इस इलेक्ट्रिक SUV ने निकाल दी विंडसर EV की हेकड़ी! अगस्त में बनी नंबर-1, फुल चार्ज पर 656 Km रेंज

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

पिछले महीने इस सेगमेंट में जिन इलेक्ट्रिक SUVs का दबदबा रहा, उसमें महिंद्रा, टाटा और MG तीनों के ही मॉडल शामिल रहे। कई महीनों से इस लिस्ट में राज करने वाली विंडसर EV लिस्ट में तीसरी पोजीशन पर पहुंच गई। चलिए इन तीनों मेॉडल की सेल्स के आंकड़ों को देखते हैं।

Top 3 Electric SUV Sales in August 2026
MG विंडसर EV
Mahindra XEV 9e
केवल
₹28,700/माह से शुरू
सिर्फ 1 मिनट में जानें
कोई शुल्क नहीं
100% सुरक्षित

देश के इलेक्ट्रिक फोर-व्हीलर सेगमेंट से अगस्त 2026 की सेल्स रिपोर्ट सामने आ चुकी है। इस सेगमेंट अब आंकड़े तेजी से बदल रहे हैं। पिछले महीने इस सेगमेंट में जिन इलेक्ट्रिक SUVs का दबदबा रहा, उसमें महिंद्रा, टाटा और MG तीनों के ही मॉडल शामिल रहे। खास बात ये है कि अब इस लिस्ट को टॉप करने का काम महिंद्रा की XEV 9S ने किया। वहीं, टाटा पंच EV लिस्ट में दूसरे नंबर पर रही। जबकि, कई महीनों से इस लिस्ट में राज करने वाली विंडसर EV लिस्ट में तीसरी पोजीशन पर पहुंच गई। चलिए इन तीनों मेॉडल की सेल्स के आंकड़ों को देखते हैं।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील
Nissan Magnite
₹ 5.65 - 11.13 लाख
EMI केवल₹7,400/ माह
अपनी EMI जानें
Lexus ES 350h
₹ 66.1 - 71.8 लाख
EMI केवल₹86,500/ माह
अपनी EMI जानें
Maruti Suzuki Grand Vitara
₹ 10.77 - 19.72 लाख
EMI केवल₹14,100/ माह
अपनी EMI जानें
BMW 3 Series LWB
₹ 60.55 - 63.5 लाख
EMI केवल₹79,200/ माह
अपनी EMI जानें
Volkswagen Golf GTI
₹ 53 लाख
EMI केवल₹69,300/ माह
अपनी EMI जानें
Mahindra Thar ROXX
₹ 12.52 - 23.52 लाख
EMI केवल₹16,400/ माह
अपनी EMI जानें
टॉप-3 इलेक्ट्रिक SUV सेल अगस्त 2026
मॉडलमहिंद्रा XEV 9Sटाटा पंच EVMG विंडसर
कुल सेल3,7433,4303,224
बैटरी पैक79 kWh40 kWh52.9 kWh
कंट्रीब्यूशन3,0263,4252,264
ग्रोथ % YoY80.80%99.90%70.20%

अगस्त 2026 की टॉप-3 इलेक्ट्रिक SUV की सेल की बात करें तो महिंद्रा XEV 9S की कुल 3,743 यूनिट बिकीं। इसमें 79 kWh बैटरी पैक ऑप्शन की 3,026 यूनिट बिकीं। वहीं, इसे साल-दर-साल के आधार पर 80.8% की ग्रोथ मिली। टाटा पंच EV की कुल 3,430 यूनिट बिकीं। इसमें 40 kWh बैटरी पैक ऑप्शन की 3,425 यूनिट बिकीं। वहीं, इसे साल-दर-साल के आधार पर 99.9% की ग्रोथ मिली। MG विंडसर की कुल 3,224 यूनिट बिकीं। इसमें 52.9 kWh बैटरी पैक ऑप्शन की 2,264 यूनिट बिकीं। वहीं, इसे साल-दर-साल के आधार पर 70.2% की ग्रोथ मिली।

महिंद्रा XEV 9e के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस

बात करें महिंद्रा XEV 9e के डायमेंशन की तो इसकी लंबाई 4789mm, चौड़ाई 1907mm, ऊंचाई 1694mm और व्हीलबेस 2775mm है। इसका ग्राउंड क्लियरेंस 207mm है। इसका ट्यूरिंग डायमीटर 10m है। इसके टायर्स का साइज 245/55 R19 (245/50 R20) है। इसमें 663 लीटर का बूट स्पेस और 150 लीटर का फ्रंक दिया है। कंपनी ने XEV 9S लाइनअप में एक नया 6-सीटर कॉन्फिगरेशन भी जोड़ा है। इसमें दूसरी लाइन के यात्रियों के लिए अलग-अलग कैप्टन सीटें दी गई हैं। अब तक, XEV 9S को मुख्य रूप से तीन-लाइन वाली, 7-सीटर इलेक्ट्रिक फैमिली SUV के तौर पर पेश किया जाता था।

इसमें 59kWh बैटरी पैक दिया है। इसमें 231hp/380Nm की मोटर मिलती है। ये RWD ड्राइव के साथ आती है। इसकी MIDC रेंज 542km है। ये 140kW के फास्ट चार्जर से 20 मिनट में चार्ज हो जाती है। वहीं, 7.2kW के चार्ज से 8.7 घंटे और 11kW के चार्ज से 6 घंटे में चार्ज हो जाती है। XEV 9e 79kWh का बैटरी साइज 79kWh है। इसमें 286hp/380Nm की मोटर मिलती है। ये RWD ड्राइव के साथ आती है। इसकी MIDC रेंज 656km है। ये 170kW के फास्ट चार्जर से 20 मिनट में चार्ज हो जाती है। वहीं, 7.2kW के चार्ज से 11.7 घंटे और 11kW के चार्ज से 8 घंटे में चार्ज हो जाती है। ये 0-100kph की स्पीड 6.8 सेकेंड में पकड़ लेती है।

टॉप-5 इलेक्ट्रिक फोर-व्हीलर कंपनी सेल्स

1. टाटा मोटर्स
टाटा मोटर्स (Tata.ev) भारत के इलेक्ट्रिक कार सेगमेंट में मार्केट लीडर बनी हुई है। इसने जुलाई में 12,584 यूनिट्स से अपनी बिक्री को बढ़ाकर अगस्त 2026 में 12,992 यूनिट्स तक पहुचाया है। हैचबैक, कॉम्पैक्ट और SUV सेगमेंट में इसके कई तरह के मॉडल इलेक्ट्रिक व्हीकल खरीदने वालों के लिए बेंचमार्क बने हुए हैं।

2. महिंद्रा
महिंद्रा ने जुलाई में 7,203 यूनिट्स और अगस्त 2026 में 6,368 यूनिट्स के साथ मजबूती से दूसरा स्थान बनाए रखा। अपनी बढ़त को और मजबूत करते हुए महिंद्रा ने आधिकारिक तौर पर 6-सीटर XEV 9S लॉन्च करने की घोषणा की। इससे परिवारों के लिए एक बड़ी और मल्टी रो वाली इलेक्ट्रिक SUV का ऑप्शन मिला है। इससे हाई-टेक यूटिलिटी सेगमेंट में कंपनी की मौजूदगी और मजबूत हुई है।

3. MG मोटर इंडिया
JSW MG ने जुलाई में 5,219 यूनिट्स और अगस्त 2026 में 4,569 यूनिट्स की बिक्री दर्ज की। शोरूम में अपनी अपील बढ़ाने और प्रीमियम ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए, कंपनी ने MG हेक्टर टॉमहॉक लॉन्च करके अपने प्रोडक्ट ईकोसिस्टम को आगे बढ़ाया है। इसमें शानदार रोड प्रेजेंस और एडवांस्ड कनेक्टेड टेक्नोलॉजी का मेल है।

4. विनफास्ट
ग्लोबल इलेक्ट्रिक कंपनी विनफास्ट की बिक्री में महीने-दर-महीने जबरदस्त उछाल देखने को मिली। जुलाई में 1,459 यूनिट्स से बढ़कर अगस्त 2026 में यह संख्या 2,196 यूनिट्स हो गई। बिक्री में इस बढ़ोतरी के साथ-साथ, विनफास्ट ने हाल ही में अपने पॉपुलर VF6 और VF7 इलेक्ट्रिक मॉडल्स की कीमतें भी बढ़ाई हैं। कंपनी ने बदलती प्रोडक्शन लागत के हिसाब से मार्केट में अपनी स्थिति को बेहतर करने का काम किया है।

5. मारुति सुजुकी
मारुति सुजुकी ने जुलाई में 1,418 यूनिट्स और अगस्त 2026 में 1,391 यूनिट्स के साथ लगातार एक जैसे आंकड़े दर्ज किए, जो घरेलू बैटरी-इलेक्ट्रिक व्हीकल सेक्टर में कंपनी की स्थिर और सोची-समझी बढ़त को दिखाते हैं।

Narendra Jijhontiya

लेखक के बारे में

Narendra Jijhontiya

नरेंद्र जिझोतिया देश के ऑटोमोबाइल सेक्टर में अपनी लेखनी के लिए चर्चित नाम बन चुके हैं। गाड़ियों का रिव्यू, फर्स्ट राइडिंग इम्प्रेशन, कम्पेरिजन, सेल्स एनालिसिस, यूटिलिटी (DIY, How To Do) जैसे विषयों पर उनकी शानदार पकड़ है। अपने एक्सक्लूसिव कंटेंट को लेकर वो लगातार सुर्खियों में रहते हैं। ऑटो के लॉन्च इवेंट में अपने अलग एंगल के लिए भी उन्हें जाना जाता है। वे लाइव हिन्दुस्तान के साथ असिस्टेंट न्यूज एडिटर के तौर पर पिछले 4 सालों से भी लंबे समय से जुड़े हुए हैं। 2008 में जीवाजी यूनिवर्सिटी ग्वालियर से पत्रकारिता पूरी की। अपने करियर की शुरुआत उन्होंने जी 24 घंटे छत्तीसगढ़ (रायपुर) में बतौर स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के तौर पर की। 18 साल के लंबे करियर के दौरान वे बंसल न्यूज (भोपाल), दैनिक भास्कर डिजिटल (भोपाल) समेत 5 संस्थानों में काम कर चुके हैं। वे स्पोर्ट्स, बॉलीवुड, खबर जरा हटके, यूटिलिटी, बिजनेस, टेक्नोलॉजी, ऑटो समेत कई सेक्शन में काम कर चुके हैं। उन्हें दैनिक भास्कर में यूरेका अवॉर्ड, हाईफाइव अवॉर्ड, बेस्ट स्टोरी अवॉर्ड मिल चुका है। वहीं, लाइव हिन्दुस्तान में डिजी स्टार अवॉर्ड का सम्मान मिल चुका है। वे टीवी जर्नलिज्म के दौरान हॉकी मैच में लाइव कॉमेंट्री भी कर चुके हैं। उन्हें क्रिकेट खेलना, सिगिंग, साइकिलिंग पसंद है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsऑटो न्यूज़इस इलेक्ट्रिक SUV ने निकाल दी विंडसर EV की हेकड़ी! अगस्त में बन गई नंबर-1