Hindi Newsऑटो न्यूज़This Maruti Car Demand Increased After Discontinued
खराब सेल के चलते कंपनी ने जिस कार को बंद किया, जून में उसे खरीदने टूटे लोग; साल की दूसरी बड़ी सेल दर्ज की

खराब सेल के चलते कंपनी ने जिस कार को बंद किया, जून में उसे खरीदने टूटे लोग; साल की दूसरी बड़ी सेल दर्ज की

संक्षेप:

कंपनी इस कार पर अच्छा डिस्काउंट भी ऑफर कर रही है, लेकिन इसकी सेल्स में इजाफा नहीं हो रहा था। ऐसे में अब पिछले महीने सियाज की सेल ने सभी को चौंका दिया। दरअसल, जून में सियाज ने पिछले 12 महीने की दूसरी सबसे बड़ी सेल दर्ज की है।

Jul 02, 2025 09:51 am ISTNarendra Jijhontiya लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on
0

मारुति सुजुकी अपनी लग्जरी सेडान सियाज को बंद कर चुकी है। कंपनी ने इसे अप्रैल 2025 में हमेशा के लिए बंद कर दिया था। हालांकि, कंपनी के स्टॉक में अभी भी इसकी यूनिट बची हैं, जिन्हें कंपनी सेल कर रही है। कंपनी इस कार पर अच्छा डिस्काउंट भी ऑफर कर रही है, लेकिन इसकी सेल्स में इजाफा नहीं हो रहा था। ऐसे में अब पिछले महीने सियाज की सेल ने सभी को चौंका दिया। दरअसल, जून में सियाज ने पिछले 12 महीने की दूसरी सबसे बड़ी सेल दर्ज की है। इसी 1028 यूनिट बिकीं। इस तरह ये दूसरा मौका रहा जब इसकी 1000 से ज्यादा यूनिट बिकीं। इसकी शुरुआती कीमत 9.41 लाख रुपए है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें
मारुति सियाज की 12 महीने की सेल्स
महीनायूनिट
जुलाई 2024603
अगस्त 2024707
सितंबर 2024662
अक्टूबर 2024659
नवंबर 2024597
दिसंबर 2024464
जनवरी 2025768
फरवरी 20251097
मार्च 2025676
अप्रैल 2025321
मई 2025458
जून 20251028
टोटल8040

मारुति सियाज के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस

मारुति सुजुकी ने फरवरी 2024 में अपनी इस लग्जरी सेडान सियाज को नए सेफ्टी अपडेट किए थे। कंपनी ने इसमें 3 नए डुअल टोन कलर जोड़े हैं। डुअल टोन में ब्लैक रूफ के साथ पर्ल मेटैलिक ऑप्यूलेंट रेड, ब्लैक रूफ के साथ पर्ल मेटैलिक ग्रैंड्योर ग्रे और ब्लैक रूफ के साथ डिग्निटी ब्राउन कलर ऑप्शन मिलेंगे। नए वैरिएंट को मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों ट्रांसमिशन में लॉन्च किया गया है।

ये भी पढ़ें:ये है देश की सबसे सस्ती 7-सीटर कार, जून में चुपचाप इसे 9340 लोगों ने खरीद डाला

सियाज के नए वैरिएंट के इंजन में कंपनी ने कोई बदलाव नहीं किया है। इसमें वही पुराना 1.5 लीटर पेट्रोल इंजन मिलेगा, जो 103bhp की पावर और 138Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इंजन को 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन और 4-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमेटिक गियरबॉक्स से जोड़ा गया है। कंपनी का दावा है कि इसका मैनुअल वर्जन 20.65km/l और ऑटोमेटिक वर्जन 20.04 km/l तक का माइलेज देता है।

सियाज के नए वैरिएंट के इंजन में कंपनी ने कोई बदलाव नहीं किया है। इसमें वही पुराना 1.5 लीटर पेट्रोल इंजन मिलेगा, जो 103bhp की पावर और 138Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इंजन को 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन और 4-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमेटिक गियरबॉक्स से जोड़ा गया है। कंपनी का दावा है कि इसका मैनुअल वर्जन 20.65km/l और ऑटोमेटिक वर्जन 20.04 km/l तक का माइलेज देता है।

ये भी पढ़ें:क्रेटा और कर्व EV के ग्राहकों को खींचने आ रही ये नई कार, 15 जुलाई को होगी लॉन्च

मारुति ने सियाज में 20 से ज्यादा सेफ्टी फीचर्स को शामिल किया है। इसमें अब हिल-होल्ड असिस्ट, इलेक्ट्रॉनिक स्टैबिलिटी प्रोग्राम (ESP) को बतौर स्टैंडर्ड शामिल किया है। यानी ये सभी वैरिएंट्स में मिलेगा। कार में डुअल एयरबैग, रियर पार्किंग सेंसर, ISOFIX चाइल्ड सीट एंकर्स, इलेक्ट्रॉनिक ब्रेकफोर्स डिस्ट्रीब्यूशन (EBD) के साथ एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम (ABS) जैसे फीचर्स भी मिलेंगे। कंपनी का दावा है कि इस सेडान में पैसेंजर पहले से ज्यादा सेफ रहेंगे।

Narendra Jijhontiya

लेखक के बारे में

Narendra Jijhontiya
नरेंद्र जिझोतिया साल 2022 से 'लाइव हिंदुस्तान' के ऑटो सेक्शन में काम कर रहे हैं। नरेंद्र ने पत्रकारिता की शुरुआत 2008 में जी 24 घंटे छत्तीसगढ़ न्यूज चैनल से स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के साथ की। साल 2014 में दैनिक भास्कर से डिजिटल जर्नलिज्म की पारी शुरू की। अपने 16 साल से लंबे जर्नलिज्म सफर के दौरान वे 5 मीडिया ऑर्गेनाइजेशन में काम कर चुके हैं। इस दौरान स्पोर्ट्स, बॉलीवुड, खबर जरा हटके, यूटिलिटी, बिजनेस, टेक्नोलॉजी, ऑटो समेत कई अलग-अलग सेक्शन में काम किया है। अपने एक्सक्लूसिव कंटेंट के बूते वो लगातार डिजिटल जर्नलिज्म में अपनी अलग पहचान बना रहे हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।