नंबर-1 बनने से 416 यूनिट पीछे रह गई पल्सर, TVS की इस बाइक ने मार ली बाजी; जानिए टॉप-10 में कौन-कौन
भारतीय ग्राहकों के बीच 150cc से 200cc सेगमेंट की मोटरसाइकिलों को काफी पसंद किया जाता है। अगर बीते महीने यानी फरवरी 2026 की बात करें तो टीवीएस अपाचे (TVS Apache) ने बिक्री में टॉप पोजीशन हासिल कर लिया है।

भारतीय ग्राहकों के बीच 150cc से 200cc सेगमेंट की मोटरसाइकिलों को काफी पसंद किया जाता है। अगर बीते महीने यानी फरवरी 2026 की बात करें तो टीवीएस अपाचे (TVS Apache) ने बिक्री में टॉप पोजीशन हासिल कर लिया है। अपाचे सीरीज को बीते महीने कुल 45,166 नए ग्राहक मिले। इस दौरान सालाना आधार पर अपाचे की बिक्री में 19 पर्सेंट की बढ़ोतरी देखी गई। जबकि ठीक 1 साल पहले यानी फरवरी 2025 में यह आंकड़ा 37,954 यूनिट था। आइए जानते हैं इस दौरान इस सेगमेंट के 10 सबसे ज्यादा बिकने वाले मॉडलों की बिक्री के बारे में विस्तार से।






मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें

Bajaj Pulsar 125
₹ 85,677 - 91,610

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Hero Glamour
₹ 81,063 - 84,751

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Hero Glamour XTEC
₹ 90,498 - 95,098

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Hero HF Deluxe
₹ 55,992 - 66,382

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Hero Passion Plus
₹ 76,691 - 78,074

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
दूसरे नंबर पर रही बजाज पल्सर
बिक्री की इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर बजाज पल्सर रही। पल्सर ने इस दौरान 49.73 पर्सेंट की शानदार सालाना बढ़ोतरी के साथ कुल 44,750 यूनिट की बिक्री की। जबकि तीसरे नंबर पर बिक्री की इस लिस्ट में होंडा यूनिकॉर्न रही। यूनिकॉर्न ने इस दौरान 25.53 पर्सेंट की सालाना बढ़ोतरी के साथ कुल 36,317 यूनिट की बिक्री दर्ज की। इसके अलावा, चौथे नंबर पर यामाहा FZ सीरीज रही। यामाहा FZ ने 75.74 पर्सेंट की जबरदस्त बढ़त के साथ 16,852 यूनिट्स बेचीं।
R15 और MT-15 की डिमांड जारी
बिक्री की इस लिस्ट में पांचवें नंबर पर यामाहा MT-15 रही। यामाहा MT-15 को बीते महीने 9,630 ग्राहक मिले। इसकी बिक्री में सालाना आधार पर 1.48 पर्सेंट की मामूली बढ़त देखी गई। जबकि छठे नंबर पर यामाहा R15 रही। यामाहा R15 ने 29.19 पर्सेंट की सालाना बढ़ोतरी के साथ कुल 9,246 यूनिट की बिक्री की। वहीं, सातवें नंबर पर KTM 200 सीरीज रही। KTM 200 सीरीज ने 66.40 पर्सेंट की जोरदार ग्रोथ के साथ कुल 3,887 यूनिट्स की बिक्री दर्ज की।
XPulse की बिक्री में 112% का उछाल
बिक्री की इस लिस्ट में आठवें नंबर पर एडवेंचर बाइक हीरो XPulse 200 रही। हीरो XPulse ने इस दौरान 112.13 पर्सेंट की भारी सालाना बढ़ोतरी के साथ कुल 3,602 यूनिट की बिक्री की। हालांकि, नौवें नंबर पर मौजूद हीरो Xtreme 160R/200 के लिए पिछला महीना अच्छा नहीं रहा। इसकी बिक्री में 8.24 पर्सेंट की सालाना गिरावट देखी गई और यह 2,516 यूनिट पर सिमट गई। वहीं, दसवें नंबर पर होंडा SP 160 रही। होंडा SP 160 ने 123.72 पर्सेंट की तूफानी सालाना बढ़ोतरी के साथ कुल 2,499 यूनिट की बिक्री की।
लेखक के बारे में
Ashutosh Kumarदेश-दुनिया की खबरों में रुचि पत्रकारिता में खींच लाई। IIMC, नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत 2022 में ‘लाइव हिंदुस्तान’ से हुई। बीते करीब 4 सालों से आशुतोष बिजनेस और ऑटो सेक्शन में काम कर रहे हैं। राजनीति, बिजनेस और धर्म में खास रुचि है। लाइव हिंदुस्तान में बिजनेस, टेक, ऑटो, स्पोर्ट्स, एस्ट्रोलॉजी, करियर और न्यूज सेक्शन में लगातार काम करने का अनुभव है। लाइव हिंदुस्तान के लिए बिहार चुनाव 2025 का ग्राउंड पर जाकर पूरा वीडियो कवरेज किया है। बड़े नेताओं और लेखकों के साथ 50 से ज्यादा इंटरव्यू लेने का अनुभव भी रखते हैं। आशुतोष को उनकी रिपोर्टिंग के लिए संस्थान की ओर से प्रतिष्ठित ‘Digi journo of the Quarter’ अवार्ड भी मिल चुका है।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


