट्स और गाड़ियों के बारे में लिखना और पढ़ना काफी पसंद है। इनकी गैजेट्स और ऑटोमोबाइल की खबरें पाठकों को काफी पसंद आती हैं। साथ ही इनके रिव्यू पाठकों को नया गैजेट लेने या नई गाड़ी खरीदने में काफी मदद करते हैं। प्रशांत ने मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। खाली समय में प्रशांत वेब सीरीज और मूवी देखते हैं। ड्राइविंग का काफी शौक है और मौका मिलते ही प्रशांत पहाड़ों की तरफ निकल जाते हैं। साथ ही फोन से अच्छे फोटो-वीडियो कैप्चर करना भी इनको काफी पसंद है। प्रशांत लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कॉन्टेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। इससे पहले प्रशांत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में टेक सेक्शन के लिए लिखा करते थे।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


