₹3.70 लाख की कार के सामने पंच, नेक्सन समेत 25 मॉडल फेल! 106% की ग्रोथ मिली; 6 एयरबैग, माइलेज 33Kml

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

देश में पिछले महीने जिन 25 कारों की डिमांड सबसे ज्यादा रही, उस लिस्ट में साल-दर-साल (YoY) ग्रोथ के हिसाब से एक ऐसी कार का दबदबा रहा, जो इस लिस्ट में शामिल सबसे सस्ता मॉडल भी है।

₹3.70 लाख की कार के सामने पंच, नेक्सन समेत 25 मॉडल फेल! 106% की ग्रोथ मिली; 6 एयरबैग, माइलेज 33Kml
EMI केवल4,838/ माह

जून 2026 की सेल्स रिपोर्ट में इस बार टाटा पंच ने अपना खोया ताज एक बार फिर से हासिल कर लिया। पंच ने मारुति फ्रोंक्स, मारुति डिजायर, मारुति वैगनआर और मारुति अर्टिगा जैसे सबसे ज्यादा बिकने वाले मॉडल को पीछे छोड़ा। हालांकि, देश में पिछले महीने जिन 25 कारों की डिमांड सबसे ज्यादा रही, उस लिस्ट में साल-दर-साल (YoY) ग्रोथ के हिसाब से एक ऐसी कार का दबदबा रहा, जो इस लिस्ट में शामिल सबसे सस्ता मॉडल भी है। दरअसल, इस लिस्ट में मारुति ऑल्टो को 106% की YoY ग्रोथ मिली, जो सभी मॉडल से बहुत ज्यादा है। बता दें कि ऑल्टो की कीमत सिर्फ 3.70 लाख रुपए है।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील
Mahindra BE 6
₹ 18.9 - 28.49 लाख
EMI केवल24,712/ माह
पात्रता जांचें
Tata Sierra
₹ 11.49 - 21.29 लाख
EMI केवल15,023/ माह
पात्रता जांचें
VinFast VF7
₹ 21.89 - 26.79 लाख
EMI केवल28,622/ माह
पात्रता जांचें
Mahindra XEV 9S
₹ 19.95 - 30.2 लाख
EMI केवल26,085/ माह
पात्रता जांचें
Mahindra Scorpio N
₹ 13.49 - 24.95 लाख
EMI केवल17,638/ माह
पात्रता जांचें
Kia Seltos
₹ 10.99 - 21.82 लाख
EMI केवल14,370/ माह
पात्रता जांचें
टॉप मॉडल सेल्स (YoY ग्रोथ) जून 2026
नंमॉडलजून 2026जून 2025YoY ग्रोथ %
1मारुति सुजुकी ऑल्टो10,3885,045106%
2टाटा पंच21,00610,446101%
3किआ सेल्टोस9,6545,22585%
4टाटा नेक्सन18,33511,60258%
5हुंडई वेन्यू10,7766,85857%
6महिंद्रा XUV 3X010,0637,08942%
7मारुति सुजुकी बलेनो12,4888,96639%
8हुंडई एक्सटर8,1545,87339%
9किआ सोनेट9,2316,65839%
10मारुति सुजुकी फ्रोंक्स13,1359,81534%
11मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा9,0926,82833%
12मारुति सुजुकी वैगनआर16,95212,93031%
13महिंद्रा बोलेरो9,1157,47822%
14टोयोटा हाइराइडर9,1047,46222%
15टाटा टियागो7,3296,03222%
16मारुति सुजुकी डिजायर17,89915,48416%
17मारुति सुजुकी स्विफ्ट15,21513,27515%
18मारुति सुजुकी अर्टिगा16,11114,15114%
19महिंद्रा थार10,6699,54212%
20महिंद्रा स्कॉर्पियो14,09712,74011%
21मारुति सुजुकी ईको10,2309,34010%

मिलती जुलती गाड़ियाँ

और गाड़ियां देखें...
Maruti Suzuki Alto K10

Maruti Suzuki Alto K10

₹ 3.7 - 5.45 लाख

EMI केवल4,838/ माह
पात्रता जांचें
Maruti Suzuki S-Presso

Maruti Suzuki S-Presso

₹ 3.5 - 5.25 लाख

EMI केवल4,576/ माह
पात्रता जांचें
Renault Kwid

Renault Kwid

₹ 4.53 - 5.61 लाख

EMI केवल5,923/ माह
पात्रता जांचें
Maruti Suzuki Celerio

Maruti Suzuki Celerio

₹ 4.7 - 6.73 लाख

EMI केवल6,145/ माह
पात्रता जांचें

मारुति ऑल्टो K10 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस

ऑल्टो K10 कार कंपनी के अपडेटेड प्लेटफॉर्म Heartect पर बेस्ड है। इस हैचबैक में न्यू-जेन K-series 1.0L डुअल जेट, डुआल VVT इंजन दिया है। ये इंजन 49kW(66.62PS)@5500rpm का पावर और 89Nm@3500rpm पर मैक्सिमम टॉर्क जनरेट करता है। कंपनी का दावा है कि इसका ऑटोमैटिक वैरिएंट 24.90 km/l और मैनुअल वैरिएंट 24.39 km/l का माइलेज देता है। वहीं, इसके CNG वैरिएंट का माइलेज 33.85 kmpl है।

ऑल्टो K10 में 7 इंच फ्लोटिंग टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया है। यह इंफोटेनमेंट सिस्टम पहले ही एस-प्रेसो, सेलेरियो और वैगन-आर में कंपनी दे चुकी है। यह इंफोटेनमेंट सिस्टम एपल कार प्ले, एंड्रॉयड ऑटो के अलावा USB, ब्लूटूथ और ऑक्स केबल को भी सपोर्ट कता है। इसमें स्टियरिंग व्हील को भी नया डिजाइन दिया है। इसमें स्टीयरिंग पर ही इंफोटेनमेंट सिस्टम का माउंटेड कंट्रोल दिया गया है। बता दें कि कंपनी ने अब इसमें 6 एयरबैग स्टैंडर्ड कर दिए हैं।

इस हैचबैक में एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम (ABS) के साथ इलेक्ट्रॉनिक ब्रेक फोर्स डिस्ट्रिब्यूशन (EBD), रिवर्स पार्किंग सेंसर मिलेगा। इसके साथ ऑल्टो K10 में प्री-टेंशनर एंड फोर्स लिमिट फ्रंट सीट बेल्ट मिलेगा। सुरक्षित पार्किंग के लिए इसमें रिवर्स पार्किंग सेंसर भी मिलेंगे। कार में स्पीड सेंसनिंग ऑटो डोर लॉक और हाई स्पीड अलर्ट के साथ कई अन्य सेफ्टी फीचर्स भी दिए हैं। इसे 6 कलर ऑप्शन स्पीडी ब्लू, अर्थ गोल्ड, सिजलिंग रेड, सिल्की व्हाइट, सॉलिड व्हाइट और ग्रेनाइट ग्रे में खरीद पाएंगे।

मारुति ऑल्टो की वैरिएंट वाइज एक्स-शोरूम कीमतें
वैरिएंटएक्स-शोरूम कीमत (₹)
ऑल्टो K10 Std (O)369,900
ऑल्टो K10 LXi (O) MT399,900
ऑल्टो K10 VXi (O) MT449,900
ऑल्टो K10 LXi (O) CNG481,900
ऑल्टो K10 VXi (O) AGS494,900
ऑल्टो K10 VXi+ (O) MT499,900
ऑल्टो K10 VXi (O) CNG531,900
ऑल्टो K10 VXi+ (O) AGS544,900
Narendra Jijhontiya

लेखक के बारे में

Narendra Jijhontiya

नरेंद्र जिझोतिया देश के ऑटोमोबाइल सेक्टर में अपनी लेखनी के लिए चर्चित नाम बन चुके हैं। गाड़ियों का रिव्यू, फर्स्ट राइडिंग इम्प्रेशन, कम्पेरिजन, सेल्स एनालिसिस, यूटिलिटी (DIY, How To Do) जैसे विषयों पर उनकी शानदार पकड़ है। अपने एक्सक्लूसिव कंटेंट को लेकर वो लगातार सुर्खियों में रहते हैं। ऑटो के लॉन्च इवेंट में अपने अलग एंगल के लिए भी उन्हें जाना जाता है। वे लाइव हिन्दुस्तान के साथ असिस्टेंट न्यूज एडिटर के तौर पर पिछले 4 सालों से भी लंबे समय से जुड़े हुए हैं। 2008 में जीवाजी यूनिवर्सिटी ग्वालियर से पत्रकारिता पूरी की। अपने करियर की शुरुआत उन्होंने जी 24 घंटे छत्तीसगढ़ (रायपुर) में बतौर स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के तौर पर की। 18 साल के लंबे करियर के दौरान वे बंसल न्यूज (भोपाल), दैनिक भास्कर डिजिटल (भोपाल) समेत 5 संस्थानों में काम कर चुके हैं। वे स्पोर्ट्स, बॉलीवुड, खबर जरा हटके, यूटिलिटी, बिजनेस, टेक्नोलॉजी, ऑटो समेत कई सेक्शन में काम कर चुके हैं। उन्हें दैनिक भास्कर में यूरेका अवॉर्ड, हाईफाइव अवॉर्ड, बेस्ट स्टोरी अवॉर्ड मिल चुका है। वहीं, लाइव हिन्दुस्तान में डिजी स्टार अवॉर्ड का सम्मान मिल चुका है। वे टीवी जर्नलिज्म के दौरान हॉकी मैच में लाइव कॉमेंट्री भी कर चुके हैं। उन्हें क्रिकेट खेलना, सिगिंग, साइकिलिंग पसंद है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।