नंबर-1 पोजिशन से हट ही नहीं रही यह देसी बाइक, फरवरी में 30,641 लोगों ने खरीदा; जानिए टॉप-10 में कौन-कौन

Ashutosh Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share

भारतीय मार्केट में 350cc से 450cc सेगमेंट वाली बाइक का क्रेज सिर चढ़कर बोल रहा है। अगर बीते महीने यानी फरवरी 2026 की बात करें तो रॉयल एनफील्ड ने एक बार फिर अपनी बादशाहत साबित की है।

नंबर-1 पोजिशन से हट ही नहीं रही यह देसी बाइक, फरवरी में 30,641 लोगों ने खरीदा; जानिए टॉप-10 में कौन-कौन

भारतीय मार्केट में 350cc से 450cc सेगमेंट वाली बाइक का क्रेज सिर चढ़कर बोल रहा है। अगर बीते महीने यानी फरवरी 2026 की बात करें तो रॉयल एनफील्ड ने एक बार फिर अपनी बादशाहत साबित की है। इस सेगमेंट की टॉप-4 पोजीशन पर रॉयल एनफील्ड के मॉडलों का कब्जा रहा। रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350 ने 34,307 यूनिट्स की बिक्री के साथ पहला स्थान हासिल किया। जबकि पिछले साल यानी फरवरी, 2025 में यह आंकड़ा 30,641 यूनिट था। इस दौरान सालाना आधार पर क्लासिक 350 की बिक्री में 11.96 पर्सेंट की बढ़ोतरी देखी गई। आइए जानते हैं इस सेगमेंट की 10 सबसे ज्यादा बिकने वाली बाइक की बिक्री के बारे में विस्तार से।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील

बुलेट और हंटर ने पकड़ी रफ्तार

बिक्री की इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर रॉयल एनफील्ड बुलेट 350 रही। बुलेट 350 ने इस दौरान 13.39 पर्सेंट की सालाना बढ़ोतरी के साथ कुल 21,821 यूनिट्स बिक्री की। वहीं, तीसरे नंबर पर युवाओं की पसंदीदा रॉयल एनफील्ड हंटर 350 रही। हंटर 350 ने इस दौरान 21.90 पर्सेंट की सालाना बढ़ोतरी के साथ कुल 20,234 यूनिट्स बाइक की बिक्री की। जबकि चौथे स्थान पर बिक्री की इस लिस्ट में रॉयल एनफील्ड मिटियोर 350 रही। मिटियोर 350 ने इस दौरान 22.34 पर्सेंट की सालाना बढ़ोतरी के साथ कुल 8,817 यूनिट्स बाइक की बिक्री की।

ट्रायम्फ और जावा-येज्दी की तगड़ी चुनौती

बिक्री की इस लिस्ट में पांचवें नंबर पर ट्रायम्फ 400 रही। ट्रायम्फ 400 ने इस दौरन 31.67 पर्सेंट की सालाना बढ़ोतरी के साथ कुल 4,794 यूनिट्स बाइक की बिक्री की। वहीं, छठे नंबर पर बिक्री की इस लिस्ट में जावा-येज्दी रही। जावा-येज्दी ने इस दौरान 90.13 पर्सेंट की सालाना बढ़ोतरी के साथ कुल 4,468 यूनिट्स बाइक की बिक्री की। इसके अलावा, सातवें नंबर पर बिक्री की इस लिस्ट में होंडा CB 350 रही। होंडा CB 350 ने इस दौरान 255.20 पर्सेंट की सालाना बढ़ोतरी के साथ कुल 4,099 यूनिट्स बाइक की बिक्री की।

हिमालयन और हार्ले-डेविडसन का हाल

बिक्री की इस लिस्ट में आठवें नंबर पर रॉयल एनफील्ड हिमालयन रही। हिमालयन ने इस दौरान 1.62 पर्सेंट की मामूली गिरावट के साथ कुल 2,123 यूनिट्स बाइक की बिक्री की। वहीं, नौवें नंबर पर बिक्री की इस लिस्ट में हार्ले-डेविडसन X440 रही। हार्ले-डेविडसन X440 ने इस दौरान 214.85 पर्सेंट सालाना बढ़ोतरी के साथ कुल 2,078 यूनिट्स बाइक की बिक्री की। जबकि दसवें नंबर पर बिक्री की इस लिस्ट में होंडा हाईनेस 350 रही। हाईनेस 350 ने इस दौरान 14.86 पर्सेंट की सालाना गिरावट के साथ कुल 1,736 यूनिट्स बाइक की बिक्री की।

Ashutosh Kumar

लेखक के बारे में

Ashutosh Kumar

देश-दुनिया की खबरों में रुचि पत्रकारिता में खींच लाई। IIMC, नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत 2022 में ‘लाइव हिंदुस्तान’ से हुई। बीते करीब 4 सालों से आशुतोष बिजनेस और ऑटो सेक्शन में काम कर रहे हैं। राजनीति, बिजनेस और धर्म में खास रुचि है। लाइव हिंदुस्तान में बिजनेस, टेक, ऑटो, स्पोर्ट्स, एस्ट्रोलॉजी, करियर और न्यूज सेक्शन में लगातार काम करने का अनुभव है। लाइव हिंदुस्तान के लिए बिहार चुनाव 2025 का ग्राउंड पर जाकर पूरा वीडियो कवरेज किया है। बड़े नेताओं और लेखकों के साथ 50 से ज्यादा इंटरव्यू लेने का अनुभव भी रखते हैं। आशुतोष को उनकी रिपोर्टिंग के लिए संस्थान की ओर से प्रतिष्ठित ‘Digi journo of the Quarter’ अवार्ड भी मिल चुका है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।