निकल गई वैगनआर की हेकड़ी! ₹5.79 लाख की कार बनी नंबर-1; 32Km माइलेज और 6 एयरबैग से लैस

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

मारुति सुजुकी की कारों ने एक बार फि सभी को डोमीनेट करने का काम किया। दरअसल, अप्रैल 2025 से मार्च 2026 के 12 महीने के दौरान बिकने वाली सबसे ज्यादा टॉप-10 कारों की लिस्ट में 5 मारुति के मॉडल रहे। वहीं, टाटा और हुंडई के 2-2 मॉडल और टोयोटा का एक मॉडल शामिल रहा।

Top 10 Hatchbacks FY26 Swift, Baleno, Tiago, i10, i20, Glanza, Altroz
Toyota Glanza
केवल
8,400/माह से शुरू
सिर्फ 1 मिनट में जानें
कोई शुल्क नहीं
100% सुरक्षित

देश के ऑटो बाजार में छोटी कार यानी हैचबैक का बोलबाला बना हुआ है। दरअसल, फाइनेंशियल ईयर 2026 के दौरान टॉप-10 हैचबैक कारों की बात करें तो मारुति सुजुकी की कारों ने एक बार फि सभी को डोमीनेट करने का काम किया। दरअसल, अप्रैल 2025 से मार्च 2026 के 12 महीने के दौरान बिकने वाली सबसे ज्यादा टॉप-10 कारों की लिस्ट में 5 मारुति के मॉडल रहे। वहीं, टाटा और हुंडई के 2-2 मॉडल और टोयोटा का एक मॉडल शामिल रहा। वहीं, इस लिस्ट को टॉप करने का काम मारुति स्विफ्ट ने किया। स्विफ्ट ने वैगनआर को पीछे छोड़ दिया। हालांकि, दोनों के बीच लगभग 5000 यूनिट का अंतर रहा। चलिए अब एक बार टॉप-10 हैचबैक की लिस्ट देखते हैं।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील
Volvo XC90
₹ 97.8 लाख
EMI केवल1,27,900/ माह
अपनी EMI जानें
Honda Elevate
₹ 11.6 - 16.67 लाख
EMI केवल15,200/ माह
अपनी EMI जानें
Volvo XC60
₹ 68.9 लाख
EMI केवल90,100/ माह
अपनी EMI जानें
Volvo EX30
₹ 41 लाख
EMI केवल53,700/ माह
अपनी EMI जानें
Tata Sierra
₹ 11.49 - 21.29 लाख
EMI केवल15,100/ माह
अपनी EMI जानें
Mahindra BE 6
₹ 18.9 - 28.49 लाख
EMI केवल24,800/ माह
अपनी EMI जानें
टॉप-10 हैचबैक मॉडल वाइज सेल्स मार्च 2026
नंमॉडलFY2026YoY %
1मारुति सुजुकी स्विफ्ट185,3503%
2मारुति सुजुकी वैगनआर180,134-9%
3मारुति सुजुकी बलेनो172,5603%
4मारुति सुजुकी ऑल्टो93,740-8%
5टाटा टियागो83,03520%
6हुंडई ग्रैंड i10 निओस56,750-9%
7टोयोटा ग्लैंजा52,5488%
8हुंडई i2050,596-9%
9टाटा अल्ट्रोज38,1538%
10मारुति सुजुकी इग्निस22,924-16%

टॉप-10 हैचबैक की मॉडल वाइज सेल्स की बात करें तो मारुति सुजुकी स्विफ्ट की मार्च 2026 में 185,350 यूनिट बिकीं और साल-दर-साल के आधार पर इसे 3% की ग्रोथ मिली। मारुति सुजुकी वैगनआर की मार्च 2026 में 180,134 यूनिट बिकीं और साल-दर-साल के आधार पर इसे 9% की डिग्रोथ मिली। मारुति सुजुकी बलेनो की मार्च 2026 में 172,560 यूनिट बिकीं और साल-दर-साल के आधार पर इसे 3% की ग्रोथ मिली। मारुति सुजुकी ऑल्टो की मार्च 2026 में 93,740 यूनिट बिकीं और साल-दर-साल के आधार पर इसे 8% की डिग्रोथ मिली। टाटा टियागो की मार्च 2026 में 83,035 यूनिट बिकीं और साल-दर-साल के आधार पर इसे 20% की ग्रोथ मिली।

हुंडई ग्रैंड i10 निओस की मार्च 2026 में 56,750 यूनिट बिकीं और साल-दर-साल के आधार पर इसे 9% की डिग्रोथ मिली। टोयोटा ग्लैंजा की मार्च 2026 में 52,548 यूनिट बिकीं और साल-दर-साल के आधार पर इसे 8% की ग्रोथ मिली। हुंडई i20 की मार्च 2026 में 50,596 यूनिट बिकीं और साल-दर-साल के आधार पर इसे 9% की डिग्रोथ मिली। टाटा अल्ट्रोज की मार्च 2026 में 38,153 यूनिट बिकीं और साल-दर-साल के आधार पर इसे 8% की ग्रोथ मिली। मारुति सुजुकी इग्निस की मार्च 2026 में 22,924 यूनिट बिकीं और साल-दर-साल के आधार पर इसे 16% की डिग्रोथ मिली।

स्विफ्ट का डिजाइन, फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस

इसमें बिल्कुल नया Z सीरीज इंजन देखने को मिलेगा, जो पुरानी स्विफ्ट की तुलना में माइलेज को काफी ज्यादा बढ़ाता है। इसमें मिलने वाला बिल्कुल नया 1.2L Z12E 3-सिलेंडर NA पेट्रोल इंजन 80bhp की पावर और 112nm का टॉर्क जेनरेट करने में सक्षम है। इसमें माइल्ड हाइब्रिड सेटअप देखने को मिलता है। इसमें 5-स्पीड मैनुअल और 5-स्पीड AMT गियरबॉक्स ऑप्शन मिलता है। इसके माइलेज की बात करें तो कंपनी इसके मैनुअल FE वैरिएंट के लिए 24.80kmpl, ऑटोमैटिक FE वैरिएंट के लिए 25.75kmpl और CNG के लिए 32.85 kmkg के माइलेज का दावा करती है।

इसमें बिल्कुल नया इंटीरियर देखने को मिलेगा। इसका केबिन काफी शानदार है। इसमें रियर एसी वेंट्स मिलते हैं। इस कार में वायरलेस चार्जर और डुअल चार्जिंग पोर्ट मिलेंगे। इसमें रियर व्यू कैमरा मिलेगा, जिससे ड्राइवर कार को आसानी से पार्क कर सकता है। इसमें 9 इंच की फ्री-स्टैंडिंग इंफोटेनमेंट स्क्रीन मिलती है। इसमें नया डिजाइन किया गया डैशबोर्ड मिलता है। ये स्क्रीन वायरलेस कनेक्टिविटी के साथ एंड्रॉयड ऑटो एंड एपल कारप्ले को सपोर्ट करती है। सेंटर कंसोल को फिर से डिजाइन किया गया है, जिसमें बलेनो और ग्रैंड विटारा जैसा ही ऑटो क्लाइमेट कंट्रोल पैनल है।

न्यू स्विफ्ट के सेफ्टी फीचर्स की बात करें तो इसमें हिल होल्ड कंट्रोल, ESP, नया सस्पेंशन और सभी वैरिएंट्स के लिए 6 एयरबैग मिलेंगे। इसमें क्रूज कंट्रोल, सभी सीटों के लिए 3-पॉइंट सीटबेल्ट, एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम, इलेक्ट्रॉनिक ब्रेकफोर्स डिस्ट्रीब्यूशन (EBD), ब्रेक असिस्ट (BA) जैसे गजब सेफ्टी फीचर्स मिलते हैं। इसके अलावा इसमें नया LED फॉग लैंप मिलता है। बता दें कि स्विफ्ट की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 5,78,900 रुपए है।

Narendra Jijhontiya

लेखक के बारे में

Narendra Jijhontiya

नरेंद्र जिझोतिया देश के ऑटोमोबाइल सेक्टर में अपनी लेखनी के लिए चर्चित नाम बन चुके हैं। गाड़ियों का रिव्यू, फर्स्ट राइडिंग इम्प्रेशन, कम्पेरिजन, सेल्स एनालिसिस, यूटिलिटी (DIY, How To Do) जैसे विषयों पर उनकी शानदार पकड़ है। अपने एक्सक्लूसिव कंटेंट को लेकर वो लगातार सुर्खियों में रहते हैं। ऑटो के लॉन्च इवेंट में अपने अलग एंगल के लिए भी उन्हें जाना जाता है। वे लाइव हिन्दुस्तान के साथ असिस्टेंट न्यूज एडिटर के तौर पर पिछले 4 सालों से भी लंबे समय से जुड़े हुए हैं। 2008 में जीवाजी यूनिवर्सिटी ग्वालियर से पत्रकारिता पूरी की। अपने करियर की शुरुआत उन्होंने जी 24 घंटे छत्तीसगढ़ (रायपुर) में बतौर स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के तौर पर की। 18 साल के लंबे करियर के दौरान वे बंसल न्यूज (भोपाल), दैनिक भास्कर डिजिटल (भोपाल) समेत 5 संस्थानों में काम कर चुके हैं। वे स्पोर्ट्स, बॉलीवुड, खबर जरा हटके, यूटिलिटी, बिजनेस, टेक्नोलॉजी, ऑटो समेत कई सेक्शन में काम कर चुके हैं। उन्हें दैनिक भास्कर में यूरेका अवॉर्ड, हाईफाइव अवॉर्ड, बेस्ट स्टोरी अवॉर्ड मिल चुका है। वहीं, लाइव हिन्दुस्तान में डिजी स्टार अवॉर्ड का सम्मान मिल चुका है। वे टीवी जर्नलिज्म के दौरान हॉकी मैच में लाइव कॉमेंट्री भी कर चुके हैं। उन्हें क्रिकेट खेलना, सिगिंग, साइकिलिंग पसंद है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsऑटो न्यूज़32Km माइलेज, 6 एयरबैग और ₹5.79 लाख कीमत; इस कार ने निकाल वैगनआर की हेकड़ी!