ये है Tata Sierra का सबसे फास्ट इंजन, पलक झपकते स्पीड हो जाती है 0 से 100 kmph
यहां हम आपको टाटा सिएरा के सबसे फास्ट और स्लो इंजन के बारे में बता रहे हैं, ताकि अब अपनी ड्राइविंग प्रेफरेंस के अनुसार अपने लिए टाटा सिएरा का बेस्ट वेरिएंट चुन सकें। आइए डीटेल में जानते हैं टाटा सिएरा के सबसे फास्ट और सबसे स्लो इंजन्स के बारे में।

टाटा सिएरा (Tata Sierra) लेने की सोच रहे हैं और इंजन ऑप्शन्स के बीच कन्फ्यूज हैं, तो अब टेंशन छोड़ दीजिए। यहां हम आपको टाटा सिएरा के सबसे फास्ट और स्लो इंजन के बारे में बता रहे हैं, ताकि अब अपनी ड्राइविंग प्रेफरेंस के अनुसार अपने लिए टाटा सिएरा का बेस्ट वेरिएंट चुन सकें। ऑटोकार इंडिया के डेटा के अनुसार टाटा सिएरा का 1.5 TGDI Hyperion इंजन सबसे फास्ट है। तो आइए डीटेल में जानते हैं टाटा सिएरा के सबसे फास्ट और सबसे स्लो इंजन्स के बारे में।






0 से 100 kmph घंटे की रफ्तार सिर्फ 10.09 सेकंड में
ऑटोकार इंडिया के डेटा के अनुसार टाटा सिएरा का 1.5 लीटर TGDi इंजन सबसे फास्ट है। यह 0 से 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार सिर्फ 10.09 सेकंड में पकड़ लेता है। इससे सिएरा टर्बो-पेट्रोल अपने सेगमेंट की सबसे तेज़ गाड़ियों में से एक बन जाती है। कंपनी अभी इस इंजन के साथ सिर्फ ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन ही ऑफर कर रही है।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें

MG Hector
₹ 11.99 - 18.99 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Mahindra Marazzo
₹ 14.59 - 17 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Mahindra Thar
₹ 9.99 - 16.99 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Honda Elevate
₹ 11.6 - 16.67 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Maruti Suzuki Grand Vitara
₹ 10.77 - 19.72 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
222 kmph की टॉप स्पीड
इंजन का ओवरऑल रिस्पॉन्सिवनेस काफी अच्छा है। NATRAX पर किए गए टेस्ट रन में टाटा मोटर्स ने इस इंजन के साथ 222 किमी प्रति घंटे की टॉप स्पीड हासिल की थी। हालांकि, रियल वर्ल्ड यानी प्रोडक्शन SUV में टॉप स्पीड 190 किमी प्रति घंटे तक की दी गई है। एक शक्तिशाली टर्बो-इंजन होने के बावजूद, Hyperion बेहतरीन रिफाइनमेंट ऑफर करता है। साथ ही दावा है कि यह सेगमेंट के सबसे अधिक फ्यूल-एफिशिएंट टर्बो-पेट्रोल इंजन में से एक है।
थोड़ा स्लो है 1.5 लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल (रेवोट्रॉन) इंजन
1.5 लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल (रेवोट्रॉन) इंजन थोड़ा धीमा है। टॉर्क लगभग 2100 आरपीएम पर मिलता है, जो ड्राइवर को डीजल इंजन की याद दिलाएगा। इंजन से 0-100 की रफ्तार पकड़ने में 17.34 सेकंड का समय लगता है। यह कम आरपीएम पर अच्छा खासा टॉर्क देता है और यह इंजन शहर में ड्राइविंग के लिए एक अच्छा ऑप्शन है। आपको नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन स्मूथनेस, रिफाइनमेंट के लिए पसंद आएगा। हालांकि, ओवरटेक करते समय आपको लैग से बचने के लिए थोड़ी प्लानिंग करनी होगी। इस इंजन के साथ आने वाला मैनुअल ट्रांसमिशन स्मूथ और रिफाइन्ड है।
इस इंजन को 0 से 100 करने में लगते हैं 21.16 सेकंड
सिएरा का 7-स्पीड ड्यूल-क्लच ऑटोमैटिक (डीसीए) परफॉर्मेंस को और भी रिलैक्स्ड बना देता है। इसे 0-100 kmph की रफ्तार पकड़ने में 21.16 सेकंड लगते हैं। इसमें आपको गियरशिफ्ट के टाइम हल्का सा पॉज फील होगा। एक्सेलरेशन के मामले में 1.5 लीटर का डीजल इंजन सबसे अच्छा ऑप्शन कहा जा सकता है। यह मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ आता है। डीजल इंजन वाली सिएरा 12.87 सेकंड में 0 से 100 किमी/घंटा की रफ्तार पकड़ सकती है। ये आंकड़े डीजल ऑटोमैटिक वेरिएंट के लिए हैं। इस इंजन का परफॉर्मेंस ग्राहकों को पसंद आएगा। इसकी फ्यूल एफिशिएंसी भी अच्छी है।
लेखक के बारे में
Kumar Prashant Singhप्रशांत को पत्रकारिता से जुड़े 13 साल से ज्यादा हो गए हैं। प्रशांत पिछले 5 साल से HT से जुड़े हैं। यह यहां डिप्टी चीफ कॉन्टेंट प्रड्यूसर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्होंने मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। करियर की शुरुआत टीवी न्यूज चैनल से की थी। HT से पहले प्रशांत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में गैजेट्स सेक्शन के लिए लिखा करते थे। इनको डिजिटल मीडिया से जुड़े 8 साल से ज्यादा हो गए हैं। इनकी टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल में खास रुचि है। इन्हें टेक्नोलॉजी, गैजेट्स और गाड़ियों के बारे में लिखना और पढ़ना काफी पसंद है।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



