अरे वाह! जुलाई में भारत आ रही हैं 3 अलग-अलग हाइब्रिड टेक्नोलॉजी वाली SUV, माइलेज 22 km से ज्यादा
भारतीय मार्केट में इन दिनों हाइब्रिड कारों की मांग तेजी से बढ़ रही है। पहले यह तकनीक सिर्फ महंगी और लग्जरी कारों तक सीमित थी। वहीं, अब यह आम बजट और मास-मार्केट सेगमेंट का हिस्सा बन रही है।

भारतीय मार्केट में इन दिनों हाइब्रिड टेक्नोलॉजी से लैस कारों की मांग तेजी से बढ़ रही है। पहले यह तकनीक सिर्फ महंगी और लग्जरी कारों तक सीमित थी। वहीं, अब यह आम बजट और मास-मार्केट सेगमेंट का हिस्सा बन रही है। इसे देखते हुए कई कार निर्माता कंपनियां भारत में अपनी हाइब्रिड गाड़ियों को उतारने की तैयारी में हैं। इसी कड़ी में, इस महीने भारतीय मार्कटे में तीन अलग-अलग हाइब्रिड तकनीकों (PHEV, MHEV और स्ट्रांग हाइब्रिड) से लैस शानदार SUV दस्तक दे रही हैं। आइए जानते हैं इन तीनों अपकमिंग मॉडलों और इनकी खूबियों के बारे में विस्तार से।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें
Honda ZR-V
₹ 40 लाख से शुरू
MG eRX5
₹ 25 लाख से शुरू
MG eHS
₹ 45 - 55 लाख
MG Cyberster
₹ 75 लाख
MG M9 EV
₹ 75.9 लाख
MG 5 Estate
₹ 50 - 60 लाख
एमजी हेक्टर हॉक
एमजी की इस नई SUV को भारत में 'हेक्टर हॉक' के नाम से 16 जुलाई, 2026 को पेश किया जा सकता है। यह गाड़ी प्लग-इन हाइब्रिड (PHEV) तकनीक से लैस होगी। इसमें 1.5-लीटर पेट्रोल इंजन के साथ 20.5 kWh की बैटरी मिलकर 197bhp की पावर जनरेट करेगी। खास बात यह है कि इसे बाहरी चार्जर से चार्ज करके सिर्फ इलेक्ट्रिक मोड पर ही 100 किमी से ज्यादा चलाया जा सकता है। इसके इंटीरियर में ग्राहकों को 12.8-इंच की बड़ी टचस्क्रीन और 8.8-इंच का डिजिटल कंसोल जैसे प्रीमियम फीचर्स देखने को मिलेंगे।
टोयोटा हिल्क्स
टोयोटा अपनी नई जनरेशन हिल्क्स पिक-अप ट्रक को आगामी 28 जुलाई, 2026 को भारत में लॉन्च करने जा रही है। इसमें माइल्ड हाइब्रिड (MHEV) तकनीक दी गई है, जो मारुति की कारों की तरह कम आरपीएम पर इंजन को जरूरी इलेक्ट्रिकल असिस्टेंस देकर तेल की भारी बचत करती है। इस गाड़ी में 48V सिस्टम के साथ 2.8-लीटर का दमदार टर्बोचार्ज्ड डीजल इंजन मिलेगा। यह 201bhp की पावर और 500Nm का टॉर्क जनरेट करेगा। नए फ्रंट लुक, ग्रिल और मस्कुलर एक्सटीरियर डिजाइन के चलते नए मॉडल की कीमत मौजूदा वर्जन से थोड़ी ज्यादा हो सकती है।
होंडा जेडआर-वी
होंडा ने अपनी नई फ्लैगशिप एसयूवी ZR-V हाइब्रिड को देश में पेश कर दिया है। इसकी आधिकारिक कीमतें और डिलीवरी इसी जुलाई महीने में शुरू होने वाली हैं। इस प्रीमियम कार में 2.0-लीटर का डायरेक्ट-इनजेक्शन पेट्रोल इंजन दिया गया है। यह होंडा के स्ट्रॉन्ग-हाइब्रिड सिस्टम के साथ मिलकर 184bhp की पावर और 22.80 किमी/लीटर का शानदार माइलेज देता है। कार में 9-इंच टचस्क्रीन, बोस के 12 स्पीकर्स, वेंटिलेटेड सीट्स और पैनोरमिक सनरूफ जैसी मॉडर्न खूबियां मौजूद हैं।
लेखक के बारे में
Ashutosh Kumarदेश-दुनिया की खबरों में रुचि पत्रकारिता में खींच लाई। IIMC, नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत 2022 में ‘लाइव हिंदुस्तान’ से हुई। बीते करीब 4 सालों से आशुतोष बिजनेस और ऑटो सेक्शन में काम कर रहे हैं। राजनीति, बिजनेस और धर्म में खास रुचि है। लाइव हिंदुस्तान में बिजनेस, टेक, ऑटो, स्पोर्ट्स, एस्ट्रोलॉजी, करियर और न्यूज सेक्शन में लगातार काम करने का अनुभव है। लाइव हिंदुस्तान के लिए बिहार चुनाव 2025 का ग्राउंड पर जाकर पूरा वीडियो कवरेज किया है। बड़े नेताओं और लेखकों के साथ 50 से ज्यादा इंटरव्यू लेने का अनुभव भी रखते हैं। आशुतोष को उनकी रिपोर्टिंग के लिए संस्थान की ओर से प्रतिष्ठित ‘Digi journo of the Quarter’ अवार्ड भी मिल चुका है।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


