Hindi Newsऑटो न्यूज़This Convertible Sportscar Is Actually A Maruti 800
चौंकिए मत! इस कार के डिजाइन को देखकर मॉडल का पता नहीं लगा पाएंगे, ये है कन्वर्टिबल मारुति 800

चौंकिए मत! इस कार के डिजाइन को देखकर मॉडल का पता नहीं लगा पाएंगे, ये है कन्वर्टिबल मारुति 800

संक्षेप:

मारुति सुजुकी 800 को कन्वर्टिबल स्पोर्ट्स कार में बदलने का यह खास वीडियो मैग्नेटो 11 ने अपने चैनल YouTube पर शेयर किया है। इस स्पोर्ट्स कार के फ्रंट में सुजुकी कैपुचिनो से प्रेरित फ्रंट फेसिया और चौड़े व्हील आर्च हैं। इसमें हेडलाइट्स नई हैं और उनमें आफ्टरमार्केट LED DRLs दिए गए हैं।

Sun, 19 Oct 2025 12:08 PMNarendra Jijhontiya लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

कई बार हमें ऐसी कार दिख जाती हैं जिन्हें पहली बार देखा हो। इन कारों की खास बात ये होती है कि गूगल सर्च करने पर भी इनकी कंपनी और मॉडल का पता नहीं चलता। दरअसल, कई लोग कारों को मोडिफाई करके उनका डिजाइन पूरा बदल देते हैं। एक जैसी ही कार एक बार फिर कैमरे में कैद हुई है। इस कार का ऑरिजनल मॉडल और कन्वर्टिबल मॉडल में जमनी-आसमान का अंतर है। दरअसल, हम यहां जिस कन्वर्टिबल कार की बात कर रहे हैं वो मारुति 800 है। कार को ओनर ने इसे सुजुकी कैपुचिनो जैसी कन्वर्टिबल स्पोर्ट्स कार में बदल दिया गया है।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील
इस कार के डिजाइन को देखकर मॉडल नहीं जान पाएंगे

मिलती जुलती गाड़ियाँ

और गाड़ियां देखें...
Maruti Suzuki Brezza

Maruti Suzuki Brezza

₹ 8.69 - 14.14 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Tata Nexon CNG

Tata Nexon CNG

₹ 8.9 - 14.3 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Citroen Aircross X

Citroen Aircross X

₹ 8.29 - 13.69 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Tata Nexon

Tata Nexon

₹ 7.32 - 14.05 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Mahindra XUV 3XO

Mahindra XUV 3XO

₹ 7.28 - 14.4 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Mahindra BE 6

Mahindra BE 6

₹ 18.9 - 28.54 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें

मारुति सुजुकी 800 को कन्वर्टिबल स्पोर्ट्स कार में बदलने का यह खास वीडियो मैग्नेटो 11 ने अपने चैनल YouTube पर शेयर किया है। इस स्पोर्ट्स कार के फ्रंट में सुजुकी कैपुचिनो से प्रेरित फ्रंट फेसिया और चौड़े व्हील आर्च हैं। इसमें हेडलाइट्स नई हैं और उनमें आफ्टरमार्केट LED DRLs दिए गए हैं। कुछ साल पहले मॉडिफाई होने के कारण गाड़ी की पेंट की हालत पूरी तरह से खराब हो गई।

ये भी पढ़ें:इस लग्जरी कार के सामने फीकी पड़ेगी मर्सिडीज, BMW, ऑडी; भारत में होगी तैयार

इसके कस्टम फ्रंट बंपर भी दिखाते हैं, जिसमें कई स्लैट्स हैं और किनारों पर एयर वेंट और फॉग लाइट्स भी हैं। विंडशील्ड और फ्रंट काउल उस ओरिजिनल 800 से लिए गए हैं जिस पर यह बेस्ड है। इसमें 14-इंच के डुअल-टोन आफ्टरमार्केट एलॉय व्हील्स मिलते हैं। इस गाड़ी में फ्रेमलेस विंडो और कस्टम डोर भी दिए गए हैं। इस 800 की खासियत इसकी कन्वर्टिबल सॉफ्ट टॉप है। इस टॉप को हाथ से हटाना पड़ता है। वह कार के पिछले हिस्से की तरफ जाता है। इसके रियर लाइट्स एक शेवरले स्पार्क से ली गई है।

ये भी पढ़ें:इन 5 सस्ती कारों के बेस मॉडल में नहीं मिलते 6 एयरबैग, खरीदने से पहले जान लें

एक्सटीरियर के अलावा, गाड़ी में कस्टम इंटीरियर भी दिया गया है। खास बात ये है कि इसके डोर का ज्यादातर हिस्सा बॉडी कलर में है और इसमें आफ्टरमार्केट डोर ओपनिंग पुलर भी है। कार में खास तौर पर डिजाइन किया गया डैशबोर्ड भी देखने को मिलता है। इस 800 हैचबैक के केबिन की अन्य खासियतों में दो स्पोर्टी बकेट सीटें और एक MOMO स्टीयरिंग व्हील शामिल हैं। सेंटर कंसोल में गियर लीवर, सीट बेल्ट बकल और पावर विंडो के लिए दो स्विच दिए हैं। कार में मारुति 800 का इंजन ही दिया है।

Narendra Jijhontiya

लेखक के बारे में

Narendra Jijhontiya
नरेंद्र जिझोतिया साल 2022 से 'लाइव हिंदुस्तान' के ऑटो सेक्शन में काम कर रहे हैं। नरेंद्र ने पत्रकारिता की शुरुआत 2008 में जी 24 घंटे छत्तीसगढ़ न्यूज चैनल से स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के साथ की। साल 2014 में दैनिक भास्कर से डिजिटल जर्नलिज्म की पारी शुरू की। अपने 16 साल से लंबे जर्नलिज्म सफर के दौरान वे 5 मीडिया ऑर्गेनाइजेशन में काम कर चुके हैं। इस दौरान स्पोर्ट्स, बॉलीवुड, खबर जरा हटके, यूटिलिटी, बिजनेस, टेक्नोलॉजी, ऑटो समेत कई अलग-अलग सेक्शन में काम किया है। अपने एक्सक्लूसिव कंटेंट के बूते वो लगातार डिजिटल जर्नलिज्म में अपनी अलग पहचान बना रहे हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।