महिंद्रा जल्द लाएगा अपनी इन तीन SUV के धांसू फेसलिफ्ट, लिस्ट में सबकी चहेती थार भी

Mar 14, 2026 11:09 am ISTKumar Prashant Singh लाइव हिन्दुस्तान
share

महिंद्रा अपनी तीन पॉप्युलर एसयूवी के फेसलिफ्ट लाने की तैयारी कर रहा है। इनमें थार, स्कॉर्पियो-N और स्कॉर्पियो क्लासिक के फेसलिफ्ट शामिल है। कंपनी की ये लैडर-फ्रेम एसयूवी भारत में काफी पसंद की जाती हैं। आइए जानते हैं डीटेल।

महिंद्रा जल्द लाएगा अपनी इन तीन SUV के धांसू फेसलिफ्ट, लिस्ट में सबकी चहेती थार भी

महिंद्रा की एसयूवी खरीदने का मन बना रहे हैं, तो थोड़ा सा इंतजार कर लीजिए। महिंद्रा अपनी तीन पॉप्युलर एसयूवी के फेसलिफ्ट लाने की तैयारी कर रहा है। इनमें थार, स्कॉर्पियो-N और स्कॉर्पियो क्लासिक के फेसलिफ्ट शामिल है। कंपनी की ये लैडर-फ्रेम एसयूवी भारत में काफी पसंद की जाती हैं। तो आइए जानते हैं इन एसयूवी के फेसलिफ्ट में कंपनी क्या कुछ ऑफर करने वाली है।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील

Mahindra Scorpio-N Facelift

महिंद्रा अपनी स्कॉर्पियो-N के फेसलिफ्ट को लाने की तैयारी कर रहा है। स्कॉर्पियो-एन का समग्र डिज़ाइन पहले जैसा ही रहेगा, लेकिन फेसलिफ्ट में कुछ मामूली स्टाइलिंग बदलाव और एक्सट्रा फीचर्स आने की उम्मीद है। स्पाई फोटोज से पता चलता है कि नए मॉडल में अपडेटेड लाइटिंग, रिवाइज्ड फ्रंट और रियर बंपर, नए वील्स और नए डिजाइन के फॉग लैंप होंगे। एक और बड़ा बदलाव पहियों में होगा। मौजूदा वर्जन में 18 इंच के पहिए लगे हैं। इन्हें फेसलिफ्ट में 19 इंच का किया जा सकता है। केबिन में भी बड़े सुधार देखने को मिलेंगे। ओवरऑल डिजाइन और लेआउट मौजूदा मॉडल जैसा रहने की उम्मीद की जा रही है। फेसलिफ्ट मॉडल में पैनोरमिक सनरूफ दिया जा सकता है। कंपनी इसमें बड़ा इन्फोटेनमेंट सिस्टम भी देने वाली है। यह एसयूवी ADAS से लैस होगी। इसमें आपको 2.2 लीटर डीजल और 2.0 लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन मिलेगा।

Photo: Prime E Car

Mahindra Scorpio Classic Facelift

महिंद्रा स्कॉर्पियो क्लासिक को भी जल्द ही फेसलिफ्ट मिलने की उम्मीद है। यह एसयूवी सेमी-अर्बन और रूरल मार्केट में अपनी मजबूत पकड़ बनाए हुए है। यह एक बेहतरीन वैल्यू ऑफर करती है। उम्मीद है कि नए मॉडल में भी यही खूबी बरकरार रहेगी। फेसलिफ्टेड स्कॉर्पियो क्लासिक में पिछले मॉडल के मुकाबले कुछ मामूली डिजाइन बदलाव होंगे। इसमें और ज्यादा फीचर्स के साथ अधिक प्रीमियम ट्रिम्स भी शामिल किए जा सकते हैं। केबिन को और अधिक आरामदायक और प्रैक्टिकल बनाया जाएगा। महिंद्रा ग्रिल डिजाइन और लाइटिंग को भी अपडेट कर सकता है। एसयूवी में नए वील्स भी ऑफर किए जा सकते हैं। स्कॉर्पियो क्लासिक में पहले की तरह ही 2.2-लीटर mHawk डीजल इंजन लगा रहेगा।

Mahindra Thar Facelift

महिंद्रा अपनी पॉप्युलर थार के फेसलिफ्टेड वर्जन पर काम कर रहा है। हाल ही में देखे गए टेस्ट मॉडल से इसके ऑफर किए जाने बदलावों के बारे में हल्की-फुल्की जानकारी मिलती है। अपकमिंग 3-डोर थार फेसलिफ्ट में 5-डोर वाली ROXX से कई डिजाइन एलिमेंट्स लिए जाएंगे, जिनमें 'सिक्स-पैक' ग्रिल भी शामिल है। सर्कुलर LED हेडलाइट्स में इंटीग्रेटेड LED DRLs होने की उम्मीद है। नए मॉडल में फ्रंट बंपर डिजाइन में भी बदलाव देखने को मिल सकता है। टेलगेट पर लगा स्पेयर में कोई बदलाव नहीं होगा। हालांकि, एलईडी टेल लैंप क्लस्टर में कुछ बदलाव किए जाने की संभावना है। रियर बम्पर को भी नया लुक दिया जाएगा।

इंटीरियर में डैशबोर्ड का डिजाइन और लेआउट काफी हद तक अभी जैसा ही रहेगा। इसमें 10.25 इंच का स्टैंडअलोन टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, रियर एसी वेंट, स्लाइडिंग सेंटर आर्मरेस्ट और फ्यूल डोर रिलीज बटन जैसे फीचर पहले जैसे ही रहेंगे। फेसलिफ्ट में 10.25 इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल जैसे फीचर जोड़े जा सकते हैं। इसमें मौजूदा मॉडल के इंजन ऑप्शन- 2.2 लीटर टर्बोचार्ज्ड डीजल, 2.0 लीटर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल और 1.5 लीटर डीजल (लोअर वेरिएंट में) - का यूज जाएगा।

Kumar Prashant Singh

लेखक के बारे में

Kumar Prashant Singh

प्रशांत को पत्रकारिता से जुड़े 13 साल से ज्यादा हो गए हैं। प्रशांत ने करियर की शुरुआत टीवी न्यूज चैनल से की थी। इन्होंने टीवी चैनल के प्रोग्रामिंग, आउटपुट और प्रोमो डिपार्टमेंट में काम किया है। करीब 8 साल से यह डिजिटल मीडिया से जुड़े हैं। प्रशांत अब डिजिटल मीडिया का जाना-माना नाम बन चुके हैं। इनकी टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल में खास रुचि है। इन्हें गैजेट्स और गाड़ियों के बारे में लिखना और पढ़ना काफी पसंद है। इनकी गैजेट्स और ऑटोमोबाइल की खबरें पाठकों को काफी पसंद आती हैं। साथ ही इनके रिव्यू पाठकों को नया गैजेट लेने या नई गाड़ी खरीदने में काफी मदद करते हैं। प्रशांत ने मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। खाली समय में प्रशांत वेब सीरीज और मूवी देखते हैं। ड्राइविंग का काफी शौक है और मौका मिलते ही प्रशांत पहाड़ों की तरफ निकल जाते हैं। साथ ही फोन से अच्छे फोटो-वीडियो कैप्चर करना भी इनको काफी पसंद है। प्रशांत लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कॉन्टेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। इससे पहले प्रशांत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में टेक सेक्शन के लिए लिखा करते थे।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।