Hindi Newsऑटो न्यूज़Top 10 Motorcycles Sept 2025 Splendor, Shine, Pulsar, Apache, Classic 350, check all details
₹73,764 की इस बाइक पर टूट पड़ी भीड़, फिर बन गई नंबर-1; यहां देखें देश के टॉप-10 बेस्ट सेलिंग मॉडलों की लिस्ट

₹73,764 की इस बाइक पर टूट पड़ी भीड़, फिर बन गई नंबर-1; यहां देखें देश के टॉप-10 बेस्ट सेलिंग मॉडलों की लिस्ट

संक्षेप:

बाइक बाजार में GST 2.0 के बाद से लगातार बूस्ट देखने को मिल रहा है। टॉप-10 बाइक्स की लिस्ट में स्प्लेंडर एक बार फिर से सुपरहिट साबित हुई है। आइए देश के टॉप-10 बेस्ट सेलिंग मॉडलों की लिस्ट पर एक नजर डालते हैं।

Fri, 24 Oct 2025 11:53 PMSarveshwar Pathak लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

सितंबर 2025 में भारतीय मोटरसाइकिल बाजार में जबरदस्त उछाल देखने को मिला है। इसकी सबसे बड़ी वजह GST में कटौती है, जिसे सितंबर 2025 के आखिर में लागू किया गया था। 350cc से कम इंजन क्षमता वाली मोटरसाइकिलों पर GST दर को 28% से घटाकर 18% कर दिया गया है, जिसने इन्हें और भी किफायती बना दिया है। त्योहारी सीजन से ठीक पहले आए इस बदलाव ने ग्राहकों के उत्साह को सातवें आसमान पर पहुंचा दिया और बिक्री के आंकड़ों ने रिकॉर्ड तोड़ दिए। आइए जरा विस्तार से इसकी डिटेल्स जानते हैं।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील
ये भी पढ़ें:मारुति ने अपनी विक्टोरिस से हटाया ये फीचर, कीमत में कितनी फेरबदल? यहां जानें सच

मिलती जुलती गाड़ियाँ

और गाड़ियां देखें...
Hero Splendor Plus XTEC

Hero Splendor Plus XTEC

₹ 91,952 - 95,315

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Hero Splendor Plus

Hero Splendor Plus

₹ 73,902 - 76,437

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Hero Super Splendor XTEC

Hero Super Splendor XTEC

₹ 86,128 - 90,028

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Hero Super Splendor

Hero Super Splendor

₹ 80,848 - 84,748

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Bajaj Pulsar N125

Bajaj Pulsar N125

₹ 94,707 - 98,707

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Bajaj Pulsar 125

Bajaj Pulsar 125

₹ 79,048 - 87,527

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें

बिक्री में भारी उछाल

सितंबर 2025 में टॉप-10 मोटरसाइकिलों की कुल बिक्री 11,01,572 यूनिट्स रही। यह पिछले साल सितंबर 2024 की 10,29,613 यूनिट्स की तुलना में 6.99% की शानदार सालाना वृद्धि (YoY) है। यह अगस्त 2025 की 8,82,349 यूनिट्स की बिक्री के मुकाबले मासिक (MoM) आधार पर भी एक जबरदस्त सुधार है।

टॉप-10 मोटरसाइकिलों की बिक्री

इस लिस्ट पर एक बार फिर हीरो स्प्लेंडर (Hero Splendor) का दबदबा कायम रहा, जिसने अपनी विश्वसनीय इंजन और बेहतरीन माइलेज के लिए ग्राहकों के दिलों में अपनी जगह बनाए रखी है।

रैंकमॉडलसितंबर 2025 में बिक्री (यूनिट्स)YoY ग्रोथ (%)बाजार हिस्सेदारी (%)
1हीरो स्प्लेंडर3,82,3831.73%34.71%
2होंडा शाइन1,85,0591.77%16.80%
3बजाज पल्सर1,55,79811.98%-
4हीरो HF डिलक्स1,18,0433.70%-
5बजाज प्लेटिना62,26025.09%-
6TVS अपाचे53,32628.06%-
7TVS रेडर41,753-3.51%-
8RE क्लासिक 35040,44922.33%-
9CB Unicorn32,3613.22%-
10Hero Glamour30,14051.98%-

मुख्य आकर्षण

हीरो स्प्लेंडर 3,82,383 यूनिट्स की बिक्री के साथ पहले पायदान पर रही और लिस्ट में इसका हिस्सा लगभग 34.71% रहा। होंडा शाइन 1,85,059 यूनिट बेचकर दूसरे स्थान पर रही, जो इसकी मजबूत पकड़ को दिखाता है।

बजाज पल्सर ने 1,55,798 यूनिट्स की बिक्री के साथ 11.98% की मजबूत सालाना वृद्धि दर्ज की है। 2026 बजाज पल्सर NS125 के नए अपडेट्स से आने वाले महीनों में इसकी बिक्री में और उछाल आने की उम्मीद है। बजाज प्लेटिना और टीवीएस अपाचे ने भी क्रमशः 25.09% और 28.06% की प्रभावशाली वृद्धि दिखाई।

GST कटौती का 'रॉयल' असर

GST कटौती का सबसे बड़ा फायदा रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350 (RE Classic 350) जैसी प्रीमियम बाइकों को मिला। 350cc से कम इंजन वाली बाइक्स पर टैक्स कम होने से रॉयल एनफील्ड (Royal Enfield) ने अपनी कीमतों में कटौती की, जिसका सीधा असर बिक्री पर दिखा।

RE क्लासिक 350 ने 40,449 यूनिट्स की बिक्री के साथ 22.33% की शानदार YoY वृद्धि दर्ज की। इससे पता चलता है कि कम कीमत ने ग्राहकों को अपनी पसंदीदा 'रॉयल' सवारी खरीदने के लिए प्रेरित किया।

सबसे बड़ी छलांग और एकमात्र गिरावट

हीरो ग्लैमर (Hero Glamour) ने लिस्ट में सबसे बड़ी छलांग लगाई और 30,140 यूनिट्स की बिक्री के साथ इसने पिछले साल के मुकाबले 51.98% की भारी वृद्धि दर्ज की, जो 10वें स्थान पर होते हुए भी एक बहुत बड़ी उपलब्धि है।

दूसरी ओर टीवीएस रेडर (TVS Raider) इस लिस्ट में एकमात्र ऐसी बाइक रही, जिसकी बिक्री में सालाना आधार पर गिरावट (-3.51%) दर्ज की गई। हालांकि, कंपनी ने हाल ही में नया रेडर 125 लॉन्च किया है, जो बेहतर फीचर्स और परफॉर्मेंस के साथ आने वाले महीनों में बिक्री को बढ़ाने की उम्मीद है।

ये भी पढ़ें:मारुति ने अपनी विक्टोरिस से हटाया ये फीचर, कीमत में कितनी फेरबदल? यहां जानें सच

सितंबर 2025 के ये आंकड़े स्पष्ट रूप से दर्शाते हैं कि सरकार के GST 2.0 सुधार ने ग्राहकों की क्रय शक्ति बढ़ाई है और भारतीय मोटरसाइकिल बाजार को त्योहारी सीजन के लिए एक बेहतरीन शुरुआत दी है। किफायती बाइक्स और प्रीमियम मॉडल्स दोनों को ही इस बदलाव से फायदा मिला है, जिससे आने वाले महीनों में बाजार में और भी रौनक रहने की उम्मीद है।

Sarveshwar Pathak

लेखक के बारे में

Sarveshwar Pathak
सर्वेश्वर पाठक 'लाइव हिंदुस्तान' में अक्टूबर 2022 से बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर ऑटो सेक्शन के लिए काम कर रहे हैं। देव संस्कृति विश्वविद्यालय, हरिद्वार से पत्रकारिता में मास्टर डिग्री लेने के बाद सर्वेश्वर ने 2019 में ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत की। ईटीवी भारत के बाद दैनिक जागरण से जुड़े, जहां बिजनेस और ऑटो एंड टेक बीट पर काम करने का मौका मिला। पत्रकारिता में 5 साल से ज्यादा का समय बिताने वाले सुलतानपुर (उत्तर प्रदेश) निवासी सर्वेश्वर पर्यावरण संरक्षण की दिशा में भी काम कर रहे हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।