Hindi Newsऑटो न्यूज़top 10 Compact SUVs Oct 2025 Nexon, Fronx, Brezza, Exter, Kylaq, Taisor, check all details
फ्रोंक्स और ब्रेजा ताकती रह गई इसका मुंह, रेस में सबसे आगे निकली ये SUV; कीमत मात्र ₹7.99 लाख

फ्रोंक्स और ब्रेजा ताकती रह गई इसका मुंह, रेस में सबसे आगे निकली ये SUV; कीमत मात्र ₹7.99 लाख

संक्षेप:

अक्टूबर 2025 में फ्रोंक्स और ब्रेजा की बिक्री टाटा नेक्सन से काफी कम रही। कॉम्पैक्ट साइज एसयूवी की रेस में नेक्सन सबसे आगे निकल गई। इस SUV की कीमत मात्र 7.99 लाख रुपये से शुरू होती है। आइए जरा विस्तार से इसकी डिटेल्स जानते हैं।

Nov 12, 2025 06:15 pm ISTSarveshwar Pathak लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

भारत का कॉम्पैक्ट SUV सेगमेंट अब पहले से कहीं ज्यादा गर्म है। टाटा, मारुति, हुंडई, किआ और अब स्कोडा जैसी कंपनियां इस मार्केट में अपना दम दिखा रही हैं। अक्टूबर 2025 की सेल्स रिपोर्ट बताती है कि त्योहारी सीजन में SUV की डिमांड अपने चरम पर रही। इस बार फिर टाटा नेक्सन (Tata Nexon) ने बाजी मारी और नंबर-1 पोजिशन पर कब्जा जमाए रखा। लेकिन, उसके पीछे भी मुकाबला जबरदस्त था। मारुति फ्रोंक्स (Maruti Fronx), पंच (Punch), ब्रेजा (Brezza), वेन्यू (Venue), एक्सटर (Exter) और नए खिलाड़ी स्कोडा कायलाक (Skoda Kylaq) और टोयोटा टेजर (Toyota Taisor) तक ने अपना जलवा दिखाया। आइए जरा विस्तार से इसकी डिटेल्स जानते हैं।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील
ये भी पढ़ें:हुंडई वेन्यू के 10 ऐसे पैसा वसूल फीचर्स, जो मारुति ब्रेजा में भी नहीं मिलते

मिलती जुलती गाड़ियाँ

और गाड़ियां देखें...
Hyundai Exter

Hyundai Exter

₹ 6.21 - 10.51 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Maruti Suzuki Fronx

Maruti Suzuki Fronx

₹ 6.85 - 11.98 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Maruti Suzuki Brezza

Maruti Suzuki Brezza

₹ 8.69 - 14.14 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Tata Punch CNG

Tata Punch CNG

₹ 7.3 - 10.17 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Hyundai Venue

Hyundai Venue

₹ 7.9 - 15.69 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें

1- टाटा नेक्सन की बिक्री 22,083 यूनिट्स

टाटा की यह पावरहाउस SUV अक्टूबर में 22,083 यूनिट्स बेचकर फिर से नंबर-1 रही। पिछले साल के मुकाबले इसकी बिक्री में 50% की जबरदस्त बढ़त हुई है। कंपनी जल्द ही इसका नेक्स्ट-जेन मॉडल भी लाने वाली है।

मॉडलअक्टूबर 2025अक्टूबर 2024YoY
1- नेक्सन22,08314,75950%
2- फ्रोंक्स17,00316,4194%
3- पंच16,81015,7407%
4- सोनेट12,7459,69931%
5- XUV 3XO12,2379,56228%
6- ब्रेजा12,07216,565-27%
7- वेन्यू11,73810,9018%
8- एक्सटर6,2947,127-12%
9- कायलाक5,078
10- टेजर4,5613,092

2- मारुति फ्रोंक्स की बिक्री 17,003 यूनिट

मारुति बलेनो (Baleno) प्लेटफॉर्म पर बनी फ्रोंक्स (Fronx) अपने कूपे-स्टाइल डिजाइन और माइलेज के लिए काफी पॉपुलर हो चुकी है। अक्टूबर 2025 में इसने 17,003 यूनिट्स की बिक्री की, जो 4% की सालाना बढ़त को दर्शाती है। मारुति की इस SUV ने दिखा दिया है कि स्टाइल और प्रैक्टिकलिटी का कॉम्बो भी बिकता है।

3- टाटा पंच (Tata Punch) की बिक्री 16,810 यूनिट्स

छोटी लेकिन दमदार SUV का खिताब अगर किसी को जाता है, तो वो टाटा पंच (Tata Punch) है। इसने 16,810 यूनिट्स की बिक्री की और माइक्रो SUV सेगमेंट में अपनी बादशाहत कायम रखी। पंच (Punch) की सेफ्टी, डिजाइन और वैल्यू-फॉर-मनी पोजिशनिंग अब भी इसकी सबसे बड़ी ताकत हैं। जल्द ही इसका फेसलिफ्ट वर्जन भी आने वाला है।

4- मारुति ब्रेजा की बिक्री 12,072 यूनिट्स

मारुति ब्रेजा (Brezza) कभी इस सेगमेंट की बादशाह थी, अब थोड़ा पीछे खिसक गई है। अक्टूबर में इसकी बिक्री 12,072 यूनिट्स रही, जो पिछले साल से 27% कम है। कंपनी अब इसके अपडेटेड वर्जन पर काम कर रही है, ताकि इसे फिर से टॉप पर लाया जा सके।

5- हुंडई वेन्यू की बिक्री 11,738 यूनिट्स

वेन्यू (Venue) ने लगातार अपना प्रदर्शन बरकरार रखा है। अक्टूबर में इसकी बिक्री 11,738 यूनिट्स रही, जो 8% की सालाना ग्रोथ को दिखाती है। अब वेन्यू (Venue) का नया जेनरेशन मॉडल लॉन्च हो चुका है, जो आने वाले महीनों में इस लिस्ट को और हिला सकता है।

6- हुंडई एक्सटर (Hyundai Exter) की बिक्री 6,294 यूनिट्स

हुंडई (Hyundai) की सबसे छोटी SUV एक्सटर (Exter) ने 6,294 यूनिट्स बेचीं। हालांकि, पिछले साल की तुलना में इसमें 12% की गिरावट देखी गई है। इसके बावजूद एक्सटर (Exter) अब भी युवा खरीदारों में लोकप्रिय बनी हुई है।

7-स्कोडा कायलाक (Skoda Kylaq) की बिक्री 5,078 यूनिट्स

नए खिलाड़ी स्कोडा कायलाक (Skoda Kylaq) ने आते ही ध्यान खींच लिया। अक्टूबर 2025 में इसने 5,078 यूनिट्स बेचीं, जो नए ब्रांड के लिए शानदार शुरुआत मानी जा रही है। यह SUV अपने यूरोपियन डिजाइन और प्रीमियम फील के लिए पसंद की जा रही है।

8- टोयोटा टेजर (Toyota Taisor) की बिक्री 4,561 यूनिट्स

मारुति फ्रोंक्स (Maruti Fronx) के प्लेटफॉर्म पर बनी टोयोटा टेजर (Toyota Taisor) भी धीरे-धीरे मार्केट में जगह बना रही है। अक्टूबर में इसकी बिक्री 4,561 यूनिट्स रही। कंपनी इसे अपने प्रीमियम अर्बन SUV के तौर पर पेश कर रही है।

Sarveshwar Pathak

लेखक के बारे में

Sarveshwar Pathak
सर्वेश्वर पाठक 'लाइव हिंदुस्तान' में अक्टूबर 2022 से बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर ऑटो सेक्शन के लिए काम कर रहे हैं। देव संस्कृति विश्वविद्यालय, हरिद्वार से पत्रकारिता में मास्टर डिग्री लेने के बाद सर्वेश्वर ने 2019 में ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत की। ईटीवी भारत के बाद दैनिक जागरण से जुड़े, जहां बिजनेस और ऑटो एंड टेक बीट पर काम करने का मौका मिला। पत्रकारिता में 5 साल से ज्यादा का समय बिताने वाले सुलतानपुर (उत्तर प्रदेश) निवासी सर्वेश्वर पर्यावरण संरक्षण की दिशा में भी काम कर रहे हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।