33Km का माइलेज और कीमत ₹6.25 लाख, फिर नंबर-1 बनी ये कार; इसके सामने ऑरा, अमेज भी फेल

Feb 15, 2026 12:36 pm ISTNarendra Jijhontiya लाइव हिन्दुस्तान
share

देश के अंदर सबसे ज्यादा बिकने वाली सेडान कारों की लिस्ट सामने आ गई है। दरअसल, जनवरी 2026 में लोगों ने इस सेगमेंट में जिन कारों को सबसे ज्यादा खरीदा उसमें मारुति डिजायर सबसे ऊपर रही। ये अकेली कार इस सेगमेंट की बाकी सभी कारों से ज्यादा बिकी।

33Km का माइलेज और कीमत ₹6.25 लाख, फिर नंबर-1 बनी ये कार; इसके सामने ऑरा, अमेज भी फेल

देश के अंदर सबसे ज्यादा बिकने वाली सेडान कारों की लिस्ट सामने आ गई है। दरअसल, जनवरी 2026 में लोगों ने इस सेगमेंट में जिन कारों को सबसे ज्यादा खरीदा उसमें मारुति डिजायर सबसे ऊपर रही। ये अकेली कार इस सेगमेंट की बाकी सभी कारों से ज्यादा बिकी। इस लिस्ट में मारुति के साथ हुंडई, होंडा, स्कोडा, फॉक्सवैगन के मॉडल का भी दबदबा देखने को मिला। डिजायर की पिछले महीने 19,629 यूनिट बिकीं। जबकि, लिस्ट में शामिल बाइक सभी 9 मॉडल की 18,123 यूनिट बिकीं। इस तरह, डिजायर की 1,506 यूनिट ज्यादा बिकीं। चलिए एक बार टॉप-10 मॉडल की लिस्ट देखते हैं।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील
टॉप-10 सेडान सेल्स जनवरी 2026
नंसेडानयूनिट
1मारुति डिजायर19,629
2हुंडई ऑरा7,978
3होंडा अमेज3,449
4स्कोडा स्लाविया1,946
5फॉक्सवैगन वर्टूस1,881
6टाटा टिगोर1,361
7हुंडई वरना823
8होंडा सिटी501
9टोयोटा कैमरी184
10स्कोडा ऑक्टाविया0
टोटल37,752

मिलती जुलती गाड़ियाँ

और गाड़ियां देखें...
Maruti Suzuki Dzire

Maruti Suzuki Dzire

₹ 6.26 - 9.32 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Maruti Suzuki Brezza

Maruti Suzuki Brezza

₹ 8.26 - 13.01 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Maruti Suzuki Swift

Maruti Suzuki Swift

₹ 5.79 - 8.8 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Maruti Suzuki Ciaz

Maruti Suzuki Ciaz

₹ 9.09 - 12.04 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Maruti Suzuki Jimny

Maruti Suzuki Jimny

₹ 12.31 - 14.45 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Maruti Suzuki Celerio

Maruti Suzuki Celerio

₹ 4.7 - 6.73 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें

टॉप-10 सेडान सेल्स की बात करें तो मारुति डिजायर की जनवरी 2026 में 19,629 यूनिट बिकीं। हुंडई ऑरा की जनवरी 2026 में 7,978 यूनिट बिकीं। होंडा अमेज की जनवरी 2026 में 3,449 यूनिट बिकीं। स्कोडा स्लाविया की जनवरी 2026 में 1,946 यूनिट बिकीं। फॉक्सवैगन वर्टूस की जनवरी 2026 में 1,881 यूनिट बिकीं। टाटा टिगोर की जनवरी 2026 में 1,361 यूनिट बिकीं। हुंडई वरना की जनवरी 2026 में 823 यूनिट बिकीं। होंडा सिटी की जनवरी 2026 में 501 यूनिट बिकीं। टोयोटा कैमरी की जनवरी 2026 में 184 यूनिट बिकीं।

विदेशी बाजार में भी डिजायर की धूम
मारुति डिजायर सेल्स में तेजी से आगे बढ़ रही है। इसकी कामयाबी का अंदाजा इस बात से भी लगा सकते हैं कि 2025 में देश की नंबर-1 कार रही। वैसे, इसकी डिमांड घरेलू बाजार के साथ देश के बाहर भी बढ़ रही है। दरअसल, पिछले महीने यानी दिसंबर 2025 में इसकी 3,489 यूनिट एक्सपोर्ट हुईं। जबकि सालभर पहले यानी दिसंबर 2024 में इसकी 564 यूनिट बिकी थीं। इस तरह इसे 518% की शानदार ईयरली ग्रोथ मिली। बता दें कि फाइनेंशियल ईयर 2025 के दौरान इसके CNG मॉडल की 89,015 यूनिट बिकीं। इसका माइलेज 33Km से भी ज्यादा है।

मारुति डिजायर के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस

डिजायर अपने अग्रेसिव फ्रंट बंपर, हॉरिजॉन्टल DRLs के साथ स्टाइलिश LED हेडलाइट्स, कई हॉरिजॉन्टल स्लैट्स के साथ एक चौड़ी ग्रिल और फिर से डिजाइन किए गए फॉग लैंप हाउसिंग के साथ सबसे अलग है। हालांकि, इसका सिल्हूट पिछले मॉडल जैसा ही है। इस सेडान की शोल्डर लाइन अब ज्यादा उभरी हुई है। अन्य फीचर्स में शार्क फिन एंटीना, बूट लिड स्पॉइलर और क्रोम स्ट्रिप से जुड़ी Y-आकार की LED टेललाइट्स शामिल हैं।

डिजायर के इंटीरियर में बेज और ब्लैक थीम और डैशबोर्ड पर फॉक्स वुड एक्सेंट हैं। यह एनालॉग ड्राइवर डिस्प्ले, क्रूज कंट्रोल, एपल कारप्ले और एंड्रॉयड ऑटो के लिए वायरलेस कम्पैटिबिलिटी के साथ 9-इंच टचस्क्रीन, रियर वेंट्स के साथ एयर कंडीशनिंग और सिंगल-पैन सनरूफ जैसे फीचर्स मिलते हैं। मारुति सुजुकी की रिवाइज्ड कॉम्पैक्ट सेडान में रियर पार्किंग सेंसर, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ESC), 6 एयरबैग (स्टैंडर्ड) और 360-डिग्री कैमरा (सेगमेंट में पहली बार) समेत कई सेफीट फीचर्स दिए हैं।

नई डिजायर में स्विफ्ट से लिया गया 1.2-लीटर तीन-सिलेंडर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन दिया है। यह यूनिट 80bhp का मैक्सिमम पावर और 112Nm का पीक टॉर्क जनरेट करती है और इसे 5-स्पीड मैनुअल या AMT ट्रांसमिशन के साथ जोड़ा गया है। इसके CNG वैरिएंट का माइलेज 33.73 km/kg है। इसे LXi, VXi, ZXi और ZXi Plus वैरिएंट में लॉन्च किया जाएगा। अपडेटेड डिजायर की एक्स-शोरूम कीमत 6,25,600 रुपए से शुरू है।

Narendra Jijhontiya

लेखक के बारे में

Narendra Jijhontiya

नरेंद्र जिझोतिया देश के ऑटोमोबाइल सेक्टर में अपनी लेखनी के लिए चर्चित नाम बन चुके हैं। गाड़ियों का रिव्यू, फर्स्ट राइडिंग इम्प्रेशन, कम्पेरिजन, सेल्स एनालिसिस, यूटिलिटी (DIY, How To Do) जैसे विषयों पर उनकी शानदार पकड़ है। अपने एक्सक्लूसिव कंटेंट को लेकर वो लगातार सुर्खियों में रहते हैं। ऑटो के लॉन्च इवेंट में अपने अलग एंगल के लिए भी उन्हें जाना जाता है। वे लाइव हिन्दुस्तान के साथ असिस्टेंट न्यूज एडिटर के तौर पर पिछले 4 सालों से भी लंबे समय से जुड़े हुए हैं। 2008 में जीवाजी यूनिवर्सिटी ग्वालियर से पत्रकारिता पूरी की। अपने करियर की शुरुआत उन्होंने जी 24 घंटे छत्तीसगढ़ (रायपुर) में बतौर स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के तौर पर की। 18 साल के लंबे करियर के दौरान वे बंसल न्यूज (भोपाल), दैनिक भास्कर डिजिटल (भोपाल) समेत 5 संस्थानों में काम कर चुके हैं। वे स्पोर्ट्स, बॉलीवुड, खबर जरा हटके, यूटिलिटी, बिजनेस, टेक्नोलॉजी, ऑटो समेत कई सेक्शन में काम कर चुके हैं। उन्हें दैनिक भास्कर में यूरेका अवॉर्ड, हाईफाइव अवॉर्ड, बेस्ट स्टोरी अवॉर्ड मिल चुका है। वहीं, लाइव हिन्दुस्तान में डिजी स्टार अवॉर्ड का सम्मान मिल चुका है। वे टीवी जर्नलिज्म के दौरान हॉकी मैच में लाइव कॉमेंट्री भी कर चुके हैं। उन्हें क्रिकेट खेलना, सिगिंग, साइकिलिंग पसंद है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।