
इस दिवाली खरीदने वाले है नई कार, तो इंश्योरेंस लेते समय इन बातों का रखें ध्यान; जरूरत के वक्त काम आएंगी
दिवाली को त्यौहार नजदीक है, इस मौके पर अक्सर लोग नई कार खरीदने का प्लान बनाते हैं। इन दिनों कई कंपनियां कारों पर शानदार डिस्काउंट भी दे रही हैं। जो लोग कार खरीदने के लिए दिवाली का इंतजार कर रहे हैं तो अब उनके लिए बेस्ट टाइम आ गया है।
दिवाली को त्यौहार नजदीक है, इस मौके पर अक्सर लोग नई कार खरीदने का प्लान बनाते हैं। इन दिनों कई कंपनियां कारों पर शानदार डिस्काउंट भी दे रही हैं। जो लोग कार खरीदने के लिए दिवाली का इंतजार कर रहे हैं तो अब उनके लिए बेस्ट टाइम आ गया है। हालांकि, सही कार के साथ सही इंश्योरेंस चुनना भी उतना ही जरूरी है। इस दिवाली अपनी नई कार का इंश्योरेंस कराने से पहले इन पांच पहलुओं पर जरूर ध्यान दें। इसके लिए पॉलिसीबाजार डॉट कॉम में हेड-मोटर इंश्योरेंस, पारस पसरिचा कुछ जरूरी बातें समझा रहे हैं।






1. अपने सुरक्षित ड्राइविंग रिकॉर्ड का लाभ उठाएं
नई कार खरीदते समय अपने नो क्लेम बोनस का फायदा जरूर लें। पिछले सालों में कोई क्लेम न करने पर मिले अपने नो-क्लेम बोनस (NCB) को ट्रांसफर करें। NCB आपसे जुड़ा होता है, कार से नहीं। कार बेचते समय अपनी इंश्योरेंस कंपनी से NCB रिटेंशन लेटर मांगना न भूलें। यह आपके क्लेम-मुक्त रिकॉर्ड का प्रमाण है और अगर आप इंश्योरेंस कंपनी बदल रहे हैं तो यह लागू होता है। आमतौर पर, यह लेटर 3 साल तक के लिए वैध होता है और इसका इस्तेमाल इंश्योरेंस प्रीमियम पर समान डिस्काउंट पाने के लिए किया जा सकता है, जो 50% तक हो सकता है।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें

Mahindra BE 6
₹ 18.9 - 28.54 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

VinFast VF7
₹ 20.89 - 25.49 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Tata Nexon
₹ 7.32 - 14.05 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Royal Enfield Classic 350
₹ 1.81 - 2.16 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Royal Enfield Bullet 350
₹ 1.6 - 2.02 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

VinFast VF7
₹ 20.89 - 25.49 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
2. बंडल डील्स की बजाय, ऑनलाइन पॉलिसी की तुलना करें
जब आपके हाथ में चाबियां होती हैं, तो कार डीलर द्वारा दिया गया डील आपको सबसे सुविधाजनक या सबसे तेज़ विकल्प लग सकता है। लेकिन उससे पहले, खुद से पूछें - क्या यह सबसे अच्छा विकल्प है? शायद नहीं। पॉलिसी खरदीते समय कीमतों, ऐड-ऑन और सुविधाओं की ऑनलाइन तुलना करें, जहां आपके पास पॉलिसी चुनने के लिए ढेरों विकल्प होते हैं। आप क्लेम सहायता और प्रक्रिया, अपनी ज़रूरतों के हिसाब से राइडर्स, कैशलेस गैराज नेटवर्क जैसे स्टैंडर्ड पर भी गौर कर सकते हैं, और अगर पॉलिसी में कोई कमी हैं, तो उनकी समीक्षा करने के लिए समय निकाल सकते हैं।
3. कम गाड़ी चलाते हैं? उपयोग-आधारित इंश्योरेंस
हर कोई रोज़ाना सड़क पर नहीं निकलता, और ऐसे लोगों को एक ही तरह का प्रीमियम देने की ज़रूरत नहीं होती। आपकी नई कार आपकी मौजूदा रेगुलर कार के अतिरिक्त हो सकती है या हो सकता है कि आप इसे ऑफ-रोडिंग और रोड ट्रिप के लिए इस्तेमाल करने की योजना बना रहे हों। ऐसे में, आपको पे-एज़-यू-ड्राइव मॉडल चुनना चाहिए और केवल चलाई गई दूरी के लिए भुगतान करना चाहिए। आमतौर पर, बेस लिमिट 2,500 किमी प्रति वर्ष से शुरू होती है, जिसे 10,000 किमी तक बढ़ाया जा सकता है। इन योजनाओं के तहत सबसे कम स्लैब के साथ 30% तक की बचत होती है।
4. अपनी इंश्योरेंस की लागत को संतुलित करने के लिए अपने एड-ऑन का आकलन करें
लागत को संतुलित करने का मतलब प्रीमियम में कटौती करना नहीं है। कार खरीदते समय आपकों लंबे समय का सोचकर फैसला लेना चाहिए। उदाहरण के लिए, इस साल बारिश बहुत ज़्यादा हुई है, इसलिए ऐसे रिस्क से बचने के लिए इंजन प्रोटेक्शन कवर के साथ अपने कवरेज को बढ़ाना और लंबी अवधि के लिए बचत करना समझदारी वाला फैसला है, भले ही इसके लिए खरीदारी के समय थोड़ा अतिरिक्त प्रीमियम देना पड़े। अपने ऐड-ऑन सावधानी से चुनें और उन ऐड-ऑन पर विचार करें जो आपकी विशिष्ट ड्राइविंग परिस्थितियों के लिए उपयोगी हों, जैसे ज़ीरो डेप्रिसिएशन, और रोडसाइड असिस्टेंस कवर।
5. व्यापक कवरेज
थर्ड-पार्टी इंश्योरेंस कानूनी तौर पर सभी वाहनों के पास होना अनिवार्य है, लेकिन सुरक्षित रहने के लिए कॉम्प्रिहेंसिव कवरेज महत्वपूर्ण है। नई कारों के लिए 3 साल के थर्ड-पार्टी कवरेज के साथ 1 साल का ओन-डैमेज इंश्योरेंस प्लान खरीदना अनिवार्य है। इसका मतलब है कि दूसरे और तीसरे साल के लिए, आपको केवल ओन-डैमेज पॉलिसी खरीदनी होगी। आप एक 3+3 प्लान खरीद सकते हैं जो आपको तीन साल के लिए ओन डैमेज और थर्ड-पार्टी दोनों के लिए कवर करता है।

लेखक के बारे में
Narendra Jijhontiyaलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


