10 लाख रुपये से कम की तीन सबसे धाकड़ कार, लिस्ट में टाटा और मारुति भी, मिलेंगे गजब फीचर
10 लाख रुपये से कम की कीमत में कार खरीदने की सोच रहे हैं, तो हम आपको तीन बेस्ट ऑप्शन के बारे में बता रहे हैं। इनमें एसयूवी के साथ एक बेहद पॉप्युलर हैचबैक भी है। आइए जानते हैं डीटेल।

अगर आपका बजट 10 लाख रुपये तक है और आप नई कार खरीदने की सोच रहे हैं, तो इंडियन मार्केट में एक से बढ़ कर एक ऑप्शन मौजूद हैं। भले ही आजकल मिड-साइज SUV का जबर्दस्त ट्रेंड चल रहा हो, लेकिन सेल के मामले में अब भी किफायती और कॉम्पैक्ट कारों का दबदबा बना हुआ है। ऐसे में अगर आप कम बजट में फीचर्स, माइलेज और भरोसेमंद परफॉर्मेंस वाली कार चाहते हैं, तो टाटा, मारुति सुजुकी और रेनो के ये तीन मॉडल आपकी लिस्ट में जरूर होने चाहिए। आइए जानते हैं इनके बारे में।
Tata Punch Accomplished
इस बजट में Tata Punch Accomplished सबसे वैल्यू-फॉर-मनी ऑप्शन्स में से एक है। यह वेरिएंट फीचर्स के मामले में काफी दमदार है। इसमें 10.25-इंच का टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम, कूल्ड ग्लव बॉक्स, 16-इंच अलॉय व्हील्स, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, एम्बिएंट लाइटिंग और 360-डिग्री कैमरा जैसे प्रीमियम फीचर्स मिलते हैं। 10 लाख रुपये से कम कीमत में यह वेरिएंट 1.2-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन और 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ उपलब्ध है। अगर आप ऑटोमैटिक गियरबॉक्स या ज्यादा पावर वाले टर्बो-पेट्रोल इंजन का ऑप्शन चाहते हैं, तो Adventure वेरिएंट लेना होगा। हालांकि, उसमें Accomplished वेरिएंट वाले कई प्रीमियम फीचर्स नहीं मिलते। टाटा पंच के इस वेरिएंट की कीमत ऑन-रोड मुंबई में 9.71 लाख रुपये है।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें
Maruti Suzuki Swift
₹ 5.79 - 8.84 लाख
Maruti Suzuki Swift Hybrid
₹ 10 लाख से शुरू
Renault Kiger
₹ 5.81 - 10.35 लाख
Tata Punch
₹ 5.59 - 10.55 लाख
Maruti Suzuki XL5
₹ 5 लाख से शुरू
Maruti Suzuki XL6
₹ 11.52 - 14.47 लाख
Maruti Swift ZXi+
अगर आपकी पहली प्रायोरिटी माइलेज है, तो मारुति सुजुकी ZXi+ एक शानदार ऑप्शन है। इसमें 1.2-लीटर 3-सिलेंडर पेट्रोल इंजन मिलता है, जो करीब 25 किमी प्रति लीटर तक का माइलेज देता है। इस बजट में इसका टॉप ZXi+ वेरिएंट मैनुअल गियरबॉक्स के साथ खरीदा जा सकता है। फीचर्स की बात करें, तो इसमें 9-इंच का टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम, वायरलेस Android Auto और Apple CarPlay, वायरलेस फोन चार्जर, रिवर्स पार्किंग कैमरा, क्रूज कंट्रोल, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, ऑटो-फोल्ड फंक्शन वाले इलेक्ट्रिक ORVMs और अलॉय व्हील्स जैसे फीचर्स मिलते हैं। इसकी ऑन-रोड कीमत मुंबई में 9.69 लाख रुपये है।
Renault Kiger Emotion
रेनो काइगर एक मजबूत और प्रैक्टिकल SUV है। 10 लाख रुपये से कम कीमत में इसका टॉप Emotion वेरिएंट खरीदा जा सकता है। इस वेरिएंट में 1.0-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन के साथ 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स मिलता है। वहीं, टर्बो-पेट्रोल इंजन और ऑटोमैटिक गियरबॉक्स वाले वेरिएंट की कीमत 10 लाख रुपये से ऊपर चली जाती है। फीचर्स की बात करें तो काइगर इमोशन में वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, ऑटो हेडलैंप्स, मल्टी-व्यू कैमरा, डायमंड-कट अलॉय व्हील्स, इलेक्ट्रिकली एडजस्टेबल ORVMs, 8-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, Android Auto और Apple CarPlay सपोर्ट तथा ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल जैसे कई प्रीमियम फीचर्स दिए गए हैं। इसकी ऑन-रोड कीमत मुंबई में 9.87 लाख रुपये है।
लेखक के बारे में
Kumar Prashant Singhप्रशांत को पत्रकारिता से जुड़े 13 साल से ज्यादा हो गए हैं। प्रशांत ने करियर की शुरुआत टीवी न्यूज चैनल से की थी। इन्होंने टीवी चैनल के प्रोग्रामिंग, आउटपुट और प्रोमो डिपार्टमेंट में काम किया है। करीब 8 साल से यह डिजिटल मीडिया से जुड़े हैं। प्रशांत अब डिजिटल मीडिया का जाना-माना नाम बन चुके हैं। इनकी टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल में खास रुचि है। इन्हें गैजेट्स और गाड़ियों के बारे में लिखना और पढ़ना काफी पसंद है। इनकी गैजेट्स और ऑटोमोबाइल की खबरें पाठकों को काफी पसंद आती हैं। साथ ही इनके रिव्यू पाठकों को नया गैजेट लेने या नई गाड़ी खरीदने में काफी मदद करते हैं। प्रशांत ने मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। खाली समय में प्रशांत वेब सीरीज और मूवी देखते हैं। ड्राइविंग का काफी शौक है और मौका मिलते ही प्रशांत पहाड़ों की तरफ निकल जाते हैं। साथ ही फोन से अच्छे फोटो-वीडियो कैप्चर करना भी इनको काफी पसंद है। प्रशांत लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कॉन्टेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। इससे पहले प्रशांत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में टेक सेक्शन के लिए लिखा करते थे।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


