नेक्सन, क्रेटा, अर्टिगा, पंच, वैगनआर, स्विफ्ट या बलेनो को छोड़, लोगों ने ₹6.25 लाख की ये कार बनाई नंबर-1

Narendra Jijhontiya लाइव हिन्दुस्तान
share

मारुति डिजायर ने एक बार फिर अपनी कामयाबी का झंडा बुलंद कर दिया है। इस सेडान ने जहां फाइनेंशियल ईयर 2026 को देश की नंबर-1 कार के साथ खत्म किया। वहीं, मार्च 2026 में भी ये देश की बेस्ट सेलिंग कार रही। 

नेक्सन, क्रेटा, अर्टिगा, पंच, वैगनआर, स्विफ्ट या बलेनो को छोड़, लोगों ने ₹6.25 लाख की ये कार बनाई नंबर-1

मारुति डिजायर ने एक बार फिर अपनी कामयाबी का झंडा बुलंद कर दिया है। इस सेडान ने जहां फाइनेंशियल ईयर 2026 को देश की नंबर-1 कार के साथ खत्म किया। वहीं, मार्च 2026 में भी ये देश की बेस्ट सेलिंग कार रही। डिजायर की डिमांड के सामने मारुति वैगनआर, स्विफ्ट और अर्टिगा के साथ टाटा नेक्सन और पंच, हुंडई क्रेटा जैसे मॉडल को भी पीछे छोड़ दिया। बता दें कि डिजायर की 21,224 यूनिट बिकीं। वहीं, लिस्ट में नंबर-2 पर टाटा पंच और नंबर-3 पर टाटा नेक्सन रही। बता दें कि डिजायर 5-स्टार सेफ्टी वाली सेडान है। वहीं, इसका माइलेज 33Km और कीमत 6.25 लाख रुपए है। चलिए एक बार टॉप-10 मॉडल की लिस्ट पर नजर डालते हैं।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील
टॉप-10 कार की बिक्री मार्च 2026
मॉडलयूनिट
मारुति डिजायर21,224
टाटा पंच20,977
टाटा नेक्सन19,810
हुंडई क्रेटा17,838
मारुति अर्टिगा17,072
मारुति वैगनआर17,025
मारुति बलेनो16,392
मारुति ब्रेजा16,130
मारुति फ्रोंक्स15,540
महिंद्रा स्कॉर्पियो14,578

मिलती जुलती गाड़ियाँ

और गाड़ियां देखें...
Tata Nexon

Tata Nexon

₹ 7.32 - 14.15 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Tata Punch

Tata Punch

₹ 5.59 - 10.55 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Tata Nexon CNG

Tata Nexon CNG

₹ 8.23 - 13.36 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Maruti Suzuki Dzire

Maruti Suzuki Dzire

₹ 6.26 - 9.32 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Hyundai Creta

Hyundai Creta

₹ 10.79 - 20.2 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Hyundai Creta N Line

Hyundai Creta N Line

₹ 16.93 - 20.64 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें

टॉप-10 कारों की मॉडल वाइज बिक्री की बात करें तो मारुति डिजायर की मार्च 2026 में 21,224 यूनिट, टाटा पंच की 20,977 यूनिट, टाटा नेक्सन की 19,810 यूनिट, हुंडई क्रेटा की 17,838 यूनिट, मारुति अर्टिगा की 17,072 यूनिट, मारुति वैगनआर की 17,025 यूनिट, मारुति बलेनो की 16,392 यूनिट, मारुति ब्रेजा की 16,130 यूनिट, मारुति फ्रोंक्स की 15,540 यूनिट और महिंद्रा स्कॉर्पियो की 14,578 यूनिट बिकीं।

FY2026 में भी नंबर-1 रही डिजायर
मारुति डिजायर ने फाइनेंशियल ईयर 2026 के दौरान सभी कारों को पीछे छोड़ते हुए नंबर-1 का ताज हासिल किया। अप्रैल 2025 से मार्च 2026 के दौरान डिजायर की 207,906 यूनिट बिकीं। खास बात ये है कि इस सेडान के सामने SUVs और UVPs सेगमेंट के मॉडल भी फीके नजर आए। डिजायर के बाद फाइनेंशियल ईयर 2026 की टॉप कारों की लिस्ट में टाटा नेक्सन दूसरे नंबर पर रही। इसकी 196,244 यूनिट बिकीं। वहीं, हुंडई क्रेटा 184,083 यूनिट की बिक्री के साथ नंबर-3 पोजीशन पर रही।

मारुति डिजायर के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस
डिजायर अपने अग्रेसिव फ्रंट बंपर, हॉरिजॉन्टल DRLs के साथ स्टाइलिश LED हेडलाइट्स, कई हॉरिजॉन्टल स्लैट्स के साथ एक चौड़ी ग्रिल और फिर से डिजाइन किए गए फॉग लैंप हाउसिंग के साथ सबसे अलग है। इसकी शोल्डर लाइन अब ज्यादा उभरी हुई है। अन्य फीचर्स में शार्क फिन एंटीना, बूट लिड स्पॉइलर और क्रोम स्ट्रिप से जुड़ी Y-आकार की LED टेललाइट्स शामिल हैं। इसे LXi, VXi, ZXi और ZXi Plus वैरिएंट में खरीद सकते हैं। डिजायर 1.2-लीटर तीन-सिलेंडर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन दिया है। यह यूनिट 80bhp का मैक्सिमम पावर और 112Nm का पीक टॉर्क जनरेट करती है और इसे 5-स्पीड मैनुअल या AMT ट्रांसमिशन के साथ जोड़ा गया है। इसके CNG वैरिएंट का माइलेज 33.73 km/kg है।

डिजायर के इंटीरियर में बेज और ब्लैक थीम और डैशबोर्ड पर फॉक्स वुड एक्सेंट हैं। यह एनालॉग ड्राइवर डिस्प्ले, क्रूज कंट्रोल, एपल कारप्ले और एंड्रॉयड ऑटो के लिए वायरलेस कम्पैटिबिलिटी के साथ 9-इंच टचस्क्रीन, रियर वेंट्स के साथ एयर कंडीशनिंग और सिंगल-पैन सनरूफ जैसे फीचर्स मिलते हैं। मारुति सुजुकी की रिवाइज्ड कॉम्पैक्ट सेडान में रियर पार्किंग सेंसर, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ESC), 6 एयरबैग (स्टैंडर्ड) और 360-डिग्री कैमरा (सेगमेंट में पहली बार) समेत कई सेफ्टी फीचर्स दिए हैं। इसे GNCAP और BNCAP में 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग भी मिली है। डिजायर की एक्स-शोरूम कीमत 6,25,600 रुपए से शुरू है।

Narendra Jijhontiya

लेखक के बारे में

Narendra Jijhontiya

नरेंद्र जिझोतिया देश के ऑटोमोबाइल सेक्टर में अपनी लेखनी के लिए चर्चित नाम बन चुके हैं। गाड़ियों का रिव्यू, फर्स्ट राइडिंग इम्प्रेशन, कम्पेरिजन, सेल्स एनालिसिस, यूटिलिटी (DIY, How To Do) जैसे विषयों पर उनकी शानदार पकड़ है। अपने एक्सक्लूसिव कंटेंट को लेकर वो लगातार सुर्खियों में रहते हैं। ऑटो के लॉन्च इवेंट में अपने अलग एंगल के लिए भी उन्हें जाना जाता है। वे लाइव हिन्दुस्तान के साथ असिस्टेंट न्यूज एडिटर के तौर पर पिछले 4 सालों से भी लंबे समय से जुड़े हुए हैं। 2008 में जीवाजी यूनिवर्सिटी ग्वालियर से पत्रकारिता पूरी की। अपने करियर की शुरुआत उन्होंने जी 24 घंटे छत्तीसगढ़ (रायपुर) में बतौर स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के तौर पर की। 18 साल के लंबे करियर के दौरान वे बंसल न्यूज (भोपाल), दैनिक भास्कर डिजिटल (भोपाल) समेत 5 संस्थानों में काम कर चुके हैं। वे स्पोर्ट्स, बॉलीवुड, खबर जरा हटके, यूटिलिटी, बिजनेस, टेक्नोलॉजी, ऑटो समेत कई सेक्शन में काम कर चुके हैं। उन्हें दैनिक भास्कर में यूरेका अवॉर्ड, हाईफाइव अवॉर्ड, बेस्ट स्टोरी अवॉर्ड मिल चुका है। वहीं, लाइव हिन्दुस्तान में डिजी स्टार अवॉर्ड का सम्मान मिल चुका है। वे टीवी जर्नलिज्म के दौरान हॉकी मैच में लाइव कॉमेंट्री भी कर चुके हैं। उन्हें क्रिकेट खेलना, सिगिंग, साइकिलिंग पसंद है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।