मारुति की बादशाहत को चुनौती! टॉप-3 में 2 देसी कंपनियों ने किया कब्जा; बेच डालीं 1.25 लाख कारें

Ashutosh Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share

भारतीय कार मार्केट में इन दिनों एक अलग ही रोमांच देखने को मिल रहा है। अगर बीते महीने यानी मार्च 2026 की बिक्री के आंकड़ों पर गौर करें, तो टाटा मोटर्स और महिंद्रा के बीच नंबर-2 की कुर्सी के लिए जबरदस्त मुकाबला देखने को मिला।

मारुति की बादशाहत को चुनौती! टॉप-3 में 2 देसी कंपनियों ने किया कब्जा; बेच डालीं 1.25 लाख कारें

भारतीय पैसेंजर व्हीकल मार्केट में इन दिनों एक अलग ही रोमांच देखने को मिल रहा है। अगर बीते महीने यानी मार्च 2026 की बिक्री के आंकड़ों पर गौर करें, तो टाटा मोटर्स और महिंद्रा के बीच नंबर-2 की कुर्सी के लिए जबरदस्त मुकाबला देखने को मिला। इस जंग में टाटा मोटर्स ने एक बार फिर बाजी मारते हुए दूसरा पायदान हासिल किया है। टाटा मोटर्स ने मार्च, 2026 के दौरान कुल 64,292 यूनिट्स की बिक्री की। जबकि पिछले साल इसी महीने यह आंकड़ा 48,724 यूनिट था। इस दौरान सालाना आधार पर टाटा की बिक्री में 32.0 पर्सेंट की भारी बढ़ोतरी देखी गई। आइए जानते हैं इस सेगमेंट के टॉप-10 ब्रांड्स की बिक्री के बारे में विस्तार से।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील

महिंद्रा और मारुति की रफ्तार

बिक्री की इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर महिंद्रा रही। महिंद्रा ने मार्च, 2026 के दौरान कुल 61,045 यूनिट्स की बिक्री की। इस दौरान कंपनी ने 23.5 पर्सेंट की सालाना बढ़ोतरी दर्ज की। हालांकि, नंबर-1 की कुर्सी पर अब भी मारुति सुजुकी का एकछत्र राज बरकरार है। मारुति ने मार्च 2026 में 28.2 पर्सेंट की ग्रोथ के साथ कुल 1,72,996 यूनिट्स गाड़ियां बेचीं। जबकि पिछले साल यह आंकड़ा 1,34,929 यूनिट था।

हुंडई, किया और टोयोटा का हाल

लिस्ट में चौथे स्थान पर दक्षिण कोरियाई दिग्गज हुंडई रही। हुंडई ने इस दौरान 10.6 पर्सेंट की सालाना बढ़ोतरी के साथ कुल 48,667 यूनिट्स की बिक्री की। वहीं, पांचवें नंबर पर किया रही। किआ ने 22.6 पर्सेंट की ग्रोथ दिखाते हुए कुल 27,999 यूनिट्स गाड़ियां बेचीं। जबकि छठे नंबर पर टोयोटा का कब्जा रहा। टोयोटा ने 7.9 पर्सेंट की मामूली बढ़त के साथ 27,489 यूनिट्स की बिक्री दर्ज की। सातवें नंबर पर स्कोडा और फॉक्सवैगन (Skoda + VW) का ग्रुप रहा, जिनकी बिक्री 8,726 यूनिट्स पर सिमट गई।

MG, होंडा और रेनॉल्ट की स्थिति

बिक्री की इस लिस्ट में आठवें नंबर पर एमजी रही। एमजी ने इस दौरान 12.0 पर्सेंट की सालाना बढ़ोतरी के साथ कुल 6,234 यूनिट्स गाड़ियां बेचीं। वहीं, नौवें नंबर पर होंडा रही, जिसने 7.2 पर्सेंट की ग्रोथ के साथ 5,514 यूनिट्स की बिक्री की। लिस्ट में दसवें और आखिरी पायदान पर रेनॉल्ट रही। रेनॉल्ट ने मार्च 2026 में सबको चौंकाते हुए 35.3 पर्सेंट की सबसे शानदार सालाना बढ़ोतरी दर्ज की और कुल 3,588 यूनिट्स गाड़ियां बेचीं।

Ashutosh Kumar

लेखक के बारे में

Ashutosh Kumar

देश-दुनिया की खबरों में रुचि पत्रकारिता में खींच लाई। IIMC, नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत 2022 में ‘लाइव हिंदुस्तान’ से हुई। बीते करीब 4 सालों से आशुतोष बिजनेस और ऑटो सेक्शन में काम कर रहे हैं। राजनीति, बिजनेस और धर्म में खास रुचि है। लाइव हिंदुस्तान में बिजनेस, टेक, ऑटो, स्पोर्ट्स, एस्ट्रोलॉजी, करियर और न्यूज सेक्शन में लगातार काम करने का अनुभव है। लाइव हिंदुस्तान के लिए बिहार चुनाव 2025 का ग्राउंड पर जाकर पूरा वीडियो कवरेज किया है। बड़े नेताओं और लेखकों के साथ 50 से ज्यादा इंटरव्यू लेने का अनुभव भी रखते हैं। आशुतोष को उनकी रिपोर्टिंग के लिए संस्थान की ओर से प्रतिष्ठित ‘Digi journo of the Quarter’ अवार्ड भी मिल चुका है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।